OLA-Uber की होगी छुट्टी! मोदी सरकार शुरू करने जा रही सहकार टैक्सी सर्विस, इन्हें मिलेगा फायदा

Raj Singh | Mar 28, 2025, 14:06 IST
Share
amit sah
amit sah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सहकार टैक्सी सेवा की शुरुआत का ऐलान किया, जो ओला और उबर जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफार्म्स के लिए चुनौती पेश कर सकती है।

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ओर सहकार टैक्सी सेवा की शुरुआत की जाने वाली है। इसकी शुरू होने से देश के राइड-हेलिंग प्लेटफार्म्स जैसे ओला (Ola) और उबर (Uber) के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में इसका ऐलान किया और कहा कि इस नई सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को पूरा मुनाफा देना होगा, न कि किसी मध्यस्थ या कंपनी को। इससे न केवल ड्राइवरों को फायदे मिलेंगे, बल्कि यह एक सरकारी सेवा होगी जो उपभोक्ताओं को सस्ते और पारदर्शी राइड-हेलिंग सेवा भी प्रदान करेगी।

सहकार टैक्सी का मुनाफा ड्राइवरों के हाथ में

सहकार टैक्सी सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका मुनाफा सीधे ड्राइवरों के पास जाएगा। ओला और उबर जैसी कंपनियां आमतौर पर कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रखती हैं, लेकिन सहकार टैक्सी में यह पूरी कमाई ड्राइवरों को मिलेगी। इसमें कोई कमीशन, प्राइवेट कंपनी का हिस्सा या अन्य खर्चे नहीं होंगे। इससे ड्राइवरों को आर्थिक रूप से लाभ होगा और उनकी शिकायतें भी दूर होंगी।
ये भी खबर पढ़ें... सीएम मोहन यादव की मांग पर अमित शाह ने भोपाल में NDU के रीजनल कैम्पस को दी मंजूरी

योजना सहकारी समितियों के माध्यम से...

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहकार से समृद्धि का नारा अब साकार होने जा रहा है। यह योजना सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित होगी, और इसका लक्ष्य भारत में सहकारिता आंदोलन को प्रोत्साहित करना है। शाह ने यह भी कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी को वास्तविकता में बदलने के प्रयासों का हिस्सा है, जो पिछले साढ़े तीन वर्षों से लगातार जारी हैं।

ओला-उबर को मिलेगा कड़ा मुकाबला

बता दें कि अमित शाह की ओर से यह घोषणा ऐसे वक्त पर की गई है जब ओला और उबर जैसी बड़ी कंपनियों पर कई सवाल उठ रहे हैं। इन कंपनियों पर आरोप हैं कि वे ग्राहकों से अलग-अलग किराया वसूलते हैं, जैसे कि iPhone और Android यूजर्स से अलग-अलग चार्ज करते हैं। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने इन कंपनियों को नोटिस भी भेजा था, जो इसके बाद और भी विवादों में घिर गईं। सहकार टैक्सी का उद्देश्य इन समस्याओं का समाधान करना है।

ये भी खबर पढ़ें... अमित शाह बोले- पक्ष हो या विपक्ष, किसी ने नहीं किया नानाजी देशमुख का विरोध करने का साहस

ड्राइवरों को योजना का मिलेगा लाभ

सहकार टैक्सी सेवा, ओला-उबर जैसी ऐप्स पर आधारित होगी, लेकिन यह एक सहकारी मॉडल होगा। इसमें टैक्सी, रिक्शा, दोपहिया, और चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इस ऐप से जुड़े ड्राइवरों को न तो किसी को कमीशन देना होगा और न ही किसी प्रकार का शुल्क देना होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि ड्राइवर पूरी कमाई खुद ही रखें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • मोदी सरकार
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Ola
  • सहकार टैक्सी सेवा
  • केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर