जहां पेड़ हैं, वहां प्रेम है... जनाब! इसलिए अपने आसपास पौधे लगाएं और मन की शांति पाएं
Sandeep Kumar | Jun 05, 2025, 20:49 IST
trees love So plant
हरियाली से भरपूर इलाकों में अपराध दर 3 से 5 फीसदी तक कम दर्ज हुई है। यह अकेली रिपोर्ट नहीं है, जो यह कह रही है कि हरियाली से अपराध घटते हैं, बल्कि यह वह तस्वीर है, जो देशभर के आंकड़ों में झलकती है।
बात महज कुछ पेड़ों की नहीं है, बात उस ठंडी छांव की है, जिसमें रिश्ते भी नरम पड़ जाते हैं। वो मोहल्ले जहां सुबह की चाय पार्क की हरियाली के बीच पी जाती है, वहां शाम को झगड़ों की गूंज नहीं, बच्चों की खिलखिलाहट सुनाई देती है। यह कोई भावुक कल्पना नहीं, बल्कि तथ्यों पर टिकी सच्चाई है। जी हां, जहां हरियाली है, वहां पारिवारिक झगड़े, आपराधिक प्रवृत्तियां और सामाजिक तनाव आश्चर्यजनक रूप से कम हो जाते हैं।
![4dec02e8-bd7]()
ये खबर भी पढ़िए... भारत में पर्यावरण और विकास की चुनौती, विश्व पर्यावरण दिवस पर जानें क्या कहते हैं CSE रिपोर्ट
नई दिल्ली का लोधी गार्डन हो या मुंबई का संजय गांधी नेशनल पार्क इन इलाकों के पास रहने वालों की जिंदगी शहर की बाकी भीड़भाड़ और शोरगुल वाले इलाकों से अलग है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की 2024 की रिपोर्ट ग्रीन स्पेस एंड अर्बन सेफ्टी के अनुसार, पेड़ों और पार्कों से घिरे इलाकों में अपराध कम होते हैं। वहां रहने वाले लोगों का व्यवहार भी सौम्य और सरल होता है। यह अब किसी विचारधारा या धारणा की बात नहीं, बल्कि वैज्ञानिक शोधों और आंकड़ों से प्रमाणित तथ्य है।
![4b00435f-777]()
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के डेली कॉलेज कैंपस को मिला ग्रीन सर्टिफिकेशन, पर्यावरण संरक्षण में बना मिसाल
हरियाली से भरपूर इलाकों में अपराध दर 3 से 5 फीसदी तक कम दर्ज हुई है। यह अकेली रिपोर्ट नहीं है, जो यह कह रही है कि हरियाली से अपराध घटते हैं, बल्कि यह वह तस्वीर है, जो देशभर के आंकड़ों में झलकती है।
जब लालबाग ने संभाली
बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) द्वारा 2019 में किया गया विश्लेषण बताता है कि कब्बन पार्क और लालबाग जैसे क्षेत्रों के आसपास हिंसक अपराध 5 से 8 प्रतिशत तक कम हो गए। वहां रहने वालों में पारिवारिक तनाव कम हुआ। मानसिक शांति बढ़ी और सबसे खास पति-पत्नी के बीच झगड़ों में कमी देखी गई है।
![525b2812-ed9]()
ये खबर भी पढ़िए... विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी
शिकागो यूनिवर्सिटी का अध्ययन कहता है कि जिन इलाकों में पेड़, पार्क और हरियाली ज्यादा होती है, वहां हत्या और डकैती जैसे अपराध 7 से 10 प्रतिशत तक घट जाते हैं। येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है कि संपत्ति से जुड़ी घटनाएं भी 4 से 6 प्रतिशत तक कम होती हैं। यानी हरियाली सांसों के लिए हवा देने के साथ रिश्तों को भी ऑक्सीजन देती है।
![87a30065-fff]()
ये खबर भी पढ़िए... विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी
एक नजर आंकड़ों पर डालें तो यह तस्वीर और स्पष्ट हो जाती है। नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे हरे-भरे राज्यों में प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध की दर देश के औसत से काफी कम है। मिजोरम में हरियाली 85.4 प्रतिशत है और प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध दर 174.6। वहीं नागालैंड में 75.3 प्रतिशत हरियाली के साथ अपराध दर महज 103.2 है।
इसके उलट, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और दिल्ली जैसे कम हरियाली वाले राज्यों में अपराध दर देश के औसत से कहीं ऊपर है। दिल्ली में हरियाली सिर्फ 13.1 प्रतिशत है और प्रति लाख व्यक्ति पर अपराध की दर 1832 है, जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।
![55d818bc-9e4]()
विशेषज्ञ मानते हैं कि शहरों के नियोजन में ग्रीन जोन को प्रायोरिटी देना सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए भी जरूरी है। हरियाली मानसिक तनाव को कम करती है। गुस्से को शांत करती है और लोगों को संवाद और समझदारी की ओर प्रेरित करती है।
तो जनाब! अगर समाज में शांति चाहिए, परिवारों में प्रेम चाहिए और शहरों में सुरक्षा चाहिए तो हरियाली को प्राथमिकता देना ही होगा। पार्क बनाइए, पौधरोपण कीजिए और हर मोहल्ले में ग्रीन बेल्ट बनाइए, क्योंकि जब वातावरण हरित होगा, तो जीवन हर क्षण शांत होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
4dec02e8-bd7
ये खबर भी पढ़िए... भारत में पर्यावरण और विकास की चुनौती, विश्व पर्यावरण दिवस पर जानें क्या कहते हैं CSE रिपोर्ट
नई दिल्ली का लोधी गार्डन हो या मुंबई का संजय गांधी नेशनल पार्क इन इलाकों के पास रहने वालों की जिंदगी शहर की बाकी भीड़भाड़ और शोरगुल वाले इलाकों से अलग है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की 2024 की रिपोर्ट ग्रीन स्पेस एंड अर्बन सेफ्टी के अनुसार, पेड़ों और पार्कों से घिरे इलाकों में अपराध कम होते हैं। वहां रहने वाले लोगों का व्यवहार भी सौम्य और सरल होता है। यह अब किसी विचारधारा या धारणा की बात नहीं, बल्कि वैज्ञानिक शोधों और आंकड़ों से प्रमाणित तथ्य है।
4b00435f-777
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के डेली कॉलेज कैंपस को मिला ग्रीन सर्टिफिकेशन, पर्यावरण संरक्षण में बना मिसाल
हरियाली से भरपूर इलाकों में अपराध दर 3 से 5 फीसदी तक कम दर्ज हुई है। यह अकेली रिपोर्ट नहीं है, जो यह कह रही है कि हरियाली से अपराध घटते हैं, बल्कि यह वह तस्वीर है, जो देशभर के आंकड़ों में झलकती है।
जब लालबाग ने संभाली बेंगलुरु की नब्ज
525b2812-ed9
ये खबर भी पढ़िए... विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी
वैज्ञानिक मानते हैं कि हरियाली से दिमाग ठंडा रहता है
87a30065-fff
ये खबर भी पढ़िए... विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी
जहां पेड़, वहां शांति, जहां कंक्रीट...वहां हिंसा
इसके उलट, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और दिल्ली जैसे कम हरियाली वाले राज्यों में अपराध दर देश के औसत से कहीं ऊपर है। दिल्ली में हरियाली सिर्फ 13.1 प्रतिशत है और प्रति लाख व्यक्ति पर अपराध की दर 1832 है, जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।
55d818bc-9e4
शहरों के लिए हरियाली कितनी जरूरी
तो जनाब! अगर समाज में शांति चाहिए, परिवारों में प्रेम चाहिए और शहरों में सुरक्षा चाहिए तो हरियाली को प्राथमिकता देना ही होगा। पार्क बनाइए, पौधरोपण कीजिए और हर मोहल्ले में ग्रीन बेल्ट बनाइए, क्योंकि जब वातावरण हरित होगा, तो जीवन हर क्षण शांत होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari