Gita Jayanti 2025: भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को क्यों दिया था गीता का उपदेश, जानें कैसे करें पूजा

Kaushiki | Published:
Share
gita-jayanti-mokshada-ekadashi-2025-date-significance
gita-jayanti-mokshada-ekadashi-2025-date-significance

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का पावन पर्व 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

Latest Religious News:सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता के मुताबिक, इसी शुभ तिथि पर श्रीमद्भगवद्गीता का जन्म हुआ था।

2025 में गीता जयंती का पर्व 1 दिसंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन मोक्षदा एकादशी का पुण्य व्रत भी रखा जाएगा। यह दिन केवल पूजा का नहीं, बल्कि गीता के अनमोल उपदेशों को जीवन में उतारने और मोक्ष का मार्ग खोजने का है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



कब है गीता जयंती 2025

गीता जयंती 2025 का पर्व 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। विशेष संयोग यह है कि इसी दिन मोक्षदा एकादशी का पुण्य व्रत भी रखा जाएगा। धार्मिक पंचांग के मुताबिक, एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर की रात 9 बजकर 29 मिनट पर होगी। वहीं, यह पुण्य तिथि 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 01 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि को मानने की परंपरा के कारण, 1 दिसंबर को ही यह महान पर्व मनाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में हुआ था दिव्य ज्ञान का उदय

गीता जयंती का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। सनातन धर्म में गीता केवल एक धर्मग्रंथ नहीं है। बल्कि यह जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालने वाला दिव्य ज्ञान है।

पांच हजार वर्ष पहले भी यह शिक्षा जितनी योग्य थी, आज भी उतनी ही प्रभावशाली है। इस जयंती को मनाने का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ करना नहीं, बल्कि गीता के अनमोल संदेशों को जीवन में उतारना है।

ये खबर भी पढ़ें....

Mokshada Ekadashi 2025: इसी दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का ज्ञान, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

गीता जयंती 2021: भगवत गीता का इस दिन जरूर करें पाठ, ये है पूजा का शुभ  मुहूर्त | Gita Jayanti 2021: Must recite Bhagavad Gita on this day, know  date and time - Hindi Oneindia
गीता जयंती 2021: भगवत गीता का इस दिन जरूर करें पाठ, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त | Gita Jayanti 2021: Must recite Bhagavad Gita on this day, know date and time - Hindi Oneindia


गीता जयंती पूजन विधि

गीता जयंती के दिन पूजा करने का एक विशेष विधान है, जिसका पालन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  • चौकी की स्थापना: सबसे पहले एक साफ चौकी लें और उस पर पीला वस्त्र बिछाएं।
  • मूर्ति स्थापना: उस पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • गीता की स्थापना: श्रीमद्भगवद्गीता की एक नई प्रति को लाल या पीले कपड़े में लपेटकर भगवान के साथ रखें।
  • भोग और पंचामृत: भगवान को फल, मिठाई और पंचामृत श्रद्धापूर्वक अर्पित करें।
  • गुरु रूप में प्रणाम: कृष्ण मंत्र – ''वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्, देवकी परमानंदं कृष्णं वन्दे जगत्गुरुम'' का जप करके भगवान को अपने गुरु के रूप में प्रणाम करें।
  • पावन पाठ: इसके बाद गीता का संपूर्ण पाठ करें या केवल अध्याय 11 का पाठ करें। मान्यता है कि अध्याय 11 में संपूर्ण गीता की शक्ति समाई हुई है।
  • आरती और प्रार्थना: अंत में गीता जी की आरती करें और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
ये खबर भी पढ़ें....

भगवान राम के लिए बने चतुर्भुज मंदिर में विष्णु जी की होती है पूजा, जानें इसका कारण

Geeta Jayanti 2023: कब मनाई जाएगी गीता जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन  विधि - Geeta Jayanti 2023 Date significance pujan vidhi shubh muhurt tlifdu  - AajTak
Geeta Jayanti 2023: कब मनाई जाएगी गीता जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि - Geeta Jayanti 2023 Date significance pujan vidhi shubh muhurt tlifdu - AajTak


गीता जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि गीता जयंती (Gita Jayanti 2025) के दिन गीता का नियमित पाठ करने से जीवन में मुक्ति, मोक्ष, शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिन लोग जीवन में समस्याओं, तनाव और उलझनों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए गीता के श्लोक एक मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।

गीता महोत्सव के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण के इन उपदेशों का अर्थ समझने के लिए सिर्फ श्लोक याद करना ही काफी नहीं है।

इसके लिए मन को उतना ही ग्रहणशील बनाना जरूरी है, जितना अर्जुन ने युद्धभूमि पर बनाया था। तभी गीता का वास्तविक महत्व समझ में आता है।

ये खबर भी पढ़ें....

आज के दिन श्रीराम और मां जानकी की पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

भगवान शिव का अनोखा रूप और पांडवों के पापों से जुड़ा है केदारनाथ मंदिर का रहस्य

Tags:
  • सनातन धर्म
  • भगवान श्रीकृष्ण
  • गीता जयंती
  • गीता महोत्सव
  • मोक्षदा एकादशी
  • Latest Religious News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर