महाकुंभ में पाकिस्तान से आए 68 हिंदू, कराची के महाराज को भी मिला वीजा

Vikram Jain | Feb 06, 2025, 21:34 IST
Share
prayagraj mahakumbh 2025 pakistani hindu devotees
प्रयागराज महाकुंभ 2025।

प्रयागराज महाकुंभ देश-विदेश से श्रद्धालुओं आना जारी है। इस बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू भक्त पहली बार महाकुंभ में शामिल हुए हैं। ये श्रद्धालु महाकुंभ में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था जताने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं।

Prayagraj Mahakumbh 2025: तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ को 25 दिन बीत गए हैं। रोजाना लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इस बीच अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए 68 हिंदू भक्तों ने पहली बार महाकुंभ में शिरकत की है। इस समूह में डॉक्टर, इंजीनियर और कारोबारी शामिल हैं, जो मेला क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित श्रीगुरुकार्ष्णि शिविर में तीन दिन तक रुकेंगे और शुक्रवार को संगम में स्नान करेंगे।

इधर, पाकिस्तान के कराची स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक महंत रामनाथ महाराज को प्रयागराज में जारी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत सरकार ने वीजा दिया है। इस बार 480 हिंदुओं की अस्थियां भारत लाई गई हैं, जो महंत रामनाथ की अगुआई में पहले हरिद्वार फिर प्रयागराज में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी।

इन इलाकों के भक्त पहुंचे प्रयागराज

सिंध के गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से आए इन श्रद्धालुओं के लिए यह अनोखा अनुभव है। सिंध के गोबिंद राम माखीजा ने बताया कि महाकुंभ के बारे में सुनकर हमेशा यहां आने की इच्छा थी। यह सपना पूरा हुआ और हमें अपने सनातन धर्म पर गर्व हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ पर दिए बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, जानें अब क्या बोले

वीवीआईपी श्रद्धालुओं का आगमन

महाकुंभ में कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने संगम में स्नान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुए और बोट की सवारी भी की।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...

संगम में स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़

सुबह से ही संगम जाने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं से भर गए। प्रयागराज और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ महाकुंभ पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने संगम में नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। मेले के आसपास बनाई गई पार्किंग पूरी तरह भर चुकी हैं और नई गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। इस वजह से कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ : सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, 'सनातन धर्म के खिलाफ रच रहे साजिश'

13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंच सकती है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अखाड़ों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब आम लोग अखाड़ों के संतों से मिलने नहीं जा सकेंगे। इधर, प्रयागराज में 7 फरवरी से 12 फरवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लासेज चलाई जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ मामले पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से कहा- हाईकोर्ट जाएं

Tags:
  • रविशंकर प्रसाद
  • पाकिस्तान
  • नेशनल न्यूज हिंदी
  • प्रयागराज न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • prayagraj mahakumbh 2025
  • पाकिस्तानी हिंदू
  • Pakistani Hindu
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच