15 जुलाई से लागू होगी आधार OTP से तत्काल टिकट बुकिंग
Jitendra Shrivastava | Jul 14, 2025, 23:16 IST
Photograph: (THESOOTR)
15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में आधार OTP ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। पहले 30 मिनट तक एजेंट्स बुकिंग नहीं कर सकेंगे, जिससे यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेगा।
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होगा। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और फर्जी एजेंट्स की मनमानी को रोकना है। अब यात्रियों को IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करना होगा और OTP से बुकिंग कन्फर्म होगी।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब यात्रियों को पहले आधार वेरिफिकेशन करना होगा। जब भी यात्री IRCTC वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करेंगे, तो उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। यह OTP डाले बिना टिकट बुकिंग कन्फर्म नहीं होगी। रेलवे के काउंटर से बुकिंग करते समय भी यही प्रक्रिया लागू होगी, जहां यात्री को आधार वेरिफिकेशन के लिए OTP डालना होगा। इस प्रणाली के लागू होने से दलालों और फर्जी एजेंट्स की गतिविधियों पर लगाम लगेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
पश्चिम मध्य रेलवे की नई पहल : अब आठ घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट
तत्काल टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 30 मिनट में कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएगा। इससे आम यात्रियों को टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा। पहले की व्यवस्था में देखा गया था कि एजेंट्स शुरुआती मिनटों में अधिकतर तत्काल टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता था। अब, इस बदलाव से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो खुद से टिकट बुक करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
देशभर के AIIMS में डॉक्टर्स की भारी कमी, RTI के जरिए हुआ खुलासा
स्टेशन पर रेलवे टिकट काउंटर से तत्काल टिकट बुक (tatkal ticket booking) करते वक्त भी आधार OTP ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। यात्री को काउंटर पर अपने आधार नंबर देना होगा और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करना होगा।
यदि किसी यात्री का आधार किसी और के नाम पर है या मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो OTP प्राप्त नहीं होगा और बुकिंग नहीं हो पाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भोपाल गैस पीड़ित, नहीं हो पाई सुनवाई
पहले ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आम यात्रियों को टिकट पाने में परेशानी होती थी, क्योंकि दलाल और एजेंट्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट जल्दी बुक कर लेते थे। इस व्यवस्था में पहले 30 मिनट तक केवल सामान्य यात्री टिकट बुक कर पाएंगे। इससे आम यात्रियों के लिए टिकट बुक करने का अवसर बढ़ जाएगा।
नए नियमों से मुख्य रूप से उन यात्रियों को फायदा होगा जो खुद से तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं। इससे दलालों या फर्जी एजेंट्स को टिकट बुक करने में कठिनाई होगी। अब टिकट बुकिंग का पूरा अधिकार सिर्फ असली यात्रियों को मिलेगा, जो अपने आधार नंबर से वेरिफाई होंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
चेन्नई से MP में हुआ जस्टिस विवेक कुमार सिंह का ट्रांसफर
रेलवे मंत्रालय का कहना है कि यह बदलाव टिकट कन्फर्मेशन कीपारदर्शिता बढ़ाने और टिकट बुकिंग में सुधार लाने के लिए किया गया है। यह व्यवस्था उन यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है जो समय पर टिकट बुक नहीं कर पाते थे और एजेंट्स की मनमानी से परेशान होते थे। अब वे आसानी से अपने आधार के माध्यम से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
प्रोसेस में ये बदलाव
ये खबर भी पढ़ें...
पश्चिम मध्य रेलवे की नई पहल : अब आठ घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट
आधार से तत्काल टिकट बुक करने पर ऐसे आएगा OTP...
|
एजेंट्स नहीं कर पाएंगे बुक
ये खबर भी पढ़ें...
देशभर के AIIMS में डॉक्टर्स की भारी कमी, RTI के जरिए हुआ खुलासा
काउंटर पर भी जरूरी
यदि किसी यात्री का आधार किसी और के नाम पर है या मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो OTP प्राप्त नहीं होगा और बुकिंग नहीं हो पाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भोपाल गैस पीड़ित, नहीं हो पाई सुनवाई
अभी ये थे नियम
इनको मिलेगा लाभ
ये खबर भी पढ़ें...
चेन्नई से MP में हुआ जस्टिस विवेक कुमार सिंह का ट्रांसफर
तत्काल टिकट बुक
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman