UP के संभल में बनेगा कल्कि धाम मंदिर, PM करेंगे आज करेंगे शिलान्यास

Pratibha Rana | Feb 19, 2024, 09:48 IST
Share
पपप
पपप

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद, अब यूपी में ही कल्कि धाम मंदिर बनाने की तैयारी जोरों है। मंदिर बनाने के लिए कल्कि धाम मंदिर के अध्यक्ष ने पीएम मोदी को न्योता दिया । पीएम मोदी आज शिलान्यास करेंगे ।

BHOPAL. उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एंचोड़ा कंबोह में बनने जा रहे श्री कल्कि नारायण (Shri kalki dham shilanyas) के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज यानी (19 फरवरी) को करेंगे। इस मंदिर के शिलान्यास के लिए कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) पीएम मोदी को न्योता दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी आज संभल में मंदिर की आधारशिला रखने के बाद कुछ देर के लिए लोगों को संबोधित भी करेंगे, वहीं पीएम मोदी के दौरे के लिए यहां पर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं(Kalki Dham temple built UP)।

ये खबर भी पढ़िए...चयनित पटवारियों को एक मार्च को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जिलों में 24 फरवरी को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

आज होगा श्री कल्कि नारायण का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे संभल पहुंचेंगे, और यहां पर शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, इसके बाद पीएम मोदी 1.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे । श्री कल्कि नारायण मंदिर (Shri kalki dham shilanyas) के बारे में महंत ने दावा किया है कि यहां स्थित कल्कि भगवान का मंदिर 1 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है, उन्होंने यह भी कहा कि 300 साल पहले यहां मौजूद कल्कि नारायण के मंदिर का इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने जीर्णोद्धार कराया था।

ये खबर भी पढ़िए..नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन

राम मंदिर की तरह भव्य होगा मंदिर-आचार्य प्रमोद

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने बताया है कि यह मंदिर बहुत ही भव्य बनेगा और इसमें भी उसी गुलाबी पत्थर का इस्तेमाल होगा। जिसका इस्तेमाल राम मंदिर को बनाने में किया गया है। मंदिर का चबूतरा 11 फीट ऊंचा होगा और मंदिर की कुल ऊंचाई 108 फीट होगी । इतना ही नहीं मंदिर के अंदर 10 गर्भगृह बनाए जाएंगे जिसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों के विगृह विराजमान होंगे। प्रमोद कृष्णम ने यह भी बताया है कि जिले में 68 तीर्थ स्थान हैं, इसलिए मंदिर के प्रांगण में 68 तीर्थों की स्थापना भी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए..चयनित पटवारियों को एक मार्च को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जिलों में 24 फरवरी को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

ये खबर भी पढ़िए..चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, SC में सुनवाई आज, आप के 3 पार्षद BJP के हुए

शिलान्यास में 30 हजार लोग होंगे शामिल

पीएम मोदी मंदिर के शिलान्यास के बाद जनता को संबोधित भी करेंगे। जिसके लिए पंडाल लगाया जा चुका है, इस पांडाल में 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं 1500 पुलिसकर्मियों को यहां पर सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • Kalki Dham temple built UP
  • श्री कल्कि नारायण
  • Shri kalki dham shilanyas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज