महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल: सीडीपीओ से लेकर सुपरवाइजर तक बदले गए

VINAY VERMA | May 20, 2026, 15:19 IST
Share
women-child-development-dept-transfer-list
women-child-development-dept-transfer-list

सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए CDPO और सुपरवाइजर स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। 11 बाल विकास परियोजना अधिकारियों समेत कई पर्यवेक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

Raipur. छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के तबादलों की लंबी सूची जारी कर दी। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी दोनों आदेशों को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभागीय हलकों में इसे महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।

CDPO स्तर पर 11 अधिकारियों का तबादला

पहले आदेश के तहत 11 बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया है। सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, सक्ती, रायपुर और बीजापुर जैसे जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है।

सरगुजा जिले में बड़ा बदलाव करते हुए श् अनुकम्पा तिग्गा को सीतापुर से मैनपाट भेजा गया है, जबकि मैनपाट में पदस्थ प्रभा सरोजनी नामदेव को सोनहत स्थानांतरित किया गया। जशपुर के बगीचा से श्रेष्ठ ताम्रकार को साजा भेजा गया, वहीं डौंडीलोहारा से सुनील कुमार साहू को बगीचा की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर संभाग में भी फेरबदल देखने को मिला। दीप्ति पटेल को बिल्हा से मस्तुरी और मिलिन्द द्विवेदी को मस्तुरी से बिलासपुर शहरी भेजा गया है। वहीं रायपुर और सक्ती के बीच मलय धुरंधर और अनुपमा तिवारी की अदला-बदली चर्चा में रही।

सुपरवाइजरों की लंबी सूची, कई जिलों में अदला-बदली

दूसरे आदेश के तहत पर्यवेक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची में फिलहाल 30 नाम सामने आए हैं, जिनमें कई अधिकारियों को दूरस्थ और संवेदनशील जिलों में भेजा गया है।

महासमुंद से मोनिका गुप्ता को तिल्दा-धरसींवा, दुर्ग शहरी से श्वेता सिंह को कोण्डागांव और कोण्डागांव से निधि वर्मा को दुर्ग भेजा गया है। छिंदगढ़ से छाया मंडावी को धमधा और बिलासपुर से दिप रोशनी शर्मा को सुकमा जिले के छिंदगढ़ भेजना भी अहम माना जा रहा है।

वहीं बीजापुर से उषा शर्मा को नगरी-सिहावा और बिलासपुर जिला कार्यालय से पूर्णिमा उपाध्याय को सीधे बीजापुर पदस्थ किया गया है। कई मामलों में अधिकारियों की “स्वैप पोस्टिंग” भी की गई है, जिससे विभाग के भीतर संतुलन साधने की कोशिश दिखाई दे रही है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

दोनों आदेशों में साफ किया गया है कि सभी स्थानांतरण “तत्काल प्रभावशील” होंगे। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय के इस फैसले के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में आने वाले दिनों में कार्यशैली और मैदानी मॉनिटरिंग पर असर देखने को मिल सकता है।.

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सहायकों के तबादले, लिस्ट जारी

पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 IPS के तबादले, 7 जिलों को मिले नए SP

एमपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, राकेश सगर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • तबादला
  • नवा रायपुर
  • बिलासपुर संभाग
  • मंत्रालय महानदी भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती