सऊदी अरब में सड़क हादसा, 42 भारतीयों की मौत की आशंका, उमराह के लिए गए थे यात्री

Amresh Kushwaha | Nov 17, 2025, 11:13 IST
Share
saundi-arab-sadak-hadsa-42-bharati-mortality-umrah-travelers
saundi-arab-sadak-hadsa-42-bharati-mortality-umrah-travelers

सऊदी अरब में सोमवार को एक बस दुर्घटना हो गई। इसमें 42 भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा हैदराबाद के उमरा यात्रियों को लेकर जा रही बस और डीजल टैंकर के बीच टक्कर से हुआ है।

सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इसमें 42 भारतीयों की मौत की आशंका जताई जा रही है। यह सभी यात्री उमराह (Umrah) अदा करने के लिए मक्का से मदीना (Medina) जा रहे थे।

इस दौरान उनकी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। इससे बस में आग लग गई। घटना IST समयानुसार सुबह करीब 1:30 बजे मुफरिहात (Mufarihah) के पास हुई है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

इस दुर्घटना में मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री तेलंगाना (Telangana) और हैदराबाद (Hyderabad) के रहने वाले थे। हादसे के वक्त बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे।
52d8ac1f-d04
52d8ac1f-d04

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू, सऊदी अरब, ईरान समेत 19 देशों से लोग शामिल

बचाव कार्य जारी, आपातकालीन सेवाएं सक्रिय

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और राहत कार्य कर रही हैं। हालांकि, इस घटना में 42 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही, प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला: कफाला सिस्टम हुआ खत्म, 25 लाख भारतीय श्रमिकों को मिलेगा फायदा

तेज रफ्तार से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय कई यात्री बस में सो रहे थे, जो इस भीषण हादसे का शिकार हुए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है।

a8c8b259-eff
a8c8b259-eff

ये खबर भी पढ़िए...विदेशों में रहते हैं साढ़े तीन करोड़ भारतीय... अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई सबसे ज्यादा पसंद

ओवैसी ने जताया शोक

सऊदी अरब में हुए इस भीषण हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दुख जताया है। उन्होंने रियाद में भारतीय दूतावास के अबू माथेन जॉर्ज से बात की। अबू माथेन जॉर्ज इस घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।

ओवैसी ने केंद्र सरकार से मृतकों के शव भारत लाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने घायल लोगों को शीघ्र और बेहतर चिकित्सा सहायता देने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़िए...17 नवंबर का इतिहास: जब 23 की उम्र में एक मेडिकल छात्रा बनीं भारत की पहली एशियाई Miss World

Tags:
  • सऊदी अरब
  • सड़क हादसा
  • सांसद असदुद्दीन ओवैसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि