WhatsApp Image 2025-12-01 at 5.54.09 PM
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डिजिटल अरेस्ट की जांच अब CBI करेगी, RBI को भी दिया नोटिस
Aman Vaishnav | Published:
supreme-court-cbi-investigation-digital-arrest
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूरे देश में अब इन सभी केसों की जांच CBI ही करेगी और उसे अपराधी को पकड़ने से लेकर सजा दिलाने तक की पूरी छूट होगी।
NATIONAL DESK. पूरे देश में चल रहे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे सभी मामलों की नेशनल लेवल पर जांच सीबीआई करेगी। इसके साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन की पूरी पावर अब CBI को सौंपी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने डिजिटल अरेस्ट मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। बेंच ने कहा है कि पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के जितने भी केस हैं, उनकी जांच अब CBI ही करेगी। CBI को ही अपराधी को पकड़ने, उस पर मुकदमा चलाने और उसे सजा दिलाने की पूरी छूट होगी। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वे साइबर फ्रॉड से जुड़े अपने सभी केस CBI को सौंप दें।
कोर्ट ने CBI को यह भी पावर दी है कि जहां भी फ्रॉड वाले बैंक अकाउंट मिलेंगे, वहां CBI उन बैंक वालों की जांच भी कर सकेगी। यह जांच भ्रष्टाचार के कानून के तहत की जाएगी, खासकर उन खातों की जो सिर्फ स्कैम के लिए ही खोले गए थे।ये खबर भी पढ़िए: डिजिटल अरेस्ट : इंदौर की महिला से 1.60 करोड़ ठगने वाले दो और आरोपी पंजाब और गुजरात से गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीधे RBI को नोटिस भेजकर शामिल किया है। कोर्ट ने RBI को मदद करने को कहा है। ऐसा इसलिए ताकि ठगी करने वालों के बैंक खातों को पहचाना जा सके। साथ ही फ्रॉड के पैसे को तुरंत रोक दिया जाए। कोर्ट ने RBI से यह भी पूछा है कि फ्रॉड रोकने के लिए AI औरमशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकें कब इस्तेमाल होंगी।
![WhatsApp Image 2025-12-01 at 5.54.09 PM]()
ये खबर भी पढ़िए: जयपुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ बुजुर्ग, सीबीआई अफसर बन 37.52 लाख की ठगी
ये खबर भी पढ़िए:अबूझमाड़ मुठभेड़: सुप्रीम कोर्ट का आदेश लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंची नक्सली नेता की पत्नी,जानें पूरा मामला
कोर्ट ने कहा है कि सभी सरकारी विभाग CBI (Central Bureau of Investigation ) को पूरी मदद करेंगे। जिन राज्यों ने अभी तक CBI को जांच की इजाजत नहीं दी है, उन्हें भी अब साइबर फ्रॉड वाले केसों की जांच के लिए जल्द मंजूरी देनी होगी, ताकि CBI पूरे देश में एक्शन ले सके। अगर जरूरत पड़ी, तो CBI विदेशों की पुलिस से भी मदद ले सकती है।ये खबर भी पढ़िए: सुप्रीम कोर्ट का आदेश - झूठे केस बताने में इंदौर CP , एडिशनल DCP और TI को बनाओ पक्षकार
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियों और विभाग को एक प्लान बनाकर देना होगा। साथ ही राज्य सरकारों को जल्दी ही साइबर क्राइम सेंटर बनाने और पकड़े गए सभी फोन का डेटा संभालकर रखने का भी निर्देश दिया गया है।
डिजिटल अरेस्ट मामलों की CBI जांच
फ्रॉड वाले खातों की जांच
आरबीआई से मांगा जवाब
ये खबर भी पढ़िए: जयपुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ बुजुर्ग, सीबीआई अफसर बन 37.52 लाख की ठगी
डिजिटल फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन...👉 सभी डिजिटल फ्रॉड केस की जांच अब CBI ही करेगी।👉 CBI को फ्रॉड वाले बैंक खातों और बैंक वालों की जांच की छूट। 👉 सुप्रीम कोर्ट ने RBI से पूछा कि फ्रॉड रोकने के लिए नई तकनीकें कब इस्तेमाल होंगी। 👉 राज्यों को CBI को जांच की मंजूरी देने और सहयोग करने का आदेश। 👉 सिम misuse रोकने के लिए प्लान और साइबर सेंटर बनाने का निर्देश। | |
CBI को मदद करने का निर्देश
सिम-डेटा का गलत इस्तेमाल, बनाना होगा प्लान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari