Rajasthan : केंद्र में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर ठगी , शातिर ठगों ने ऐसे लगाया 5 करोड़ का चूना

Vikram Jain | Jun 10, 2024, 23:38 IST
Share
Rajasthan Jaipur Cheated pretext getting status State Minister
Rajasthan Jaipur Cheated pretext getting status State Minister

राजस्थान में मानसरोवर पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की ठगी मामले में दिल्ली के व्यापारी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार है। आरोपियों ने मोदी सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। बाद में नेताजी खुद फर्जीवाड़े के केस में फंस गए।

JAIPUR. राजस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक केन्द्र में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपए की ठगी की गई। अब ठगी के मामले में जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने दिल्ली के व्यापारी नवीन गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा और मनोज शर्मा की तलाश की जा रही है। राजकुमार शर्मा ने हाल ही में आमेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक का चुनाव लड़ा था। मामला जयपुर के मानसरोवर इलाके का है।

कोर्ट के आदेश पर रिओपन हुआ केस

थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि यह मामला कोर्ट के आदेश पर फिर से खोला गया था। जांच में परिवादी के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया था, जहां से आरोपी नवीन गोयल को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर किया खुश

पुलिस के अनुसार सीताराम शर्मा ने आरोप लगाया कि राजकुमार शर्मा और मनोज शर्मा ने केंद्र में राज्य मंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर सुभाष शर्मा से उनकी मुलाकात कराई थी, उन्होंने दिल्ली निवासी नवीन गोयल से भी मिलवाया और वेयरहाउस चेयरमैन बनाने और राज्य मंत्री का दर्जा दिलाने का वादा किया। आरोपियों ने दिल्ली में एक पूर्व मंत्री के भाई से भी मुलाकात कराई। इसके बाद राज्य मंत्री बनने के लिए आरटीजीएस और चेक के माध्यम से उनके बैंक खातों में 5 करोड़ रुपए जमा कर दिए। झांसे में आए नेताजी खुद फर्जीवाड़े के केस में फंस गए तो उन्हें ठगी का पता चला।

आरोपियों ने 5 करोड़ रुपए मिलने एक महीने बाद पीड़ित को वेयरहाउस चेयरमैन बनाने का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। कुछ दिनों बाद ही दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार के निर्देश पर सीताराम के खिलाफ फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने का मुकदमा दर्ज किया, तब सीताराम को ठगी का पता चला।

ये खबर भी पढ़ें... MP के 5 मंत्रियों में शिवराज सिंह को सबसे बड़ा विभाग , सिंधिया का संचार भी कम नहीं

ये खबर भी पढ़ें... सतनामी धुरी पर घूमती है छत्तीसगढ़ की सियासत , जिसका दिया साथ उसी को मिला ताज

कोर्ट के निर्देश पर फिर से मामले में जांच

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद 2016 में नारायण बिहार निवासी सीताराम शर्मा ने मानसरोवर थाने में राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन गोयल और सुभाष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया। हालांकि, आरोपियों से मिलीभगत के कारण पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। इसके चलते पीड़ित सीताराम ने कोर्ट में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई, कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस को मामले की फिर से जांच के निर्देश दिए। केस फिर से खुलने के बाद जांच में पीड़ित के आरोप सही पाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अरुणाचल प्रदेश से पहले डीजीपी बने रॉबिन हिबू , 'सुपर कॉप' के संघर्ष और सफलता की कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : चुनाव होते ही महतारी वंदन की पड़ताल शुरू , एक लाख महिलाओं पर लटकी छंटनी की तलवार

राज्यमंत्री बनाने के नाम पर ठगी, राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर ठगी, मानसरोवर थाना पुलिस, जयपुर न्यूज, राजस्थान समाचार

Tags:
  • जयपुर न्यूज
  • राजस्थान समाचार
  • राज्यमंत्री बनाने के नाम पर ठगी
  • राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर ठगी
  • मानसरोवर थाना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती