US-Israel-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच फिर हो सकती है बातचीत, ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के बेहद करीब
Sourabh Bhatnagar | Apr 15, 2026, 08:29 IST
us-iran-israel-war-live-updates-ceasefire-talks-hormuz-strait
हाल ही में होर्मुज़ स्ट्रेट तनाव का नया केंद्र बन गया है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लगा दी है, जिसके बाद से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है और तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।
Iran Israel War Update:
इस नाकेबंदी के बाद कई जहाज़ों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि कुछ ईरान से जुड़े टैंकरों ने मुश्किल से ही सही, रास्ता पार किया।
इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को एक अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक चर्चा की, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और अमेरिका के रिश्तों में हुई प्रगति पर चर्चा की। दोनों ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत पर जोर दिया। यह बातचीत उस वक्त हुई जब ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लागू की गई नाकेबंदी को जहाज़ों से अपनी पहली बड़ी चुनौती मिली।
इज़रायल और लेबनान ने वॉशिंगटन, डीसी में सीधी बातचीत की है, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताया। इसके बावजूद, इज़रायली सेना ने लेबनान पर बमबारी जारी रखी है और टायर शहर के ऊपर धुएं के बड़े बादल देखे गए हैं।
ईरान-यूएस वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर पाकिस्तान में अगले दो दिनों के अंदर हो सकता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वैंस ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अविश्वास एक बड़ी बाधा है, जिसे रातों-रात हल नहीं किया जा सकता, लेकिन ईरान के वार्ताकारों ने किसी समझौते पर पहुंचने की सच्ची इच्छा दिखाई है।
ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिकी नाकेबंदी
अमेरिकी सेना का कहना है कि पिछले 24 घंटों में ईरान के दक्षिणी तट पर उसकी नाकेबंदी से कोई भी जहाज़ नहीं गुज़रा है।
IMF की चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ युद्ध और तेल बाज़ारों में लगातार व्यवधान से दुनिया मंदी के कगार पर पहुंच सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें....
इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए दूसरी वार्ता
अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने के बाद मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट बातचीत
ईरान-इजराइल युद्ध का 46वां दिन: परमाणु प्रोग्राम पर ईरान और अमेरिका के बीच खींचतान जारी, शर्त पर अड़े
Iran-Israel War: अमेरिका की होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी: ट्रम्प ने कहा- ईरान की नौसेना खत्म, तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- ईरानी तेल बिक्री पर अस्थायी छूट का समापन
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट अब कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगी और इसे आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। - होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन
यूरोपीय देश युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को फिर से सामान्य करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। इस मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है। - कनाडा द्वारा लेबनान को 40 मिलियन डॉलर की मदद
कनाडा ने लेबनान के लिए 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपये) की मदद का ऐलान किया है। यह मदद अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए पहुंचाई जाएगी। - हिजबुल्लाह के सैन्य हमले
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। इन हमलों में इज़राइल की बस्तियों, सैनिक जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया है। - ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू हो सकती है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने (america iran war news) कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले दो दिनों में फिर से शुरू हो सकती है।
अमेरिका-ईरान-इजरायल संघर्ष पर एक नजर
- अमेरिका ने लागू की नाकेबंदी: अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (america iran war latest news) लागू कर दी है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा और तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। कई जहाज़ों को रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ ईरान से जुड़े टैंकरों ने सीमित रूप से रास्ता पार किया।
- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की महत्वपूर्ण वार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
- इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, खासकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर। इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल होने के बाद, ईरान ने नाकेबंदी को गैरकानूनी बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- अमेरिका का चीन के खिलाफ कड़ा रुख: अमेरिका ने कहा है कि वह चीन को ईरानी तेल लेने से रोकेगा और इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट में 10,000 सैनिक और 12 नेवल शिप तैनात किए हैं। नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में कोई जहाज नहीं गुजरा।
- लेबनान और इज़राइल के बीच सीजफायर वार्ता: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लेबनान और इज़राइल के बीच सीजफायर पर वार्ता हुई। दोनों देशों ने अगले दौर की बातचीत के लिए सहमति जताई, हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है।
- कनाडा और IMF की स्थिति: कनाडा ने लेबनान को 40 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है, वहीं IMF चेतावनी दे रहा है कि ईरान के साथ युद्ध और तेल बाज़ारों में व्यवधान से दुनिया मंदी की ओर बढ़ सकती है।
- ट्रम्प का ईरान युद्ध पर बयान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध अब खत्म होने के बेहद करीब है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका ने कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान अब तक परमाणु हथियार बना चुका होता।
- ईरान में धमाके: तेहरान में इमाम खुमैनी स्ट्रीट पर दो IED धमाके हुए, जिसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। धमाकों के बाद आसपास के तीन घरों की खिड़कियां टूट गईं और दो वाहनों को हल्का नुकसान हुआ।
- अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी वार्ता: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुआई में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है। हालांकि, वार्ता की तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
इज़रायल और लेबनान ने वॉशिंगटन, डीसी में सीधी बातचीत की है, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताया। इसके बावजूद, इज़रायली सेना ने लेबनान पर बमबारी जारी रखी है और टायर शहर के ऊपर धुएं के बड़े बादल देखे गए हैं।
ईरान-यूएस वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर पाकिस्तान में अगले दो दिनों के अंदर हो सकता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वैंस ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अविश्वास एक बड़ी बाधा है, जिसे रातों-रात हल नहीं किया जा सकता, लेकिन ईरान के वार्ताकारों ने किसी समझौते पर पहुंचने की सच्ची इच्छा दिखाई है।
ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिकी नाकेबंदी
अमेरिकी सेना का कहना है कि पिछले 24 घंटों में ईरान के दक्षिणी तट पर उसकी नाकेबंदी से कोई भी जहाज़ नहीं गुज़रा है।
IMF की चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ युद्ध और तेल बाज़ारों में लगातार व्यवधान से दुनिया मंदी के कगार पर पहुंच सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें....
इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए दूसरी वार्ता
अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने के बाद मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट बातचीत
ईरान-इजराइल युद्ध का 46वां दिन: परमाणु प्रोग्राम पर ईरान और अमेरिका के बीच खींचतान जारी, शर्त पर अड़े
Iran-Israel War: अमेरिका की होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी: ट्रम्प ने कहा- ईरान की नौसेना खत्म, तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA