Top News : खबरें आपके काम की

Raj Singh | Jan 10, 2025, 08:01 IST
Share
top news 10 Jan 25
top news 10 Jan 25

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा

मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा है। बर्फीली हवाओं के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ़्त में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

2. I.N.D.I.A. ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।'

3. MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जयवर्धन सिंह बने YC इंचार्ज

मध्य प्रदेश कांग्रेस (congress) संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने विभिन्न डिपार्टमेंटों के इंचार्ज और को-इंचार्ज नियुक्त किए हैं। जिसमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस (Youth Congress) का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय कामले को संगठन प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत पार्टी ने यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट और चुनाव प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

4. सप्लायरों को फायदा पहुंचाने दवा खरीदी में सरकार को 28 करोड़ का चूना

प्रदेश में सरकारी खजाने को चूना लगाने और लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। इस खेल को दवा सप्लायर और अफसरों के गठजोड़ ने केंद्रीय अमृत फार्मेसी की आड़ में अंजाम दिया। इस खेल में दवा खरीदी पर करोड़ों रुपए ज्यादा खर्च हुए और प्रतिबंधित दवाएं लोगों की सेहत के लिए खतरा बनी रहीं। मध्यप्रदेश में वैसे तो भंडार-क्रय नियमों की अनदेखी नई बात नहीं है, लेकिन ये मामला लोगों को खतरे में डालने का है। दवा खरीदी के लिए केंद्रीय गाइडलाइन की अनदेखी कर अफसर ऊंची कीमत पर दवाओं की खरीदी करते रहे। सरकार को चूना लगाने के लिए अधिकारी और सप्लायरों द्वारा अमृत फार्मेसी के नाम का सहारा लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

5. जयपुर के जंगल में 24 नीलगाय के कटे सिर मिलने से सनसनी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास चौमूं में 24 नीलगाय के कटे हुए सिर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने जंगल से नीलगाय के सिर, खाल समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। इधर, लोगों ने मौके से भाग रहे एक शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो शिकारी भाग निकले। पुलिस ने शिकारी के कब्जे से बंदूक, 150 कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। साथ ही दो आधार कार्ड भी मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

6. लॉस एंजिल्स में जंगल की आग ने मचाई तबाही, 1 हजार से ज्यादा इमारतों को नुकसान

अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले काउंटी, लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग भयानक रूप ले चुकी है। इस भीषण आग में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1 हजार 100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस आपदा पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

7. राहुल के खिलाफ मानहानि केस में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में आज सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

8. 1.63 लाख लाड़ली बहनों के नाम काटेगी एमपी सरकार

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है। ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। अब जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाओं को ही 1250 रुपए की किस्त मिल सकेगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जनवरी 2025 में 20वीं किस्त मिलने वाली है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि सरकार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान राशि ट्रांसफर कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

9 . तिरुपति में 91 काउंटरों में 4000 लोग थे, भीड़ बेकाबू हुई, 6 की अब तक मौत

आंध्र प्रदेश के श्री तिरुपति मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई थी। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल शुक्रवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय विशेष वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट बांटे जा रहे थे। मंदिर कमेटी ने 91 काउंटर खोले थे। इनमें करीब 4 हजार की भीड़ थी। इसी दौरान लाइन में लगी एक महिला बेहोश हो गई। इलाज के लिए उसे गेट खोलकर निकाला गया। इस दौरान लोग अंदर घुसने लगे। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसमें बीमार महिला की भी मौत हो गई।

10 . कोरोना वायरस जैसे HMPV का 11वां केस

कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के गुरुवार को 2 केस मिले हैं। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के हिम्मतनगर में 8 साल के बच्चे की पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। देश में वायरस से जुड़े कुल 11 मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में 3, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में एक-एक केस सामने आए हैं।

11.मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने 121% ज्यादा कीमत पर खरीदे घटिया इंजेक्शन

छत्तीसगढ़ में दवा खरीदी में एक के बाद एक भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। प्रदेश में दवा खरीदी का जिम्मा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन का है। दवा खरीदी में भ्रष्टाचार की एक जांच पहले से ही चल रही थी और अब एक नया मामला सामने आ गया है। कार्पोरेशन ने खून पतला करने के लिए जो इंजेक्शन खरीदे वो घटिया निकले। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

12. पुलिस थानों से मंदिर हटाए जाने वाली याचिका को HC ने किया खारिज

मध्यप्रदेश में पुलिस थानों से मंदिर हटाए जाने की याचिका को जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब इस मुद्दे पर पहले ही निर्णय आ चुका था, तो याचिका क्यों दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2009 में इस प्रकार के मंदिरों की स्थापना पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है, और अब इस आदेश का पालन करना सरकारी मशीनरी की जिम्मेदारी है। यदि किसी को आपत्ति हो, तो वे अवमानना याचिका दायर कर सकते हैं। इस याचिका में प्रदेश के 1259 पुलिस थानों में से करीब 800 थानों में मंदिर और धार्मिक संरचनाओं के निर्माण पर सवाल उठाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

13. एमपी को मिला 7वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

मध्य प्रदेश को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सतना में नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जिससे प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को एक नई दिशा मिलेगी। अब जल्द ही यात्री सतना एयरपोर्ट से भी हवाई सफर कर सकेंगे। पीएम श्री वायु सेवा के तहत इस एयरपोर्ट से भी उड़ानें शुरू की जाएंगी, जो न केवल पर्यटन बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी। सतना एयरपोर्ट प्रदेश का सातवां एयरपोर्ट होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

14. 1882 के महाकुंभ में खर्च हुए थे 20 हजार 228 रुपए

13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ के लिए पूरी संगम नगरी सज चुकी है। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने जोरदार तैयारी की है। 142 साल पहले साल यानी 1882 में सिर्फ 20 हजार रुपए में महाकुंभ का आयोजन हुआ था। अब 142 सालों में महाकुंभ के आयोजन और बजट में बड़ा अंतर आया है। महाकुंभ 2025 का अनुमानित बजट 6 हजार 382 करोड़ रुपए है। इस महाकुंभ में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम बन जाएगा। इस मेले से उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए तक की आर्थिक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। इस आयोजन के लिए सरकार ने भारी निवेश किया है, और घाटों से लेकर यातायात तक की व्यवस्था सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

15. CGPSC की एक पोस्ट के लिए 642 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

सरकारी नौकरी में भर्ती निकलते ही युवाओं में जोश भर गया है। एक पद पर करीब 600 से अधिक दावेदार है। वहीं 246 पदों के लिए एक लाख से अधिक कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। दरअसल, 246 पदों पर यह भर्ती होगी। इसके लिए 1.58 लाख आवेदन मिले हैं। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवदेन की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिकं पर क्लिक करें...

Tags:
  • MP
  • Chhattisgarh top news
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • top news trending news
  • देश दुनिया न्यूज
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच