अमेरिकी संसद ने पास किया ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव, ट्रम्प के पास वीटो विकल्प
अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया। वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसद डेमोक्रेट्स के पक्ष में आए। प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ। अगर कानून बनता है, तो ट्रम्प को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। अभी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अंतिम वोटिंग बाकी है। इसके बाद भी ट्रम्प वीटो कर सकते हैं। वीटो रद्द करने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है, जो मुश्किल माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ निकाय-पंचायत चुनाव: 1228 पदों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इन चुनावों को सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्य में 1 जून को मतदान होना है, जबकि 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब प्रत्याशी और दल मैदान में पूरी ताकत से जुट गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...एमपी हनी ट्रेप पार्ट 2 : इस बार श्वेता विजय जैन नहीं, उसकी चेली रेशू उर्फ अभिलाषा के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो
28 अप्रैल की रात इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर कारोबारी हितेंद्र चौहान की कार के पास अचानक एक गाड़ी रुकी और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर मारपीट कर दी। इसके बाद उनके फोटो और वीडियो दिखाकर एक करोड़ रुपए की मांग रखी गई। उन्हें चेतावनी दी गई है कि पार्टनरशिप नहीं ली तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। जब इस घटना की जांच हुई तो पता चला कि मामला इतना सीधा भी नहीं है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...जिनपिंग-पुतिन बैठक: दुनिया जंगलराज की ओर बढ़ रही, ईरान युद्ध रोकना जरूरी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर चेतावनी दी। बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बैठक में उन्होंने कहा दुनिया जंगलराज की दिशा में बढ़ रही है। जिनपिंग ने कहा लंबे समय तक चलने वाला युद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक स्थिरता पर बड़ा असर डालेगा। उन्होंने एकतरफा सैन्य कार्रवाई रोकने और संघर्ष समाप्त करने की आवश्यकता जताई। यह बयान उन्होंने पुतिन के औपचारिक स्वागत के बाद ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में दिया।
नीट यूजी की परीक्षा होगी दोबारा, फर्जी चैनलों पर लगेगा शिकंजा
नीट-यूजी 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। पिछली परीक्षा तीन मई को पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी। केंद्रीय सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियां इस बार परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुरक्षा इंतजामों पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने Meta, Google और Telegram से फर्जी चैनलों पर रोक लगाने के लिए बात की। परीक्षा को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने की कोशिश जारी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल: सीडीपीओ से लेकर सुपरवाइजर तक बदले गए
छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के तबादलों की लंबी सूची जारी कर दी। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी दोनों आदेशों को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभागीय हलकों में इसे महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...तीन भाषा फॉर्मूला लागू होने से बढ़ा असमंजस, राजस्थानी भाषा को स्थान न मिलने से रोष
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 9वीं के लिए लागू की जा रही नई भाषा व्यवस्था ने राजस्थान के शैक्षणिक हलकों में एक नई बहस और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। बोर्ड के नए दिशानिर्देशों के अनुसार आगामी 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9वीं में तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य होने जा रहा है। इस नए नियम के तहत विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें दो भारतीय भाषाएं और एक विदेशी भाषा शामिल होगी। इस बदलाव के बीच राजस्थान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की अपनी मातृभाषा राजस्थानी को इस त्रि-भाषा फॉर्मूले में जगह नहीं मिली है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर काफी असंतोष देखा जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का अधिकार नहीं, पुरानी वैकेंसी भी नहीं देती गारंटी - सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का कोई निहित अधिकार नहीं है। भले ही वैकेंसी पुराने नियमों के समय की हो। सरकार नीतिगत जरूरत के तहत भर्ती प्रक्रिया बदल सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज, मेलोनी बोलीं...
पीएम नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर हैं। वहां पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की है। मेलोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...CJI बयान के बाद वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी, 5 दिन में लाखों फॉलोअर
सीजेआई सूर्यकांत के कथित कॉकरोच बयान के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी बनी। महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने इसे लॉन्च किया। सोशल मीडिया पर यह पार्टी सिर्फ 5 दिन में वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर 60 लाख और X पर 1.26 लाख फॉलोअर हो गए। भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर हैं। पार्टी का नारा है सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी। एक दिन में 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर जुड़ गए।
देश के सम्मान में राजनीतिक मतभेद पीछे रखें: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पवार ने कहा राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के सम्मान को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय हित में सामूहिक प्रयास करना जरूरी है। पवार यह बात पुणे में लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित पूर्व पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोले।
पश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को सौंपा 27 किलोमीटर बॉर्डर भूमि
top news: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा की 27 किलोमीटर जमीन BSF को सौंपी। इस भूमि पर फेंसिंग और सुरक्षा संरचना बनाई जाएगी। CM ने कहा घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षा बल को सौंपा जाएगा। यह कदम राज्य की सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की शुरुआत है। राज्य सरकार भविष्य में जरूरत पड़ने पर और भूमि BSF को उपलब्ध कराएगी। राज्य की 2200 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा में से 1600 किलोमीटर फेंसिंग हो चुकी है, जबकि 600 किलोमीटर अब भी बिना फेंसिंग है।
दिल्ली, यूपी-एमपी में गर्मी का कहर: अगले 7 दिन तापमान 47°C पार
खबरें काम की: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी यूपी और उत्तरी एमपी में रेड अलर्ट है। दिल्ली-NCR और अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट है। अगले सात दिनों तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। पहाड़ी इलाकों में भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की जा रही है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।