Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Dec 07, 2025, 21:09 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, गोवा के नाइट क्लब में आग से 4 टूरिस्ट समेत अबतक 25 की मौत; इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को वापस किए 610 करोड़ रुपए । साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत: पटाखे फोड़ने से लगी आग: CM

गोवा के अरपोरा इलाके के नाइट क्लब में शनिवार रात आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल थे। 6 लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार, आग पटाखे फोड़ने से लगी। जांच जारी है। क्लब मैनेजर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

इंडिगो संकट: यात्रियों को 610 करोड़ रुपए रिफंड, 650 फ्लाइट्स की कैंसिलेशन

इंडिगो एयरलाइन को हाल ही में बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप 610 करोड़ का रिफंड यात्रियों को लौटाना पड़ा। 3,000 से अधिक बैगेज भी यात्रियों को वापस किए गए। संकट के बावजूद, एयरलाइन की सेवाओं में सुधार हो रहा है, और डोमेस्टिक फ्लाइट्स अब पूरी क्षमता से उड़ान भर रही हैं। हालांकि, रविवार को 650 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला, अपने ही शहर पर गिराया 1000 किलो बम

रूस ने शनिवार को यूक्रेन पर 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों से भारी हवाई हमले किए। इस हमले में 8 लोग घायल हुए और कई ऊर्जा स्टेशन व रेलवे ढांचे को नुकसान पहुंचा। रूस ने गलती से अपने ही शहर बेल्गोरोड पर 1000 किलो का बम गिरा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ, लेकिन बम पूरी तरह से नहीं फटा। इस दौरान, अमेरिका और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की कोशिशें बेनतीजा रहीं।

मौसम पूर्वानुमान: मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में शीतलहर से गिरेगा पारा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम पूर्वानुमान ( Weather Forecast ) जारी किया है। इसके अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को पूरे भारत में मौसम में बदलाव आएगा। कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर ठंड और हवा की गति तेज होगी। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर भारत में ठंड और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण भारत में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

30 करोड़ की धोखाधड़ी : फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट मुंबई से गिरफ्तार, उदयपुर लाने की तैयारी

राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा है और अब उन्हें उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की तैयारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

LoC पर पाकिस्तान के 68 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय, घुसपैठ की बढ़ी संभावना

जम्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में 68 लॉन्चपैड सक्रिय हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार, 110 से 120 आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की योजना बना रहे हैं। अगले कुछ हफ्तों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं। भारतीय सुरक्षाबलों ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसी भी घुसपैठ को सीमा पर रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का मास्टर प्लान शुरू! जानिए मोदी की गारंटी और आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Chhattisgarh Budget 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 के बजट की तैयारी तेज कर दी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से बजट की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के बाद तैयार की जाएगी। मोदी की गारंटी और संकल्प पत्र में किए गए वादों के आधार पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल बोट क्लब और क्रूज की आड़ में लाखों की हेराफेरी, सुविधाओं के नाम पर अधिकारियों ने भरी जेब

राजधानी के बड़े तालाब में चल रहे क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खरीदारी में घोटाले का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने सैलानियों को आकर्षित करने के नाम पर अपनी जेबें भर लीं। आरोप है कि निगम ने इस सामान की खरीद 80 लाख रुपए से अधिक में की थी। पर्यटन निगम के मुख्य महाप्रबंधक ने मामले का खुलासा होने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच को जांच का जिम्मा सौंपा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका! 33 लाख के इनामी खूंखार इनामी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर

Top News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर आई है। दरभा डिवीजन के दो बड़े इनामी नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये दोनों ताड़मेटला कांड, झीरम घाटी हमला और कई अन्य बड़े हमलों में शामिल थे। जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा और उसकी पत्नी विमला ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इन दोनों का सरेंडर नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दोनों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी कैंसिल, स्मृति का बयान अब आगे बढ़ने का वक्त

खबरें काम की: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी को लेकर एक बड़ा मोड़ आया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है, जो 23 नवंबर को होने वाली थी। पहले शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन स्मृति के पिता के हार्ट अटैक के बाद यह पोस्टपोन हो गई थी। अफवाहों के बीच, स्मृति ने कहा कि अब वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं और आगे बढ़ने का वक्त आ गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • स्मृति मंधाना
  • top news
  • इंडिगो एयरलाइन
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि