बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंस गई ट्रेन! वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दी सफाई
Sourabh Bhatnagar | Sept 29, 2024, 15:25 IST
traffic jam
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में रेलवे फाटक खुला दिख रहा है। वाहनों की आवाजाही बनी हुई है, एक ट्रेन दूर खड़ी दिख रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम के चलते ट्रेन फंस गई है।
अक्सर लोग ट्रैफिक जाम में फंसते हैं। खासकर बड़े शहरों में जाम हमेशा लोगों के लिए परेशानी बना रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में रेलवे फाटक खुला दिख रहा है। वाहनों की आवाजाही बनी हुई है, एक ट्रेन दूर खड़ी दिख रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु ( Bengaluru ) में ट्रैफिक जाम के चलते ट्रेन फंस गई है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने इस पर बयान जारी किया है।
ये भी पढ़ें...बेशर्मी की हदें पार : राजा भोज की प्रतिमा के सामने तालाब में पेशाब करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
अमूमन ट्रेन के आने पर रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है जिससे कि ट्रैफिक रुक जाए और ट्रेन आसानी से वहां से निकल जाए। बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि शहर के ट्रैफिक जाम के सामने ट्रेन ने भी अपने हथियार डाल दिए हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि रेलवे फाटक पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को वहां से गुजरने के लिए इंतजार करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी ये साफ देखा भी जा सकता है।
ये भी पढ़ें...राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल : सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे ने इस पर अपना बयान जारी किया है। साउथ वेस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को तकनीकी समस्या के कारण मुन्नेकोल्लाला गेट के पास रोका गया था। ट्रेन ट्रैफिक में नहीं फंसी थी। उन्होंने बताया कि लोको पायलट को ट्रेन में तकनीकी समस्या आभास होने पर उसे वहीं रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि यातायात प्रभावित न हो इसलिए रेलवे फाटक को खोल दिया गया था। आपको बता दें कि वीडियो में जो ट्रेन दिख रही थी, वह यशवंतपुर-कोचुवेली गरीब रथ एक्सप्रेस ( Yeshvantpur-Kochuveli Garib Rath ) है, जिसे तकनीकी समस्या के कारण रोका गया था।
गौरतलब है कि बेंगलुरु शहर ( Bengaluru traffic issue ) ट्रैफिक जाम की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है। हाल ही में X पर एक शख्स ने Google मैप्स का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया था कि पूरे बेंगलुरु में एक ही वक्त कहां-कहां जाम लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें...बेशर्मी की हदें पार : राजा भोज की प्रतिमा के सामने तालाब में पेशाब करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
फंसी ट्रेन का वीडियो वायरल
Train stuck in BluruTraffic(Munnekolala LevelCrossing near ORR)!! Funny.But true.We need to hasten #BluruSubRailProject which will result in ELIMINATION of 26 LEVEL CROSSINGs across City @VSOMANNA_BJP.Pls ensure war-footing work,esp on Corridor1.We need to ACT FAST @CMofKarnataka pic.twitter.com/Pi6mVkrdPG
— Rajkumar Dugar (@rajdugar) September 25, 2024
रेलवे ने बताई सच्चाई
गौरतलब है कि बेंगलुरु शहर ( Bengaluru traffic issue ) ट्रैफिक जाम की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है। हाल ही में X पर एक शख्स ने Google मैप्स का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया था कि पूरे बेंगलुरु में एक ही वक्त कहां-कहां जाम लगा हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari