Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Feb 06, 2026, 21:55 IST
Share
top news  (44)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रन से हराया; पाकिस्तान में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 31 की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

खबरें काम की | top news:भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने इंग्लैंड पर 100 रनों से जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 31 की मौत, 169 से अधिक घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में धमाका हुआ। इस विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई और 169 से ज्यादा घायल हो गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका ने ईरान में रह रहे नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की दी चेतावनी, सुरक्षा हालात बिगड़े

अमेरिका ने ईरान में अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की चेतावनी दी है। वर्चुअल दूतावास ने कहा कि सुरक्षा स्थिति गंभीर है, और नागरिकों को अपनी यात्रा की योजना खुद बनानी चाहिए। ईरान में बढ़ती अशांति और पाबंदियों के बीच, अमेरिकी सहायता सीमित हो चुकी है। आज ओमान में परमाणु वार्ता भी शुरू हो रही है।

ट्रम्प की नफरत भरी टिप्पणी: ओबामा दंपती को 'बंदर' कहा, 2020 चुनाव में धांधली का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक विवादित वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को बंदर के रूप में दिखाया। वीडियो में 2020 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया। ट्रम्प की इस टिप्पणी को लेकर पूर्व NSA बेन रोड्स ने इसे अमेरिकी इतिहास का काला धब्बा बताया।

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को बताईं कई बड़ी बातें

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स से परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स शमिल हुए। पीएम से बातचीत का यह प्रोग्राम हर साल बोर्ड परिक्षाओं के ठीक पहले रखा जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बांग्लादेश में यूनुस के घर के बाहर हिंसक प्रदर्शन: पुलिस और सरकारी कर्मचारियों के बीच संघर्ष

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी नौवें नेशनल पे स्केल की मांग कर रहे थे, जब वे मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के सरकारी आवास के पास पहुंचे। चुनाव से पहले की इस घटना में कई लोग घायल हुए, और प्रदर्शनकारियों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।

पंजाब में AAP नेता की हत्या: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर 6 गोलियां, गैंगस्टर ने लिया जिम्मा

6 फरवरी को जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की सरेआम हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे के बाहर उनकी थार गाड़ी पर दो युवकों ने 6 गोलियां मारीं। गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने हत्या की जिम्मेदारी ली, आरोप लगाया कि ओबेरॉय नशा तस्करी में शामिल था।

भारतीय एयरलाइंस की जांच, आधे से ज्यादा विमानों में मिली तकनीकी खामियां

सरकार के लोकसभा में एक आंकड़ा पेश किया है। इसके अनुसार देश की प्रमुख एयरलाइंस के करीब आधे विमानों में तकनीकी खराबी पाई गई है। इस लिस्ट में एअर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियों के नाम सबसे ऊपर हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली में गड्ढे में मौत का मामला: जल बोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, राहुल गांधी ने कहा हादसा नहीं हत्या

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार कमल भयानी की मौत हो गई। इस घटना पर दिल्ली जल बोर्ड ने तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया और केस दर्ज किया। राहुल गांधी ने इस हादसे को हत्या करार दिया, और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

तिरुपति लड्डू में बाथरूम क्लीनर के केमिकल का आरोप: नायडू ने YSRCP सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति के पवित्र लड्डू में बाथरूम क्लीनर जैसे केमिकल्स मिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों तक मिलावट से बने घी का इस्तेमाल लड्डू बनाने में किया गया, जो भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने जैसा था।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • पाकिस्तान
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप
  • top news
  • बांग्लादेश
  • एयरलाइंस
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि