Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, अमेरिका के 50 फाइटर जेट रवाना : कनाडा में भारतीयों पर संकट: 6500 को बाहर निकालने की तैयारी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sandeep Kumar
New Update
top-news

अमेरिका के 50 फाइटर जेट मिडिल ईस्ट रवाना, ईरान पर बढ़ सकता है दबाव

खबरें काम की। top newsअमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने 50 से अधिक फाइटर जेट भेजे हैं, जिनमें F-22, F-35 और F-16 शामिल हैं। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर जारी तनाव के बीच उठाया गया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अभी भी डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा निर्धारित शर्तों को मानने को तैयार नहीं है। जबकि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि अगर ईरान शर्तें नहीं मानता, तो वह ताकत का इस्तेमाल कर सकता है।

ब्राजील के राष्ट्रपति AI समिट के लिए दिल्ली पहुंचे, व्यापारिक समझौतों की हो सकती है चर्चा

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे। इस समिट में वह 260 कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल और 14 मंत्रियों के साथ शामिल हैं। राष्ट्रपति लूला का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। 19 और 20 फरवरी को वे समिट में भाग लेंगे, वहीं ब्राजील और भारत के बीच मर्कसुर-भारत एफटीए पर भी चर्चा हो स

कनाडा ने की 6500 भारतीय को निकालने की तैयारी, पहले भी निकाल चुका है 2,800 इंडियन

कनाडा सरकार ने 2025 के पहले 10 महीनों में 2,831 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने का निर्णय लिया है। ये जानकारी कनाडा की कैनेडियन बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़ों से मिली है। कनाडा में शरणार्थी नियमों का पालन न करने वाले भारतीय नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाई जा रही है। हाल ही में 18,785 व्यक्तियों को निकाला गया, जिसमें भारतीय नागरिक दूसरे नंबर पर थे। 6,500 और भारतीयों को बाहर निकालने की तैयारी है।

भागवत का अलर्ट: अमेरिका-चीन पर हमला, भारत को विश्व गुरु बनने का रास्ता बताया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को पश्चिमी देशों पर 'जड़वाद' फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन बलशाली बनकर दूसरों को दबा रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि भारत को 'विश्व गुरु' बनना है, तो उसे हर क्षेत्र में मजबूत बनना होगा। उन्होंने वैश्वीकरण को बाजारीकरण से जोड़ा और इसे खतरनाक बताया।

राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को : छत्तीसगढ़ से अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर कांग्रेस में घमासान

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की दोनों सीटें कांग्रेस के पास हैं, लेकिन अब एक-एक सीट का बंटवारा हो जाएगा। एक सीट कांग्रेस को मिलेगी, तो एक सीट बीजेपी के खाते में जाएगी। कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। कांग्रेस में बाहरी और स्थानीय नेता की कलह शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ब्रेस्ट पकड़ना और पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश के बराबर: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बदल दिया। हाईकोर्ट ने कहा था कि पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश नहीं है। शीर्ष न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार की कोशिश है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह फैसला 17 मार्च 2025 को सुनाया था। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की बेंच ने फैसला सुनाया। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एनवी अंजारिया शामिल थे। कोर्ट ने यौन अपराधों में कानूनी तर्क और सहानुभूति की आवश्यकता बताई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बजट 2026-27 : युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने तीसरे बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। इस बार का बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब 1 घंटे 30 मिनट का बजट भाषण दिया और कहा कि ये बजट GYANII के रूप में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बस्तर में गूंज रहा हिड़मा का गाना, रायपुर से दिल्ली तक उड़ाई नींद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दिनों बंदूकों की गड़गड़ाहट से ज्यादा एक 'गाने' के शोर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है। कल तक जो हिड़मा बस्तर के जंगलों में खौफ का पर्याय था और 18 नवंबर को मुठभेड़ में मारा गया, आज वही एआई और सोशल मीडिया के जरिए एक क्रांतिकारी जननायक के रूप में पेश किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार का संविदाकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, विधानसभा में की घोषणा

राजस्थान विधानसभा में 18 फरवरी बुधवार को सरकार की ओर से संविदाकर्मियों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा हुई। दरअसल चौंमू  विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने  संविदाकर्मियों के भविष्य को लेकर सवाल पूछ लिया। जवाब में नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सरकार संविदाकर्मियों को लेकर संवेदनशील है और उन्हें नई भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ओबीसी आरक्षण केस में 13 फीसदी होल्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अंतरिम राहत पर फैसला गुरुवार को

मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस में बुधवार18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें एक अहम निर्देश दिया गया है। ओबीसी वेलफेयर कमेटी और मप्र शासन की ओर से अंतरिम राहत मांगी गई है। यानी कि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी मानते हुए 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट को अनहोल्ड किया जाए। इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसपर गुरुवार को सुनवाई कर फैसला करेंगे। ओबीसी आरक्षण केस पर अंतिम बहस और फैसला 18 मार्च को भी करने की बात सुप्रीम कोर्ट ने कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में शौकीनों के लिए खुशखबरी, होली के दिन खुलेंगी शराब दुकानें

छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब होली के दिन भी वे शराब खरीद सकेंगे। होली पर ड्राई डे खत्म कर दिया गया है। मदिरा प्रेमियों के लिए तो खुशी की बात है, लेकिन इससे पुलिस की चुनौती दो गुना बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तीन सप्ताह में हटाएं अवैध कॉलोनी, अन्यथा हाउसिंग बोर्ड आयुक्त कोर्ट में हो हाजिर

राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर के सांगानेर में अवैध रुप से बसी करीब 87 कॉलोनियों को हटाने के लिए हाउसिंग बोर्ड को अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने तीन सप्ताह में कार्रवाई करके रिपोर्ट पेश करने अन्यथा बोर्ड कमिश्नर को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस संगीता शर्मा की बैंच ने यह निर्देश पब्लिक अंगेस्ट करप्शन की जनहित याचिका पर दिए।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ अमेरिका ओबीसी आरक्षण ईरान top news खबरें काम की
Advertisment