सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, राहुल-प्रियंका भी साथ

BP shrivastava | Published:
Share
Sonia Ghandhi
राज्यसभा के लिए नामांकन भरने बुधवार को सोनिया गांधी जयपुर पहुंचीं, साथ में दिखाई दे रहे है राहुल गांधी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे।

JAIPUR. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। सोनिया के जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की थी।

सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। उनके नामांकन से कांग्रेस के स्थानीय नेता खासे उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा या लोकसभा के लिए राजस्थान से निर्वाचित होने जा रहा हो।

ये खबर भी पढ़ें...राजस्थान में 20 हजार लोगों ने बदला धर्म! जानें कैसे चल रहा था पूरा खेल

Sonia.
Sonia.


सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया का राजस्थान से राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से नया जोश पैदा होगा। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, इसके लिए पूरा जोर लगा देंगे।

यह खबर भी पढ़ें... राज्यसभा की 4 सीटों पर सोनिया समेत कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

राजस्थान होंगे 6 राज्यसभा सांसद


सोनिया के निर्वाचन के बाद राजस्थान से कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद हो जाएंगे। इनमें से नीरज डांगी के अतिरिक्त पांचों सांसद बाहरी हैं। नामांकन के बाद सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली लौट गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें...UAE में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन आज, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

नामांकन की सभी तैयारियां पूरी


इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के सभी विधायक भी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर रहने को कहा है। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

Tags:
  • सोनिया गांधी
  • राज्यसभा नामांकन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर