हंगामे के बीच राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले- आखिर कब खुलेगी मुहब्बत की दुकान
Anjali Dwivedi | Feb 05, 2026, 19:27 IST
pm-modi-rajya-sabha-speech-opposition-walkout
पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर तंज कसते हुए उन्हें थका हुआ बताया। उन्होंने टीएमसी को घेरते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर प्रहार किया और भारत को ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज करार दिया।
गुरुवार को राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ा। बुधवार की जगह गुरुवार को दिए अपने भाषण में वे विपक्ष पर हमलावर रहे। इधर जैसे ही प्रधानमंत्री ने बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद वे सदन से वॉकआउट कर गए। इस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, जो थक गए वे बेचारे चले गए।
दरअसल संसद का बजट सत्र हंगामेदार बना हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का सिलसिला लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले बुधवार को लोकसभा में भी स्पीच देनी थी, लेकिन विपक्ष के विरोध चलते स्पीकर ओम बिरला ने भाषण टाल दिया। इसलिए पीएम की स्पीच गुरुवार को हुई, वह भी लोकसभा की जगह राज्यसभा में। इधर राज्यसभा में पीएम की स्पीच को लेकर ओम बिरला के बयान ने नया खुलासा कर दिया। बिरला ने कहा कि लोकसभा में पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनके भाषण को टालकर राज्यसभा में किया गया।
![Vande Mataram Discussion: वंदे मातरम पर संसद में होगी चर्चा, 10 घंटे का समय अलॉट; PM मोदी भी होंगे शामिल | parliament winter session 2025 Vande Mataram Discussion pm modi participate Rahul gandhi]()
इस दौरान पीएम ने विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा, खरगे जी बुजुर्ग हो चुके हैं, इसलिए उनको बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति दी जानी चाहिए। पीएम मोदी की इस बात पर सदन में ठहाके लगने लगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के साल रहे हैं।
जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग के लिए उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है।
![Parliament Today: बजट सत्र का छठा दिन, PM मोदी लोकसभा में शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब | Parliament Today 4 February Budget Session 2026 Day 6 Uproar Suspensions]()
प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि TMC के साथियों को हमें लेक्चर देने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को क्रूर बताते हुए कहा कि वहां की सरकार गिरावट के नए रिकॉर्ड बना रही है और लोगों का भविष्य अंधकार में है।
पीएम ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुनिया के समृद्ध देश अवैध निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन हमारे यहां अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है और घुसपैठियों की वकालत की जा रही है। देश के युवा ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे।
![संसद में संविधान पर चर्चा, लोकसभा में 14 दिसंबर को पीएम मोदी देंगे जवाब - Discussion on Constitution in Parliament PM Modi to reply in Lok Sabha ntc - AajTak]()
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे कांग्रेस के साथियों का हमारा विशेष प्रेम है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके तहत विकसित भारत की जमीन मजबूत कर रहे हैं। उसके ताकत दे रहे हैं। एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं, वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की तैयारी कर रही है।
PM ने कहा- मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी दुकान है जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं। ये कौन से संविधान से सीखा है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं।
मोदी ने कहा कि इसके बाद कहेंगे देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में रो रहा है, ये लोग किस प्रकार के संस्कार से पले बढ़े हैं। मेरे लिए अनुभव बुरा रहा है, 2002 से जब वे विपक्ष में थे, 2004 से जब वे सत्ता में थे तब से और 2014 से संसद का कोई सत्र नहीं गया जब मोदी को गाली न दी हो।
![नॉर्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है...' जानें लोकसभा में मणिपुर पर क्या बोले पीएम मोदी - pm modi on manipur and north east states in parliament full speach ntc - AajTak]()
पूर्ववर्ती यूपीए सरकार (UPA Government) की नीतियों की आलोचना की है। पीएम ने कहा कि हमारी ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ा था कि देश की वैश्विक छवि सुधारने में बहुत मेहनत लगी है। आज देश रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है।
पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक साख का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया के देशों के लिए भारत एक भरोसेमंद पार्टनर है। आज जब पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती है, तो भारत उसमें सबसे मुख्य किरदार और एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत ने हाल ही में दुनिया के 9 बड़े देशों और यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील साइन की हैं।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि, 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है। लेकिन दूसरा क्वार्टर निर्णायक साबित होगा। उन्होंने इसकी तुलना भारत की आजादी की लड़ाई के अंतिम दौर से की। पीएम ने विश्वास जताया कि विकसित भारत बनाने की दिशा में यह कालखंड अत्यंत महत्वपूर्ण और सक्षम सिद्ध होने वाला है।
इस बीच, विपक्ष ने सरकार पर जवाब न देने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम का सदन में न आना सरकार की कमजोरी को दर्शाता है।
अब सवाल ये उठता है कि पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा में क्यों नहीं की, राज्यसभा में क्यों की?
इसका कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ जवाब दे रहे हैं कि, राज्यसभा में न तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद थे और न ही ज्यादा संख्या में विपक्ष के सांसद मौजूद थे शायद इसलिए पीएम मोदी ने लोकसभा के बजाय राज्यसभा में भाषण दिया है।
केंद्रीय बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय बजट 2026 : खरगे बोले- सरकार के पास न तो नीति, न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति
केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती
केंद्रीय बजट 2025 पर कांग्रेसी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया: कुछ नहीं मिला बजट में
केंद्रीय बजट 2025 पर देश के बड़े नेताओं की क्या है राय, जानें इस लेख में..
दरअसल संसद का बजट सत्र हंगामेदार बना हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का सिलसिला लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले बुधवार को लोकसभा में भी स्पीच देनी थी, लेकिन विपक्ष के विरोध चलते स्पीकर ओम बिरला ने भाषण टाल दिया। इसलिए पीएम की स्पीच गुरुवार को हुई, वह भी लोकसभा की जगह राज्यसभा में। इधर राज्यसभा में पीएम की स्पीच को लेकर ओम बिरला के बयान ने नया खुलासा कर दिया। बिरला ने कहा कि लोकसभा में पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनके भाषण को टालकर राज्यसभा में किया गया।
Vande Mataram Discussion: वंदे मातरम पर संसद में होगी चर्चा, 10 घंटे का समय अलॉट; PM मोदी भी होंगे शामिल | parliament winter session 2025 Vande Mataram Discussion pm modi participate Rahul gandhi
विपक्षी सांसदों पर पीएम ने ली चुटकी
जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग के लिए उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है।
Parliament Today: बजट सत्र का छठा दिन, PM मोदी लोकसभा में शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब | Parliament Today 4 February Budget Session 2026 Day 6 Uproar Suspensions
TMC और घुसपैठ के मुद्दे पर पीएम का तीखा प्रहार
पीएम ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुनिया के समृद्ध देश अवैध निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन हमारे यहां अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है और घुसपैठियों की वकालत की जा रही है। देश के युवा ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे।
संसद में संविधान पर चर्चा, लोकसभा में 14 दिसंबर को पीएम मोदी देंगे जवाब - Discussion on Constitution in Parliament PM Modi to reply in Lok Sabha ntc - AajTak
पीएम ने कहा कब खुलेगी मोहब्बत की दुकान
PM ने कहा- मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी दुकान है जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं। ये कौन से संविधान से सीखा है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं।
मोदी ने कहा कि इसके बाद कहेंगे देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में रो रहा है, ये लोग किस प्रकार के संस्कार से पले बढ़े हैं। मेरे लिए अनुभव बुरा रहा है, 2002 से जब वे विपक्ष में थे, 2004 से जब वे सत्ता में थे तब से और 2014 से संसद का कोई सत्र नहीं गया जब मोदी को गाली न दी हो।
नॉर्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है...' जानें लोकसभा में मणिपुर पर क्या बोले पीएम मोदी - pm modi on manipur and north east states in parliament full speach ntc - AajTak
UPA की गलतियों को सुधारने में जुटी सरकार
ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बना भारत
21वीं सदी का दूसरा क्वार्टर होगा निर्णायक
विपक्ष का वॉकआउट
अब सवाल ये उठता है कि पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा में क्यों नहीं की, राज्यसभा में क्यों की?
इसका कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ जवाब दे रहे हैं कि, राज्यसभा में न तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद थे और न ही ज्यादा संख्या में विपक्ष के सांसद मौजूद थे शायद इसलिए पीएम मोदी ने लोकसभा के बजाय राज्यसभा में भाषण दिया है।
केंद्रीय बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय बजट 2026 : खरगे बोले- सरकार के पास न तो नीति, न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति
केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती
केंद्रीय बजट 2025 पर कांग्रेसी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया: कुछ नहीं मिला बजट में
केंद्रीय बजट 2025 पर देश के बड़े नेताओं की क्या है राय, जानें इस लेख में..
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA