Success Story: बेटे ने मां के लिए खरीदा ५ हजार करोड़ का दुनिया का सबसे मंहगा घर

Kaushiki | Apr 25, 2026, 10:09 IST
Share
Success Story
Success Story

मजदूर के बेटे रिनात अखमेतोव ने यूरोपीय देश मारेटेरा के मोनाको में 5 हजार 137 करोड़ का घर खरीदा है। बचपन में मां का खाली पर्स देख अमीर बनने का प्रण लिया था। आज वे यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Success Story: कहते हैं कि दुनिया में मां के आंसुओं से कीमती कुछ भी नहीं होता। यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स रिनात अखमेतोव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रिनात ने यूरोपीय देश मारेटेरा के मोनाको में एक आलीशान घर खरीदा है। इस पांच मंजिला अपार्टमेंट की कीमत करीब 5 हजार 137 करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये 2024 की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल डील्स में से एक मानी जा रही है। रिनात का जन्म 1966 में एक बहुत गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता कोयला खदान में एक मामूली मजदूर के रूप में कार्यरत थे। आइए इस रोचक किस्से को डिटेल से जानें...

मां का खाली पर्स देख लिया संकल्प

बचपन में रिनात का परिवार महज 215 sq feet के कमरे में रहता था। उस छोटे से घर में शौचालय और पानी की सुविधा भी नहीं थी। एक बार रिनात अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि उनकी मां का बटुआ बिल्कुल खाली था।

मां की लाचारी देखकर नन्हे रिनात का दिल बहुत बुरी तरह पसीज गया। उन्होंने उसी पल तय किया (Motivation) कि वे दुनिया के सबसे अमीर बनेंगे। उन्होंने अपनी मां का पर्स हमेशा पैसों से भरने का कसम खाई।

कोयले से शुरू हुआ अरबों का बड़ा सफर

रिनात ने अपनी मेहनत के दम पर 90 के दशक में काम शुरू किया। उन्होंने एक ट्रेडिंग कंपनी बनाई और कोयला बेचना शुरू कर दिया। इस बिजनेस से उन्होंने अपनी जिंदगी के पहले 10 लाख रुपए कमाए।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और आगे बढ़ते गए। आज वे एनर्जी, बैंकिंग और स्टील सेक्टर के बहुत बड़े कारोबारी हैं। उनकी होल्डिंग कंपनी सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट यूक्रेन की सबसे पावरफुल कंपनी में से एक है।

मां के लिए बनवाया आलीशान महल 2000 के दशक में रिनात दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। सबसे पहले उन्होंने बचपन वाली झोपड़ी को एक बड़े महल में बदल दिया। उन्होंने अपनी मां के लिए वो सब कुछ खरीदा जो जरूरी था।

रिनात ने मां का पुराना बटुआ हमेशा के लिए नोटों से भर दिया। रिनात के पास आज 5 हजार 500 करोड़ रुपए की आलीशान सुपरयॉट भी मौजूद है। वे फुटबॉल क्लब एफसी शाख्तर डोनेस्क (FC Shakhtar Donetsk) के लंबे समय से प्रेसिडेंट भी हैं।

लंदन और मोनाको में सबसे महंगे घरों का रिकॉर्ड

ये पहली बार नहीं है जब रिनात ने महंगी प्रॉपर्टीखरीदी हो। साल 2011 में उन्होंने लंदन के वन हाइड पार्क में अपार्टमेंट खरीदा था। उस समय इसकी कीमत लगभग 930 करोड़ रुपए से अधिक थी।

रिनात ब्रिटेन (EUROPE)के इतिहास की सबसे महंगी रेजिडेंशियल खरीद मानी गई थी। अब मोनाको की डील ने दुनियाभर के रियल एस्टेट बाजार को चौंकाया है। रिनात की कुल नेटवर्थ अब 73 हजार 328 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।

ये खबरें भी पढ़ें....

World Malaria Day, एक छोटे जीव ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास, जानें rochak khabrein

WHO ने पॉपुलर GLP-1 Drug पर जारी की ग्लोबल गाइडलाइन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

शिवपुरी ने Civil Judge Exam 2022 में लहराया परचम, ये 4 कहानियां आपको करेंगी मोटिवेट

आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज की इस पोस्ट ने युवाओं कर दिया मोटिवेट, जानिए कैसे

Tags:
  • Success Story
  • EUROPE
  • रोचक किस्से
  • Motivation
  • rochak khabrein
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा