11 साल में 9 शादियां, इनमें से 8 सरकारी नौकरी वाली, शादी करने वाले ठग दूल्हे का खुला राज

Raj Singh | Published:
Share
up news
up news

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ठग ने नौ महिलाओं से शादी की और उनको धोखा दिया। लोन घोटाले के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आरोपी ने नौ महिलाओं से शादी कर सभी को धोखा दिया। इसके अलावा ठग ने इन महिलाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर लोन लिया। इस ठग का नाम राजन गहलोत है, जिसने सरकारी नौकरी या अच्छी कमाई वाली महिलाओं को टारगेट किया। शादी के बाद, वह इन महिलाओं के नाम पर लोन लेता और बाद में उन्हें छोड़कर गायब हो जाता।

शादियां और धोखा

राजन गहलोत ने न केवल शादी डॉट कॉम जैसी वेबसाइटों के जरिए शादियां की, बल्कि वह कई महिलाओं से इस तरह की धोखाधड़ी करता रहा। महिलाओं से शादी के बाद बच्चों को जन्म के बाद वो फरार हो जाता। अब इसी मामले का भड़ाफोड़ हुआ है। बता दें कि आरोपी राजन गहलोत के खिलाफ शिकायतें तब सामने आईं जब संतकबीर नगर से आई एक महिला ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में हंगामा किया। साथ ही तीन अन्य महिलाओं ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिलाओं ने ये भी आरोप लगाए हैं कि आरोपी राजन ने 8 सरकारी नौकरीशुदा महिलाओं को झांसा देकर शादी की है, जो केवल 11 सालों में इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है।
ये भी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल

लोन घोटाले की जड़

जांच में पता चला है कि राजन गहलोत ने महिलाओं से शादी करने के बाद उनके नाम पर करीब 41 लाख रुपए का लोन निकाला है। इस लोन का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और लखनऊ में मकान बनाने के लिए किया गया था। लोन की राशि का दुरुपयोग और धोखाधड़ी की यह घटना धीरे-धीरे सामने आई, जब महिलाओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी खबर पढ़ें...मुरैना में 4 पुलिसकर्मियों की मौत: तेज स्पीड डंपर में घुसी उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी

पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र पुलिस ने अब तक तीन महिलाओं की शिकायतों के आधार पर आरोपी राजन गहलोत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का यह पूरा नेटवर्क कई सालों से काम कर रहा था और अब मामले की गहन जांच चल रही है। इस धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • UP News
  • उत्तर प्रदेश पुलिस
  • ठग
  • दुल्हन
  • दूल्हा
  • नेशनल हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर