श्मशान में चांदी के कड़े के लिए संग्राम, मां की चीता पर लेट गया बेटा, कई घंटे किया हंगामा
Rohit Sahu | Published:
rajasthan chandi ke kade
घटना कोटपूतली-बहरोड़ से सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के अंतिम संस्कार को रोक दिया। वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। बेटे ने चिता पर लेटकर अंतिम संस्कार रोक दिया।
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से ऐसी घटना सामने आई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां का अंतिम संस्कार रोककर घंटों हंगामा किया। यह सब उसने अपनी मां के चांदी के कड़े नहीं मिलने के लिए किया। बेटे ने चिता पर मां की अर्थी रखने से पहले खुद जाकर लेटने की हरकत की और करीब 2 घंटे तक श्मशान में चांदी के कड़े के लिए हंगामा करता रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश और बाकी भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर सालों से विवाद चला आ रहा है। भूरी देवी की मौत के बाद जब घर पर अंतिम संस्कार के लिए क्रियाएं की जा रही थीं, तब उनके गहनों को बड़े बेटे गिरधारी को सौंप दिया गया था। यही बात ओमप्रकाश को नागवार गुजरी और उसने श्मशान में हंगामा खड़ा कर दिया।
हद तो यह हो गई श्मसान में मां की अर्थी जमीन पर पड़ी रही और दोनों बेटे आपस में गालियां देकर झगड़ा करते रहे हैं। गांव वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ओमप्रकाश टस से मस नहीं हुआ। इतना ही नहीं चांदी के कड़े नहीं मिलने पर भाई ने मां के लिए तैयार की गई अर्थी पर लेट गया।
यह भी पढ़ें...IFS अफसरों की संपत्ति का खुलासा: सतना डीएफओ चांदीवाल के पास 17 करोड़, ये हैं सबसे अमीर अधिकारी
ग्रामीणों और रिश्तेदारों की लाख कोशिशों के बाद भी जब ओमप्रकाश नहीं माना, तब श्मशान में ही भूरी देवी के चांदी के कड़े और गहने मंगवाकर उसे सौंपे गए। इसके बाद ही ओमप्रकाश चिता से उठा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें, भूरी देवी के पति छित्रमल की मृत्यु दो साल पहले हो चुकी थी और ओमप्रकाश सात भाइयों में पांचवे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें...रोहतक सीवर हादसा : नाले में गिरे बेटे को बचाने उतरे पिता और भाई, तीनों की मौत
यह वीडियो गुरुवार को सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आम जनता के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस अमानवीय घटना पर रोष जताया है। लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक संस्कारों पर बड़ा धब्बा है।
thesootr links
Rajasthan | Jaipur News | Viral Video | जमीन विवाद
मां की मौत के बाद कड़े के लिए चिता पर लेटा बेटा
घटना 3 मई को लीला का बास ढाणी गांव से सामने आई। जहां भूरी देवी के निधन के बाद उनके 7 बेटों में से एक ओमप्रकाश ने पहले तो मां की अर्थी को कंधा दिया, लेकिन श्मशान पहुंचते ही वह चांदी के कड़ों की मांग करने लगा। जब कोई बात नहीं मानी गई, तो वह अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई चिता पर ही जाकर लेट गया और मां का शव रखने नहीं दिया और अपने भाई से लगातार मां के चांद के कड़े मांगता रहा।
भाईयों के बीच संपत्ति विवाद बना हंगामे की वजह
माँ के चांदी के कड़ो के लिए श्मशान में हंगामा कर चिता पर लेट गया बेटा, पहले बंटवारा फिर अंतिम संस्कार…! संस्कार से पहले ही संवेदनाएं हुई राख । क्या इतना नीचे गिर गया है मानवीय मूल्य…?
जयपुर के पास स्थित विराटनगर के लीलों का बास गांव की घटना । pic.twitter.com/SbYBJRQCPl
— Dr. Ram Pandey (@Dr_RamPandey) May 16, 2025
मां की लाश पड़ी रही जमीन पर, बेटे करते रहे झगड़ा
यह भी पढ़ें...IFS अफसरों की संपत्ति का खुलासा: सतना डीएफओ चांदीवाल के पास 17 करोड़, ये हैं सबसे अमीर अधिकारी
श्मशान में बुलवाए गए गहने, तब जाकर हुआ अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें...रोहतक सीवर हादसा : नाले में गिरे बेटे को बचाने उतरे पिता और भाई, तीनों की मौत
यह वीडियो गुरुवार को सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आम जनता के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस अमानवीय घटना पर रोष जताया है। लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक संस्कारों पर बड़ा धब्बा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rajasthan | Jaipur News | Viral Video | जमीन विवाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari