झारखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह , बोले- सोरेन सरकार देश में सबसे भ्रष्ट , यहां लूट मची है

Vikram Jain | Jun 23, 2024, 22:08 IST
Share
Union Minister Shivraj Singh target Jharkhand Soren government
Union Minister Shivraj Singh target Jharkhand Soren government

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने चंपई सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

NEW DELHI. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा रांची पहुंचे। और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने चंपई सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। और सोरेन सरकार को हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट और घटिया सरकार बताया।

झारखंड जैसी लूट कहीं नहीं देखी- शिवराज


झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रांची का दौरा किया। प्रेसवार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। जितने वादे किए थे उनमें से एक वचन नहीं निभाया। एक वादा पूरा नहीं किया, वादे थे सरकारी नौकरी के, किसी को नियुक्ति पत्र दिया क्या? कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे, किसको भत्ता दिया, ना ही किसी को नौकरी दी, जैसी लूट झारखंड में हो रही है कि आजतक हमने कहीं नहीं देखी।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी , हिरासत में 3 संदिग्ध

केंद्रीय मंत्री के झारखंड सरकार से किए सवाल


केंद्रीय मंत्री चौहान ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि बीते पांच वर्ष में हमारे विभाग (ग्रामीण विकास) ने जो पैसा झारखंड को दिया है, उसका क्या किया गया है?, क्या मनरेगा के काम ठीक से हो पाए, लोग गिरफ्तार हो रहे, मंत्री जेलों में हैं, बालू, कोयला, और खनिज में लूट हो रही है, गो तस्करी, ट्रांसफर में लूट, चारों तरफ केवल लूट मची है। झारखंड तबाही की तरफ जा रहा है। बीजेपी का संकल्प इसे तबाही से मुक्त करने का है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर उड़ाया पुलिस का ट्रक, 2 जवान शहीद सीएम बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

बाबूलाल मरांडी और टीम को दी बधाई


शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सबसे पहले हम झारखंड के कार्यकर्ताओं का, अपने नेतृत्व का अभिनंदन करते हैं। बाबूलाल मरांडी सहित इस टीम को बधाई देते हैं। लोकसभा के चुनाव में हमारी टीम ने प्रदेश के नेतृत्व ने हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं ने घनघोर परिश्रम किया और शानदार सफलता यहां हासिल की। ये देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। 1962 के बाद यह चमत्कार पहली बार हुआ है, जब ऐसा शानदार बहुमत प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी, हमारे गठबंधन, एनडीए को मिला हो।

ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : बीजेपी 25 जून हर जिले में मनाएगी आपातकाल का काला दिवस , सीएम रायपुर में होंगे शामिल

झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है...


शिवराज सिंह ने आगे कहा कि आज बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह तय भी हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा जहां-जहां बूथ जीते हैं। ये शानदार सफलता है। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है। विस्तार से बैठक हुई है चर्चा हुई है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी और हिमंत जी और हम इस टीम को सहयोग करने आए हैं। कार्यकर्ताओं में जो आज हमने आत्मविश्वास जगाया है विजय का जो संकल्प देखा, उसके कारण हम पूरी तरह से आश्वस्त है कि झारखंड में इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बड़ी बहन के जन्मदिन के दिन छोटी बहन ने कर दिया कांड , कमरे का नजारा देख उड़ गए मां के होश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड विधानसभा चुनाव, शिवराज सिंह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी, झारखंड राजनीति

Tags:
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • झारखंड विधानसभा चुनाव
  • शिवराज सिंह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना
  • झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी
  • झारखंड राजनीति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा