IRCTC ने बंद कर दी ये सुविधा, वापस नहीं मिलेगा रिफंड, जानें पूरा मामला
Sandeep Kumar | Published:
train-delay-refund Photograph: (thesootr)
भारतीय रेलवे ने प्राइवेट ट्रेनों में ट्रेन लेट होने पर रिफंड की सुविधा बंद कर दी है। सरकारी ट्रेनों में सुविधा जारी रहेगी। तेजस जैसी ट्रेनों के यात्रियों को अब रिफंड का लाभ नहीं मिलेगा।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी जाने वाली ट्रेन लेट होने पर रिफंड सुविधा को बंद कर दिया है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सामने आई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बताया कि प्राइवेट ट्रेनों के लिए यह सुविधा अब लागू नहीं होगी। सरकारी ट्रेनों में रिफंड की सुविधा पहले जैसी ही जारी रहेगी।
MP News: OMG! ट्रेन के पहिए के पास बैठकर युवक ने किया 290 KM का सफर
MP में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब चलेगी उज्जैन- भोपाल पैसेंजर ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट- शेड्यूल
पिछले नियमों के तहत अगर ट्रेन 1-2 घंटे लेट होती थी, तो यात्रियों को 100 रुपये का रिफंड दिया जाता था। 2-4 घंटे की देरी पर यह राशि 250 रुपये हो जाती थी। यदि ट्रेन लेट होने के कारण यात्री टिकट कैंसिल कर देते थे, तो उन्हें पूरी टिकट राशि लौटा दी जाती थी।
रेलवे ने 4 अक्टूबर, 2019 से 16 फरवरी, 2024 के बीच कुल 26 लाख रुपये रिफंड के रूप में लौटाए। वित्त वर्ष 2023-24 में ही IRCTC ने यात्रियों को 15.65 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी। हालांकि, 2020-21 में रिफंड शून्य रहा।
भारतीय रेलवे की प्राइवेट ट्रेनों में तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) प्रमुख है। यह दो रूट पर चलती है – नई दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई। इन प्राइवेट ट्रेनों में अब ट्रेन लेट होने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को इस सुविधा का नुकसान उठाना पड़ेगा।
MP News: OMG! ट्रेन के पहिए के पास बैठकर युवक ने किया 290 KM का सफर
प्राइवेट ट्रेनों में रिफंड सुविधा क्यों हुई बंद?
IRCTC ने बताया कि 15 फरवरी, 2024 से प्राइवेट ट्रेनों (Private Trains) में ट्रेन लेट होने पर रिफंड देना बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। सरकारी ट्रेनों के लिए रिफंड की सुविधा जारी रहेगी, लेकिन तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेनों के यात्रियों को अब किसी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा।
पहले कैसे मिलता था रिफंड?
रेलवे ने कितनी क्षतिपूर्ति दी?
प्राइवेट ट्रेनों की मौजूदा स्थिति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari