Top News : खबरें आपके काम की

Raj Singh | Dec 28, 2024, 07:49 IST
Share
top news the sootr
top news the sootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज सुबह 9.30 बजे

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से शुरू होगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

2.ठेकेदार, नेता और अफसरों के गठजोड़ से बन रहे भ्रष्टाचार के पुल

सरकारी मशीनरी की अनदेखी और निर्माण कार्यों की अनदेखी के मामले मध्य प्रदेश के लिए नए नहीं है। विभागों में जमे अफसर पहले तो ज्यादा लागत के टेंडर जारी करते हैं और फिर इन्हें बदल दिया जाता है। इससे ठेकेदारों को फायदा होता है और अफसरों की जेब भी भरती हैं। बार- बार लगने वाले आरोप और शिकायतों को सरकार अपनी दलीलों से खारिज करती आ रही है। लेकिन नेता, अफसर और चहेते ठेकेदारों कैसे निर्माण कार्यों को खोखला कर रहा है इसका खुलासा कैग की रिपोर्ट ने किया है। CAG यानी भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट मध्य प्रदेश में पुलों के निर्माण के गाइडलाइन के उल्लंघन से पर्दा उठाने वाली है। कैग की इस रिपोर्ट में प्रदेश सरकार की उन दलीलों को भी खारिज किया है जो गुणवत्ता से समझौता करने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. मध्य प्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी सिस्टम के मिलने से मध्य प्रदेश के मौसम में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

4. मध्‍य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 IFS अफसरों का ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 27 दिसंबर को भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस कदम के तहत नर्मदा पुरम के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को इंदौर वृत का वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य वन मंडल अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. बूथ से लेकर प्रदेश तक बड़ा और मजबूत ढांचा, यही BJP की सबसे बड़ी ताकत

बीजेपी सालभर चुनावी मोड में रहती है। बीजेपी से जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बीजेपी है भैया, वो कुछ भी कर सकती है...। राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को इस तरह की संज्ञाएं, सर्वनाम और उपमाएं क्यों दी जाती हैं...? क्या आपको इस बारे में पता है? कभी इसके बारे में सोचा आपने। कभी पीछे की ठोस वजह किसी से जानी आपने? आपमें से ज्यादातर का जवाब न ही होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. चेन्नई रेप केस- पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर की

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित की पहचान सार्वजनिक कर दी है। चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने गुरुवार को बताया कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे। उधर, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को 6 बार कोड़े मारे। उन्होंने कहा कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है।

7. कर्मचारियों का तीन गुना से ज्यादा बढ़ाया भत्ता

नए साल से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने यात्रा भत्ते में वृद्धि कर दी है। इसको लेकर शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। विष्णुदेव साय सरकार की ओर से यात्रा भत्ता नियमों में बदलाव कर कुछ संवर्गों के लिए स्थाई भत्ते की पात्रता और दरों को फिर से निर्धारित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. हिमाचल में नेशनल हाईवे पर एक फीट बर्फ

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. अब नए अवतार में दिखेंगे राम मंदिर के पुजारी, लागू किया गया ड्रेस कोड

जनवरी 2025 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में अयोध्या में कई सारे कर्याक्रमों को आयोजित किया जाएगा। इसी में अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें रामलला की पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस ड्रेस कोड में पुजारियों के लिए पीली चौबंदी व सफेद धोती कुर्ता लागू किया गया है। पुजारियों के लिए ये ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की तरफ से सभी पुजारियों को ड्रेस के दो-दो सेट दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. क्या है स्वामित्व योजना, जान लीजिए नियम और किसको मिलेगा फायदा

भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को उनकी जमीन पर कानूनी अधिकार दिलाने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना (Swamitva Yojana) शुरू की है। यह योजना 2020 में लॉन्च की गई थी और इसका उद्देश्य है, उन लोगों को संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाना जिनके पास जमीन के कागजात नहीं हैं। यह कदम न केवल विवादों को कम करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और संपत्ति के कानूनी उपयोग को भी बढ़ावा देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

11. बजट 2025 में मिल सकती है इनकम टैक्स कटौती की राहत

केंद्र सरकार नए साल में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। इस बार बजट में सरकार मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट 2025 में इनकम टैक्स में कटौती की जा सकती है, जिससे लाखों टैक्स पेयर्स की टेक होम इनकम में वृद्धि होगी। कहा जा रहा है कि सरकार 15 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों के लिए टैक्स दरों में कमी पर विचार कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

12. OMG! ट्रेन के पहिए के पास बैठकर युवक ने किया 290 KM का सफर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवक ने इटारसी से जबलपुर तक 290 किमी की दूरी बिना टिकट के ट्रेन के पहिए के नीचे सफर करते हुए तय कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन आउटर स्टेशन पर पहुंची और जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर एस-4 कोच के नीचे एक युवक पर पड़ी, जो ट्रेन के पहिए के बीच छिपा हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

13. तेजी से फैल रही ये संक्रामक बीमारी, WHO ने जारी किया अलर्ट

यमन में हैजा (Cholera) संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यमन में दुनिया भर में हैजा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले (Cholera outbreak in Yemen) सामने आए हैं। जिसको लेकर WHO ने अलर्ट जारी किया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन में इस साल की शुरुआत से अब तक हैजा के 2 लाख 49 हजार 900 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें बीमारी से 861 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा विश्वभर में हैजा के मामलों का 35 प्रतिशत और वैश्विक मृत्यु दर का 18 प्रतिशत है। यमन में लगातार हैजा के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें 2017 और 2020 के बीच आया सबसे बड़ा प्रकोप भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

14. TRAI का बड़ा फैसला, आएंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, 10 का भी रिचार्ज होगा

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल ग्राहकों के हित में बड़ा कदम उठाया है। अब Jio, Airtel, Vodafone-Idea (Vi) और BSNL जैसी कंपनियों को बिना डेटा के केवल कॉलिंग और मैसेजिंग प्लान लॉन्च करना होगा। इसके अलावा, ₹10 के न्यूनतम रिचार्ज वाउचर की पेशकश का आदेश दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • Chhattisgarh top news
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • top news trending news
  • cg news hindi
  • खबर
  • today top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच