अब Toll Tax और हाइवे प्रोजेक्ट्स से आप भी कर सकते हैं कमाई, बस करना होगा ये काम

Anjali Dwivedi | Dec 25, 2025, 19:25 IST
Share
anjali  (4)
anjali (4)

NHAI ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) की पहल शुरू की है। अब आम लोग सड़क परियोजनाओं में निवेश करके टोल टैक्स से मुनाफा कमा सकते हैं। इस निवेश योजना से 10% तक रिटर्न मिलने की संभावना है।

अब आप भी भारत के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकते हैं और टोल टैक्स (Toll Tax) से मुनाफा कमा सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नई पहल शुरू की है, जिसे राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) कहा गया है।

सेबी (SEBI) से मंजूरी मिलने के बाद, आम लोग अब सड़क परियोजनाओं में सीधे निवेश कर सकेंगे। यही नहीं, रिटेल और घरेलू निवेशक भी इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

कैसे काम करेगा यह निवेश ?

आप जिस तरह म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं, ठीक उसी तरह अब आप सड़कें बनाने और उनसे कमाए गए टोल टैक्स में हिस्सा ले सकते हैं। इस स्कीम के जरिए आपको 10% तक का रिटर्न मिलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें...अब Ola, Uber पर मिलेगा जेंडर चॉइस का ऑप्शन, महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर

सरकारी सुरक्षा का भरोसा

पहले, केवल बड़ी कंपनियां और विदेशी निवेशक ही हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा पाते थे। लेकिन अब, इस "पब्लिक इनविट" के तहत छोटे निवेशकों को भी इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यह सरकारी प्रोजेक्ट है, इसलिए इसमें निवेशकों को सरकारी सुरक्षा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें...क्रिसमस 2025 से पहले ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ते हमले, NHRC से जांच की मांग

बेहतर रिटर्न का मौका

इस योजना से निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड मिलेगा, जो उन्हें बैंक एफडी से थोड़ा अधिक रिटर्न देगा। यह लॉन्ग टर्म निवेश योजना है, जो लंबे समय तक अच्छा रिटर्न दे सकती है।

ये भी पढ़ें...मनरेगा की जगह आया वीबी जी राम जी कानून, क्या कहता है ये नया कानून और ये मनरेगा से कितना अगल होगा

कैसे काम करेगी यह स्कीम?

आप इसे एक रेंटल इनकम की तरह समझ सकते हैं। इसमें आप इनविट (INVIT) की यूनिट्स खरीदते हैं, जो सड़क परियोजनाओं पर आधारित हैं। ये परियोजनाएं सरकार से लीज पर ली जाती हैं। उन पर चलने वाली गाड़ियों से जो टोल टैक्स मिलता है, वह ट्रस्ट की कमाई बनता है। बाकी बची हुई कमाई डिविडेंड के रूप में निवेशकों में बांटी जाती है।

बैंक करेंगे निगरानी

NHAI ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (RIIMPL) नाम की एक कंपनी बनाई है, जो आपके निवेश को मैनेज करेगी। इसमें देश के 10 बड़े और भरोसेमंद बैंक शामिल हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), HDFC बैंक, ICICI बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...मनरेगा कानून में बदलाव : क्या है VB-G RAM G विधेयक और क्यों हो रहा है इसका कई जगहों पर विरोध?

कैसे करें निवेश?

यह एक लिस्टेड इनविट होगा, इसलिए इसमें निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। जब इसका आईपीओ आएगा, तो आप अपने ब्रोकर ऐप्स से इसमें बोली लगा सकते हैं। इसके बाद आप इसे शेयर बाजार से भी खरीद-बेच सकते हैं।

इनविट क्या है?

इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट म्यूचुअल फंड की तरह एक कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें पैसे एकत्रित कर के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे सड़कें, बिजली और अन्य योजनाओं में निवेश किया जाता है। इन प्रोजेक्ट्स से जो कमाई होती है, उसे डिविडेंड के रूप में निवेशकों को बांट दिया जाता है।

Tags:
  • NHAI
  • नेशनल हाईवे
  • Toll Tax
  • टोल टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा