अमेरिका-कनाडा में पढ़ाई का क्रेज खत्म, 70% छात्रों ने फेरा मुंह, अब युवाओं की पहली पसंद बना यूरोप
Anjali Dwivedi | Published:
students foreign education
अब छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका-कनाडा के बजाय जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को चुन रहे हैं। युद्ध के हालात और सख्त वीजा नियमों के चलते विदेशी शिक्षा के पैटर्न में 70% का बड़ा बदलाव आया है।
News In Short
- अमेरिका की लोकप्रियता में 70% की भारी गिरावट आई है, छात्र अब यूरोप की ओर रुख कर रहे हैं।
- रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण छात्र अब सुरक्षित देशों को चुनना पसंद कर रहे हैं।
- एमपी से विदेश जाने वाले कुल छात्रों में अकेले भोपाल की हिस्सेदारी करीब दो हजार विद्यार्थियों की है।
- अब छात्र देश देखकर नहीं बल्कि कोर्स (जैसे जर्मनी के लिए इंजीनियरिंग) देखकर आवेदन कर रहे हैं।
- अमेरिका-कनाडा की तुलना में यूरोप में पढ़ाई और रहने का खर्च छात्रों के लिए अधिक किफायती साबित हो रहा है।
News In Detail
अब छात्र पुराने ढर्रे को छोड़ जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इस बदलाव की बड़ी वजह आसमान छूती फीस, वीजा के कड़े नियम और दुनिया भर में चल रहे युद्ध के हालात हैं।
जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश से हर साल करीब 8 से 10 हजार छात्र बाहर पढ़ने जाते हैं, जिनमें अकेले भोपाल से करीब दो हजार छात्र शामिल हैं। पहले इनमें से 40% बच्चे सिर्फ अमेरिका और कनाडा का ही रुख करते थे।
क्यों फीका पड़ा अमेरिकी सपना?
- ऑस्ट्रेलिया: आईटी, नर्सिंग और अकाउंटिंग के लिए हॉटस्पॉट बना है।
- यूके: बिजनेस मैनेजमेंट, लॉ और मीडिया स्टडीज के लिए पसंद किया जा रहा है।
- जर्मनी: मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स के छात्रों की पहली पसंद है।
- न्यूजीलैंड: एग्रीकल्चर और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में उभर रहा है।
सुरक्षा और बजट बना सबसे बड़ा पैमाना
यूरोप के कई देशों (भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई) में सालाना ट्यूशन फीस 1.80 लाख से 13.50 लाख के बीच है, जबकि रहने का खर्च 63 हजार से 1.10 लाख प्रतिमाह तक बैठता है। यह अमेरिका के मुकाबले काफी किफायती है।
न्यूजीलैंड और नीदरलैंड जैसे नए विकल्पों का उदय
आंकड़ों की बात करें तो मध्य प्रदेश से हर साल लगभग 8 से 10 हजार छात्र विदेश जाते हैं, जिनमें अकेले भोपाल की हिस्सेदारी करीब 2 हजार छात्रों की है। साल 2025 तक लगभग 7.6 लाख भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ रहे थे, जिनमें स्टेम (STEM) और मैनेजमेंट कोर्सेज की सबसे अधिक मांग रही।
ये खबरें भी पढ़ें...
SWAYAM Portal पर फ्री में स्किल डेवलपमेंट के लिए मिलेंगे सैकड़ों ऑनलाइन कोर्स, करें अप्लाई
NHAI का AI डैशकैम सिस्टम: AI की नजर से हाईवे होंगे सेफ, गड्ढे-अतिक्रमण की मिलेगी रियल टाइम जानकारी
UPSC के 61 जांबाजों का भोपाल में सम्मान, आज सीएम करेंगे भविष्य के अफसरों से संवाद
भारतीय घरों में छिपा है कुबेर का खजाना, घरों में रखे सोने की कीमत 450 लाख करोड़ के पार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari