Top News: खबरें काम की... पेपर लीक: PM मोदी का फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

Jitendra Shrivastava | Jul 23, 2026, 21:03 IST
Share
top news (83)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, पेपर लीक: दोषियों के लिए PM मोदी का फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान; जंग के बीच अमेरिका-सऊदी परमाणु डील से मिडिल ईस्ट में चिंता। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान का पलटवार: जॉर्डन-कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला

ईरान अमेरिका जंग मेंईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमला करने का दावा किया है। IRGC के अनुसार, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD एयर डिफेंस सिस्टम और कुवैत में MQ-9 रीपर ड्रोन ऑपरेशन बेस को निशाना बनाया गया। इससे पहले अमेरिका ने भी ईरान-इराक सीमा क्षेत्र में हवाई हमला किया था।

जंग के बीच अमेरिका-सऊदी परमाणु डील: मिडिल ईस्ट में नई चिंता

खबरें काम की | top news:ईरान युद्ध के बीच अमेरिका और सऊदी अरब ने असैन्य परमाणु सहयोग समझौता किया है। इजराइल के विरोध के बावजूद मंजूरी मिलने से विशेषज्ञ चिंतित हैं। उनका मानना है कि यूरेनियम संवर्धन की राह खुली तो क्षेत्र में परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ सकती है।

पेपर लीक के दोषियों के लिए पीएम मोदी का फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। यह बयान विपक्षी विरोध और लंबे प्रदर्शन के बीच सामने आया है।

भारत से दक्षिण कोरिया तक बारिश से तबाही, कई ट्रेनें रद्द

हिमालय से दक्षिण कोरिया तक फैली हजारों किलोमीटर लंबी बादलों की बेल्ट ने भारत में भारी बारिश बढ़ा दी है। गुजरात के उमरगाम में 43 इंच वर्षा दर्ज हुई, जबकि पालघर में बाढ़ जैसे हालात बने। कई ट्रेनें रद्द या रोक दी गई हैं।

सिंधु जल संधि पर भारत सख्त, UNSC में पाकिस्तान ने लगाई गुहार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए। भारत ने आतंकवाद पर सख्त रुख दोहराते हुए संधि बहाल करने से इनकार किया, जबकि पाकिस्तान ने इसे गैरकानूनी बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों की खाद्य और जल सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

हसीना से बात पड़ी भारी, शहाबुद्दीन पर इस्तीफे का दबाव

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। शेख हसीना से कथित बातचीत के बाद सत्तारूढ़ BNP उनसे नाराज बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द इस्तीफा दे सकते हैं, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रोटेस्ट कर रहे छात्र को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जवान हटाया

NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने संबंधित जवान को ड्यूटी से हटा दिया और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

छात्र आंदोलन में अमित शाह या राजनाथ नहीं, क्यों बने जेपी नड्डा सरकार का चेहरा

भाजपा अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राजनीतिक सुर्खियों से थोड़ा दूर दिख रहे थे। लेकिन, देश में भड़के छात्र प्रदर्शन ने उन्हें फिर सरकार के मास्टर ट्रबलशूटर के रूप में ला खड़ा किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोना-चांदी के भाव में भारी कमी, जानें कब तक चलेगी ये गिरावट

आज सोने और चांदी के दाम में तेज गिरावट आई है। MCX पर चांदी 4419 रुपए सस्ती होकर 222579 रुपए प्रति किलो पर आ गई। सोना भी 1350 रुपए गिरकर 144330 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पहली बार एक साथ निकाय और पंचायत चुनाव, क्या सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन की राह पर?

राजस्थान देश का ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां भाजपा की वन स्टेट वन इलेक्शन पॉलिसी साकार रूप लेगी। राजस्थान में पहली बार 309 निकायों और 14,403 पंचायतों के चुनाव एक साथ होंगे। इसके तहत 90 दिनों के भीतर चार चरणों में 15 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

साय सरकार का बड़ा फैसला : शीतकालीन सत्र में पेश होगा UCC विधेयक?

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC का विधेयक विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश करने की तैयारी कर रही है। सरकार फिलहाल विधेयक से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं पर काम कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • UCC
  • पंचायत चुनाव
  • बारिश
  • top news
  • पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • सिंधु जल संधि
  • मिडिल ईस्ट
  • ईरान अमेरिका जंग
  • सोना-चांदी
  • परमाणु डील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच