ट्रंप ने अमेरिका में लगाया 19 देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन

thesootr Desk | Jun 05, 2025, 21:08 IST
Share
Trump imposed travel ban
Photograph: (The Sootr)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सुरक्षा कारणों से 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा कुछ और देशों पर इसी तरह सीमित पाबंदी भी लगाई गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सुरक्षा कारणों से 19 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा सात अन्य देशों पर इसी तरह सीमित पाबंदी भी लगाई गई है।
यह आदेश 19 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित करता है। ये देश हैं- अफ़ग़ानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन. साथ ही, दूसरे सात देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश को आंशिक सीमित किया है। ये देश हैं बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला।

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने बीबीसी को बताया कि, "राष्ट्रपति ट्रंप अपने वादे पर कायम हैं, वे अमेरिका को उन विदेशी तत्वों से सुरक्षित रखेंगे जो हमारे देश में आकर हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जैक्सन ने कहा, "ये प्रतिबंध उन देशों पर लगाया गया है, जहां लोगों की पृष्ठभूमि की पर्याप्त जांच नहीं होती। वीजा की शर्तों का उल्लंघन अधिक होता है, या जो पहचान और खतरे से जुड़ी जानकारी साझा करने में विफल रहते हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा अमेरिकी जनता और उनकी सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में कार्य करेंगे।

यह खबर भी पढें...

weather forecast : पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका, दक्षिण में उमस का असर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगाया “एक पेड़ मां के नाम”

साल 2017 में भी लगा चुके हैं ट्रंप प्रतिबंध

यह ट्रंप द्वारा लागू किया गया पहला यात्रा प्रतिबंध नहीं है। पहले कार्यकाल में ट्रंप ने साल 2017 में कुछ मुस्लिम देशों पर इसी तरह की पाबंदी लगाई थी। उस प्रतिबंध को विभिन्न कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इसे प्रभाव में लाने की अनुमति दे दी थी। उस समय, हजारों पर्यटक, प्रवासी, कारोबारी मेहमान और निवास परमिट धारक दुनिया भर के हवाई अड्डों पर फंसे रह गए थे।

बेंगलुरु विक्ट्री परेड में भगदड़ : कर्नाटक सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 10 जून को

बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म

एक के बाद एक आतंकवादी हमले: ट्रंप

नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि "एक के बाद एक आतंकवादी हमले" हो रहे हैं, जो "ख़तरनाक जगहों से आए विदेशी वीजा धारकों" द्वारा किए गए हैं। उन्होंने अमेरिका में "लाखों अवैध प्रवासियों" के लिए बाइडन की "ओपन डोर पॉलिसी" को जिम्मेदार ठहराया।

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • सुरक्षा
  • आदेश
  • प्रतिबंधित
  • अमेरिकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज