Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 06, 2026, 21:00 IST
Share
top news  (57)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ट्रम्प की ईरान को चेतावनी: बिना शर्त सरेंडर से ही होगा समझौता; ईरान जंग: रसोई गैस की किल्लत, LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प की ईरान को चेतावनी: बिना शर्त सरेंडर से ही होगा समझौता

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ किसी भी समझौते को ठुकराते हुए कहा कि यह तभी संभव होगा जब ईरान बिना शर्त सरेंडर करेगा। उन्होंने ईरान में नई नेतृत्व की आवश्यकता की बात की और अमेरिका और सहयोगियों से मिलकर उसे आर्थिक रूप से पुनः मजबूत करने का वादा किया।

ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत, सरकार का एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश

ईरान के बढ़ते संघर्ष के कारण भारत में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। अब रिफाइनरी कंपनियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी।

नेपाल चुनाव: भारत विरोधी ओली 10,000 वोटों से पीछे, बालेन शाह की पार्टी 107 सीटों पर आगे

नेपाल के आम चुनाव में तगड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है, जहां केपी ओली अपने गढ़ में बालेन शाह से 10,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 107 सीटों पर आगे है। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस भी 10 सीटों पर अग्रिम है। परिणामों के लिए 9 मार्च तक इंतजार होगा।

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, कोटा के अनुज ने किया ऑल इंडिया टॉप

UPSC 2025 ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस एग्‍जाम में कुल 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। यूपीएससी रिजल्ट आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागवत बोले- हम बंटे हुए हैं, इसलिए आक्रमण हो रहे हैं: भेद और स्वार्थ को छोड़ने की अपील

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जैसलमेर में कहा कि हम बंटे हुए हैं, इसलिए आक्रमण हो रहे हैं। उन्होंने भेदभाव और स्वार्थ को तिलांजली देने की अपील करते हुए सभी समाजों को एकजुट होकर देश के लिए जीने का आह्वान किया।

बिहार भाजपा में CM पद की दौड़ तेज, कैबिनेट में होगा बदलाव

बिहार भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दौड़ तेज हो गई है, जहां पार्टी में कई दावेदार सक्रिय हो गए हैं। सरकार के पुनर्गठन के बीच कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव या उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की चर्चाएं हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत, एक ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे

असम के कार्बी आंगलोंग में भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन रडार से संपर्क टूटने के बाद यह दुर्घटना हुई। वायु सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कर्नाटक में सोशल मीडिया बैन, 16 साल की उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज

कर्नाटक में अब बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब नहीं होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UPSC Result 2025: रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित हो गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35वीं रैंक हासिल की है। वहीं राजधानी रायपुर के ही रौनक अग्रवाल को 772वीं और संजय डहरिया को 946वीं रैंक मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

iran israel war: भारत में तेल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर, रूस से बढ़ाएगा खरीदी

भारत को रूस से कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) खरीदने के लिए अमेरिका ने 3 अप्रैल तक छूट दी है। यह छूट अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी की गई थी। हालांकि, वैश्विक तेल कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है। यह कदम भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Tags:
  • मोहन भागवत
  • सोशल मीडिया
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • UPSC
  • top news
  • खबरें काम की
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • नेपाल चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच