विधानसभा चुनाव: पुडुचेरी में 90%, असम में 85.38 प्रतिशत वोटिंग, केरल में भी बना रिकॉर्ड

Sandeep Kumar | Published:
Share
assembly elections
assembly elections

गुरुवार को असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड मतदान हुआ। असम में 85.38% वोटिंग, केरल में 78.01% और पुडुचेरी में 89.81% मतदान दर्ज किया गया। असम में चुनावी हिंसा के कारण करीब 30 लोग घायल हुए।

News in Short

  • असम में 85.38% मतदान, चुनाव इतिहास का सबसे उच्चतम आंकड़ा।
  • केरल में 78.01% मतदान हुआ, 49 साल में दूसरी सबसे बड़ी वोटिंग।
  • पुडुचेरी में 89.81% मतदान, जो एक ऐतिहासिक आंकड़ा है।
  • असम और पुडुचेरी में चुनावी हिंसा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • असम, केरल और पुडुचेरी में प्रमुख नेताओं ने मतदान किया।

News in Detail

नौ अप्रैल यानी गुरुवार को असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। असम ने अपने इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% मतदान दर्ज किया। यह असम के चुनाव इतिहास का सबसे उच्चतम आंकड़ा है। चुनाव आयोग के अनुसार, असम में 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

केरल और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड वोटिंग

केरल में भी चुनावी उत्साह देखने को मिला, जहां 49 साल में दूसरी सबसे ज्यादा 78.01% वोटिंग हुई। 1977 में यहां रिकॉर्ड 79.2% मतदान हुआ था। वहीं, पुडुचेरी में 90% से भी ज्यादा 89.81% मतदान हुआ, जो एक ऐतिहासिक आंकड़ा है। आपको बता दें कि इन सभी राज्यों के नतीजे चार मई को आएंगे.

असम में चुनावी हिंसा

वोटिंग के दौरान असम में हिंसक घटनाएं हुईं। श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसमें करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुडुचेरी में मन्नादिपेट पोलिंग बूथ पर भी हिंसा हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

त्रिपुरा में शांतिपूर्ण उपचुनाव

त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक करीब 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे से मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। सभी 55 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था और ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ। यह उपचुनाव भाजपा विधायक बिश्व बंधु सेन के निधन के बाद कराया गया है। मतदान के दौरान मतदाता लंबी कतारों में अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे।

नेता वोट डालने पहुंचे

चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में पूजा की। बाद में, वह पत्नी के साथ जालुकबाड़ी में मतदान करने गए। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी बाइक से पोलिंग बूथ पहुंचे।

असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में 140 सीटों के लिए 2.71 करोड़ वोटरों में से 890 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

इंटर्नशिप फीस पर NMC का बड़ा फैसला: मेडिकल छात्रों से MBBS इंटर्नशिप फीस पर अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकेंगे कॉलेज

भोजशाला पर हाईकोर्ट बेंच बोली- यह मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं, हिंदू पक्ष के तर्क पूरे

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने घुटने टेके, जानिए गिरफ्त में आने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

एमपी का पहला गाली मुक्त गांव, भूलकर भी दी गाली तो पूरे गांव में लगानी पड़ेगी झाड़ू



Tags:
  • विधानसभा चुनाव
  • केरल
  • असम
  • पुडुचेरी
  • मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर