Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2025, 20:59 IST
Share
THE SOOTR
thesootr-top-news Photograph: (THE SOOTR)

नमस्कार, पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा भड़क गई। ISF कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों को फूंक डाला, चीन ने तिब्बत मामले में अमेरिकी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया... ऐसी खबरों के साथ जानिए देश-दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें...

बंगाल में फिर भड़की हिंसा : दक्षिण 24 परगना में पुलिस से भिड़े ISF कार्यकर्ता, कई गाड़ियों को जलाया

पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़कने के बाद ISF कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ। कई गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों को कोलकाता की ओर मार्च करने से रोका गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार

अमेरिकी-चीन के बीच ट्रेड वॉर और मंदी की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ती है, तो सोने की कीमतों इजाफा होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। इसका भारत में सबसे अधिक असर पड़ेगा। भारत में यह 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चीन ने तिब्बत के मुद्दे पर अमेरिकी कर्मियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया

चीन के विदेश मंत्रालय ने तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर "बुरा व्यवहार" करने वाले अमेरिकी कर्मियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब दो सप्ताह पहले वाशिंगटन ने तिब्बती क्षेत्रों में विदेशियों की पहुंच को नियंत्रित करने वाली नीतियों में शामिल चीनी अधिकारियों पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगा दिए थे।

भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम का पहला बयान, कहा- भारत ने की प्रत्यर्पण की मांग

भारत सरकार ने 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने के लिए बेल्जियम में औपचारिक प्रत्यर्पण की याचिका दायर की है। बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था और अब उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में रखा गया है।

रेप मामले में बिहार के यूट्यूबर टीचर के खिलाफ जबलपुर में FIR

बिहार के पटना में रहने वाले यूट्यूबर टीचर विकास कुमार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक 27 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम पटना रवाना हो चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

'सत्ता में आए तो घंटे भर में इलाज कर देंगे...' वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान

वक्फ कानून को लेकर हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम मिली काउंसिल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि मस्जिद नहीं होगी तो नमाज कहां पढ़ेंगे, कब्रिस्तान नहीं होंगे तो दफनाए कहां जाएंगे, ईदगाह की तो बात ही छोड़ दीजिए, हम सत्ता में आए तो इसका इलाज घंटेभर में कर देंगे।'

बंगाल में हिंसा पर मचा बवाल, धीरेंद्र शास्त्री बोले- डरे हुए हिंदू वहां से कर रहे पलायन...

वक्फ कानून के खिलाफ देश भर में सियासी बवाल मचा हुआ है। कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई के बाद बीजेपी लगातार ममता सरकार पर हमलावर बनी हुई है। इस हिंसा को लेकर बंगाल बीजेपी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की नीतियों के कारण धार्मिक उत्पीड़न बढ़ रहा है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद हिंदू समुदाय के लोगों के पलायन की खबरें सामने आई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर के मेन मार्केट में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर Waqf Board का दावा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेन मार्केट में करोड़ों की कई संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोंका है। मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा बताया है। बोर्ड का दावा है कि दुकानदार पहले किराएदार थे, जो बाद में मालिक बन गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर

ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के पवित्र ध्वज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक गरुड़ मंदिर के शिखर पर लहराते ध्वज (पतितपावन बाना) को अपनी पंजों में दबाकर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं। लोग इसे एक दिव्य संकेत या फिर किसी आगामी अनहोनी का संकेत मान रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर ट्रक चालक संघ ने की राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा

कर्नाटक राज्य लॉरी मालिक और एजेंट संघ (FKSLOA) के बैनर तले कर्नाटक भर के ट्रक ऑपरेटरों ने 14 अप्रैल की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है, जिसमें राज्य सरकार पर हाल ही में डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने और चार अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने का दबाव बनाया गया है।

ओबीसी आरक्षण पर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक, महाधिवक्ता के बयान ने खोली कई परतें

मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में इस संवेदनशील विषय पर एक विशेष बैठक में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह द्वारा दिया गया बयान न केवल चौंकाने वाला था, बल्कि यह सरकार और न्यायिक तंत्र के बीच की जटिलता को भी उजागर करता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मायावती की नाराजगी दूर, बसपा में वापसी पर तीसरी बार भतीजा आकाश आनंद में

बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे ने सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी मांग ली है। आनंद ने फिर से पार्टी मे काम करने की इच्छा जताई है। एक्स पर अपने पोस्ट में आनंद ने कहा है कि पार्टी हित सर्वोपरी है और अब वो अपने ससुराल पक्ष की बात भी नहीं सुनेंगे। आकाश के माफी मांगने के बाद बुआ मायावती ने उन्हें माफ करके हुए पार्टी में वापसी का एक मौका और देने की घोषणा की है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीजी न्यूज
  • top news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज