PM नरेंद्र मोदी क्यों हुए रश्मिका मंदाना के फैन
Dolly patil | May 17, 2024, 13:22 IST
RHASMIKA
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna ) यूं तो साउथ सिनेमा में काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन अब वो साउथ सिनेमा के साथ- साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं...
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna )यूं तो साउथ सिनेमा में काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन अब वो साउथ सिनेमा के साथ- साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। रश्मिका पिछले कुछ सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं। रश्मिका आखिरी बार रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor )स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। अब रश्मिका अल्लू अर्जुन ( allu arjun )स्टारर पुष्पाः द रूल में जल्द दिखाई देंगी। इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो बड़ी सुर्खियों में है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना अटल सेतु पुल ( Atal Setu Bridge )की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रश्मिका के पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री की तारीफ की है और वीडियो को संतोषजनक ( satisfactory ) बताया है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर बनाने से उन्हें संतोष मिलता है। इस वीडियो में रश्मिका हाल ही में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर नजर आ रही हैं। हार्बर लिंक को अटल सेतु नाम दिया गया है। रश्मिका इस वीडियो में अटल सेतु की तारीफ कर रही हैं। रश्मिका कहती हैं- जहां लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में 2 घंटे लगते थे, वहां अब वो सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।
वीडियो में रश्मिका मंदाना ने अपने एक्स ( पहले ट्विटर ) हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो अटल सेतु पुल की तारीफ करती नजर आ रही हैं। पुल की खूबी बताते हुए उन्होंने ये भी कहा कि समुद्र पर बना ये सबसे लंबा पुल है, जो 22 किलोमीटर का है। वह कहती हैं- 'इसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा भी था। ये इंजीनियरिंग का चमत्कार है। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है। रश्मिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दक्षिण भारत से उत्तर भारत, पश्चिम भारत से पूर्वी भारत तक लोगों को जोड़ रहे हैं, दिलों को जोड़ रहे हैं! हैशटैग मेरा भारत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों की रश्मिका की तारीफ
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर बनाने से उन्हें संतोष मिलता है। इस वीडियो में रश्मिका हाल ही में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर नजर आ रही हैं। हार्बर लिंक को अटल सेतु नाम दिया गया है। रश्मिका इस वीडियो में अटल सेतु की तारीफ कर रही हैं। रश्मिका कहती हैं- जहां लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में 2 घंटे लगते थे, वहां अब वो सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।
Absolutely! Nothing more satisfying than connecting people and improving lives. https://t.co/GZ3gbLN2bb
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2024
रश्मिका मंदाना ने की अटल सेतु पुल की तारीफ
वीडियो में रश्मिका मंदाना ने अपने एक्स ( पहले ट्विटर ) हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो अटल सेतु पुल की तारीफ करती नजर आ रही हैं। पुल की खूबी बताते हुए उन्होंने ये भी कहा कि समुद्र पर बना ये सबसे लंबा पुल है, जो 22 किलोमीटर का है। वह कहती हैं- 'इसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा भी था। ये इंजीनियरिंग का चमत्कार है। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है। रश्मिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दक्षिण भारत से उत्तर भारत, पश्चिम भारत से पूर्वी भारत तक लोगों को जोड़ रहे हैं, दिलों को जोड़ रहे हैं! हैशटैग मेरा भारत।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA