कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 मई से पहले करें आवेदन

Anjali Dwivedi | May 01, 2026, 18:35 IST
Share
Kailash Mansarovar Yatra 2026
Kailash Mansarovar Yatra 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई 2026 तक खुला है। जून से अगस्त के बीच होने वाली इस यात्रा के लिए लिपुलेख और नाथू ला रूट से कुल 1000 यात्री जाएंगे। जानें पूरी पात्रता और नियम।

महादेव के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत और चीन सरकार के आपसी सहयोग से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह पवित्र यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। शिव भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन की खिड़की खुल चुकी है, इसकी लास्ट डेट 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

दो रास्तों से होगा शिव धाम का सफर

इस साल श्रद्धालुओं को दो अलग-अलग रास्तों से कैलाश मानसरोवर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। पहला रास्ता उत्तराखंड का पारंपरिक लिपुलेख दर्रा है, जबकि दूसरा रास्ता सिक्किम का नाथू ला दर्रा होगा। आवेदक अपनी सुविधा और प्राथमिकता के अनुसार रूट का चयन कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल kmy.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। खास बात यह है कि यात्रियों का चयन पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड प्रोसेस के जरिए होगा।

इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जेंडर-बैलेंस्ड और रैंडम सिलेक्शन प्रणाली अपनाई जाएगी। मंत्रालय ने साफ किया है कि अब किसी भी जानकारी के लिए पत्र या फैक्स भेजने की जरूरत नहीं है, सीधे पोर्टल का उपयोग करें।

20 जत्थों में जाएंगे 1000 यात्री

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस वर्ष कुल एक हजार भारतीय तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इन्हें कुल 20 जत्थों (Batches) में बांटा गया है।

  • लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड): यहां से 10 जत्थे भेजे जाएंगे, हर जत्थे में 50 यात्री होंगे।
  • नाथू ला दर्रा (सिक्किम): यहां से भी 10 जत्थे रवाना होंगे, जिनमें प्रत्येक में 50 श्रद्धालु शामिल होंगे।

पात्रता और कड़े मेडिकल नियम

इस यात्रा पर जाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 70 साल (1 जनवरी 2026 के आधार पर) तय की गई है।

साथ ही, आपका पासपोर्ट कम से कम 1 सितंबर 2026 तक वैध होना चाहिए। यात्रा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, इसलिए मेडिकल जांच अनिवार्य है। हृदय रोग, अस्थमा, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे

  • पासपोर्ट की फोटोकॉपी और हस्ताक्षरित रजिस्ट्रेशन फॉर्म।
  • समझौता पत्र (Agreement) और घोषणा पत्र।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी।
  • चीन वीजा नियमों के अनुसार 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अग्रिम राशि भुगतान की रसीद।

चार धर्मों का संगम है यह पावन तीर्थ

कैलाश मानसरोवर केवल हिंदुओं के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्ध, जैन और तिब्बती बोनपा धर्मों के लिए भी सर्वोच्च आध्यात्मिक केंद्र है। हिंदू मान्यताओं में इसे शिव-पार्वती का निवास माना जाता है। कहते हैं कि मानसरोवर झील में स्नान करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। हिमालय की गोद में बसा यह स्थान आत्म-ज्ञान और अटूट आस्था का अद्भुत संगम है।

ये खबरें भी पढ़ें....

हर-हर महादेव की गूंज के साथ चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 6 महीने तक होंगे दिव्य दर्शन

चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह

चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं

आज से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इस बार बदल गए हैं नियम, निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Tags:
  • उत्तराखंड
  • मानसरोवर
  • महादेव
  • कैलाश
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच