जुलाई में सिर्फ आठ दिन बजेगी शहनाई, फिर सीधे नवंबर में शादी के मुहूर्त।

Sandeep Kumar | Jun 15, 2024, 09:18 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-15T091550.965.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-15T091550.965.jpg

जून में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। जुलाई में भी 8 दिन के मुहूर्त में कई जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। इसके बाद सीधे नवंबर व दिसंबर में विवाह होंगे।

जुलाई की शुरुआत होते ही एक बार फिर शहनाइयों की धुन सुनाई देने लगेगी। यानी शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। हालांकि यह लंबे समय के लिए नहीं है, क्योंकि विवाह मुहूर्त ( marriage time ) तो 3 जुलाई से शुरू होंगे, पर ये केवल 8 दिन यानी 15 जुलाई तक ही रहेंगे।

अभी गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त रहने की वजह से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद जब तीन जुलाई से मुहूर्त शुरू होंगे और केवल आठ दिन के इसलिए होंगे, क्योंकि 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी ( Devshayani Ekadashi ) रहेगी। इस दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज Gwalior में करेंगे क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

चातुर्मास में नहीं होते विवाह

चातुर्मास में विवाह नहीं किए जाते हैं। मुहूर्त फिर चार माह बाद 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी से शुरू होंगे। वैसे भी इस साल के अंतिम माह दिसंबर तक अब केवल 27 दिन ही विवाह की शहनाइयां बजेंगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP monsoon update : बंगाल की खड़ी से आ रही है नमी युक्त हवा, जानिए प्रदेश में कब आएगा मानसून

जुलाई में केवल 8 दिन विवाह मुहूर्त

मई और जून में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। अनुमान है कि जुलाई में 8 दिन के मुहूर्त में कई जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। इसके बाद सीधे नवंबर व दिसंबर में विवाह होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के मकान

16 जुलाई से देवशयनी एकादशी

ज्योतिषी के मुताबिक 23 अप्रैल से शुक्र तारा पूर्व दिशा में अस्त है और 6 मई से बृहस्पति अस्त हो चुके हैं। जुलाई में अंतिम विवाह मुहूर्त 15 तारीख को रहेगा। इसके बाद 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होगा, जो 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर समाप्त होगा।

मैरिज गार्डन में बुकिंग शुरू

जुलाई में आठ दिन के मुहूर्त के लिए शहर के ज्यादातर परिणय हाल, मैरिज गार्डन, होटल में बुकिंग हो चुकी है। वहीं इसके अलावा डीजे, बैंड बाजा, घोड़ा, रोड लाइट की भी एडवांस में बुकिंग की जा रही है। इन दिनों में बाजार में भी काफी चहल पहल रहेगी और एक बार फिर रौनक दिखाई देगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • marriage time
  • Devshayani Ekadashi
  • विवाह मुहूर्त
  • 16 जुलाई से देवशयनी एकादशी
  • जुलाई में केवल 8 दिन विवाह मुहूर्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा