Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
top news (5)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, अमेरिका के बाद मेक्सिको भी भारत पर लगाएगा 50% टैरिफ; चुनाव आयोग: MP-CG सहित 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका के बाद मेक्सिको भी भारत पर 50% टैरिफ लगाएगा, एक्सपर्ट्स बोले- ट्रम्प को खुश करने की कोशिश

खबरें काम की | top news | एसआईआर:अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भी भारत पर 50% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की संसद ने बुधवार को ऐलान किया कि यह टैरिफ 2026 से लागू होगा और उन देशों पर लगाया जाएगा जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। इसमें भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। इस नए कानून के तहत कार, कपड़े, स्टील, और अन्य उत्पाद महंगे हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स इसे ट्रम्प को खुश करने की कोशिश मान रहे हैं।

एमपी-सीजी सहित छह राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

NEW DILHI.भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) के तहत दावों और आपत्तियों को जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंडिगो का बड़ा ऐलान: यात्रियों को मिलेगा 10 हजार रुपए का मुआवजा और एक्स्ट्रा ट्रैवल वाउचर

NEW DELHI. इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। खासकर 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं। इसका असर यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम पर पड़ा और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा। इंडिगो ने अब यात्रियों के लिए मुआवजा और ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल ने CIC नियुक्तियों पर उठाए सवाल, अल्पसंख्यक और पिछड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व पर जताई चिंता

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीफ इंफॉर्मेशन कमिश्नर (CIC) और अन्य 8 इंफॉर्मेशन कमिश्नर्स की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इन नियुक्तियों में ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के कितने उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी और अमित शाह के साथ बैठक में राहुल ने चयनित उम्मीदवारों में इन समुदायों का कम प्रतिनिधित्व होने पर असहमति जताई। उन्होंने लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए और अधिक जानकारी की मांग की।

मौसम पूर्वानुमान (12 दिसंबर): मध्यप्रदेश-उत्तर भारत में ठंडी हवा का असर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 12 दिसंबर 2025 के मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रहेगा। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममता बोलीं- शाह खतरनाक, महिलाओं से कहा- SIR में नाम कटे तो किचन के बर्तन से लड़ो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खतरनाक करार दिया है। कृष्णानगर रैली में ममता ने कहा कि शाह की आंखों में दहशत है और उन्हें दुर्योधन-दुशासन के समान बताया। ममता ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर उनका नाम SIR सूची से कटे तो वे किचन के बर्तन से लड़ें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह वोटों के लिए विधानसभा चुनाव से पहले SIR को राजनीतिक हथियार बना रहे हैं।

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में, दिल्ली कोर्ट ने जमानत खारिज की

गोवा के बिर्च नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के पांच दिन बाद, क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। थाईलैंड पुलिस ने उनकी तस्वीरें जारी की, जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी और पासपोर्ट है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था। अब भारतीय अधिकारी उन्हें थाईलैंड से वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव, हसीना की पार्टी चुनाव में भाग ले पाएगी?

बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे। यह चुनाव शेख हसीना के तख्तापलट के डेढ़ साल बाद हो रहा है। पूर्व पीएम हसीना के 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी है। हालांकि, हसीना की पार्टी अवामी लीग चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएगी, क्योंकि चुनाव आयोग ने मई 2025 में पार्टी का पंजीकरण निलंबित कर दिया था। इस बीच, पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा, चार गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया

पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई है। उन पर राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने, सरकारी सीक्रेट्स का उल्लंघन करने, संसाधनों का दुरुपयोग और लोगों को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप थे। कोर्ट ने सभी आरोपों में उन्हें दोषी ठहराया, लेकिन वे फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। फैज, पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया करीब 15 महीने तक चली।

Tags:
  • इंडिगो
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एसआईआर
  • top news
  • खबरें काम की
  • टैरिफ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर