Weather Report : देशभर में पारा 40 डिग्री से ऊपर, तेलंगाना में लू आपदा घोषित, 5 राज्यों में तूफान के साथ होगी बारिश
Jitendra Shrivastava | Apr 17, 2025, 21:01 IST
telangana-declares-heatwave Photograph: (the sootr)
तेलंगाना ने लू को आपदा घोषित किया, मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी है।
Weather Report : भारत के कई राज्यों में गर्मी और लू का कहर जारी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है, जिनमें से 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि पिछले 6 सालों में अप्रैल महीने का सबसे उच्चतम तापमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जयपुर, जोधपुर, और अन्य 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्मी और लू के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ गया है, विशेष रूप से बारिश के बाद तापमान में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को राज्य के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहर रतलाम रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान बढ़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
भारत की PoK खाली करने की चेतावनी : पाकिस्तान के आर्मी चीफ के विवादित बयान का विरोध
तेलंगाना सरकार ने राज्य में लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसे आपदा घोषित कर दिया है। राज्य के 28 जिलों में कम से कम 15 दिनों तक लू का असर रहने की संभावना है। इसके मद्देनजर, तेलंगाना सरकार ने लू के कारण मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। तेलंगाना ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है जो लू को आपदा के रूप में मान्यता दे रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
सरला मिश्रा की मौत की मिस्ट्री... 28 साल का A To Z, जो आपके लिए जानना है जरूरी
मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में ओले और बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में एक्शन में बिजली कंपनी, बिल नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा ब्लॉक, कटेगा कनेक्शन
जम्मू में बुधवार शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण सिविल सेक्रेटेरिएट की बाउंड्री का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कई वाहन दीवार के मलबे की चपेट में आ गए, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। इसके अलावा, जम्मू के कई इलाकों में पेड़, मोबाइल टावर और बिजली के खंभे गिरने की खबरें आई हैं। रामबन जिले में ओले गिरने से कुछ पशुओं की मौत हो गई। ओले और बारिश के कारण जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नई नियुक्तियों पर रोक, अगली सुनवाई 5 मई को
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 18 से 22 अप्रैल तक भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस कारण राज्य के तापमान में 5 से 7 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रदेश में केवल 10 mm बारिश हुई है, जबकि इस दौरान 35 mm बारिश होनी चाहिए थी। यह लगभग 70 प्रतिशत की कमी है।
heatwave | मौसम अलर्ट | देश दुनिया न्यूज
जैसलमेर में पारा 46°, राजस्थान के 17 जिलों में हीटवेव
मध्य प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर
ये खबर भी पढ़ें...
भारत की PoK खाली करने की चेतावनी : पाकिस्तान के आर्मी चीफ के विवादित बयान का विरोध
तेलंगाना ने लू को आपदा घोषित किया
ये खबर भी पढ़ें...
सरला मिश्रा की मौत की मिस्ट्री... 28 साल का A To Z, जो आपके लिए जानना है जरूरी
देश के अन्य हिस्सों में मौसम की स्थिति
ये खबर भी पढ़ें...
MP में एक्शन में बिजली कंपनी, बिल नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा ब्लॉक, कटेगा कनेक्शन
जम्मू में अचानक तेज हवा और बारिश से नुकसान
ये खबर भी पढ़ें...
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नई नियुक्तियों पर रोक, अगली सुनवाई 5 मई को
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
heatwave | मौसम अलर्ट | देश दुनिया न्यूज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava