Google से 300 करोड़ का पैकेज पाने वाले प्रभाकर राघवन हैं भोपाली
Dolly patil | Oct 21, 2024, 10:44 IST
पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे
गूगल ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय मूल के प्रभाकर राघवन कंपनी के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने हैं। प्रभाकर राघवन अब तक गूगल सर्च, असिस्टेंट, जियो और विज्ञापन के प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।
गूगल ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल भारतीय मूल के प्रभाकर राघवन कंपनी के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ( सीटीओ ) बने हैं। हालांकिअब तक प्रभाकर राघवन गूगल सर्च, असिस्टेंट, जियो, विज्ञापन, वाणिज्य और भुगतान उत्पादों के प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।
मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्मे और पले-बढ़े राघवन ने अपनी स्कूली शिक्षा कैंपियन स्कूल से की है।Prabhakar Raghavanने गूगल में चीफ टेक्नोलॉजिस्ट का पदभार संभाला है। उनके पास यूसी बर्कले (UC Berkeley) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की डिग्री और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री है।
![गूगल में प्रभाकर]()
नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य, प्रभाकर राघवन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के परामर्शदात्री प्रोफेसर थे। वह एसीएम जर्नल के पूर्व प्रधान संपादक हैं और उन्हें 2009 में बोलोग्ना विश्वविद्यालय से लोरिया होनोर्स कोर्स (Laurea Honoris Causa) से सम्मानित किया गया था।
सबसे प्रभावशाली शख्सियत राघवन की पहचान एक विश्व स्तरीय कम्प्यूटर वैज्ञानिक की है। उनके पास एल्गोरिदम, वेब खोज और डेटाबेस पर 20 वर्षों से अधिक का रिसर्च है। 100 से अधिक रिसर्च पेपर हैं। साथ ही टेक और वेब की दुनिया के 20 से अधिक पेटेंट हैं।
प्रभाकर राघवन ने अपने करियर की शुरुआत में सर्च इंजन याहू और आईबीएम में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है। इस दौरान उन्होंने एल्गोरिदम, डेटा माइनिंग और मशीन लर्निंग पर काफी काम किया। दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती मांग को लेकर सभी टेक कंपनियां इस पर तेजी से काम कर रही हैं। यही वजह रही कि गूगल ने प्रभाकर राघवन को हायर कर लिया गया। प्रभाकर राघवन Google में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट काम कर रहे थे। वे यहां Google सर्च, असिस्टेंट, विज्ञापन और पेमेंट प्रोडक्ट्स का कामकाज देखते थे।
आपको बता दें कि राघवन मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्मे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैंपियन स्कूल से की। उनकी मां भौतिकी और गणित की शिक्षिका थीं। जानकारी के मुताबिक प्रभाकर राघवन को 2022 में Google से लगभग 300 करोड़ रुपए का पैकेज मिला था। आइए अब आपको बताते हैं कि प्रभाकर राघवन कौन हैं।
कौन हैं प्रभाकर राघवन
गूगल में प्रभाकर
नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य, प्रभाकर राघवन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के परामर्शदात्री प्रोफेसर थे। वह एसीएम जर्नल के पूर्व प्रधान संपादक हैं और उन्हें 2009 में बोलोग्ना विश्वविद्यालय से लोरिया होनोर्स कोर्स (Laurea Honoris Causa) से सम्मानित किया गया था।
विश्व स्तरीय कम्प्यूटर वैज्ञानिक
गूगल में प्रभाकर की भूमिका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava