MP का हिंगलाज शक्तिपीठ जहां 5 सौ वर्षों से जल रही है अखंड ज्योति, हर मुराद होती है पूरी

Kaushiki | Apr 03, 2025, 15:55 IST
Share
हिंगलाज माता का शक्तिपीठ
हिंगलाज माता का शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के रायसेन में स्थित हिंगलाज माता मंदिर में 500 वर्षों से जल रही अखंड ज्योति, चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठ। नवरात्रि में विशेष आयोजन होते हैं, जहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। मान्यता है कि यहां संतान की कामना पूरी होती है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के नरवरिया गांव में स्थित हिंगलाज माता मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यह शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित मूल हिंगलाज मंदिर से जुड़ा है। यहां 16वीं सदी से अखंड ज्योति जल रही है, जिसे महंत भगवानदास वहां से अग्नि रूप में लाए थे।

नवरात्रि में विशेष आयोजन होते हैं, जहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। मान्यता है कि यहां संतान की कामना पूरी होती है। यहां का हिंगलाज शक्तिपीठ न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कहानियां भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। आइए जानें...

ये खबर भी पढ़ें... MP के इस मंदिर में कुंवारे ढूंढते हैं अपना सच्चा प्यार, चैत्र नवरात्रि पर होती है शादी

कहां स्थित है हिंगलाज माता मंदिर

यह मंदिर मध्य प्रदेश के बाड़ी तहसील के नरवरिया गांव में स्थित है। यहां माता हिंगलाज की प्रतिमा नहीं, बल्कि अग्नि स्वरूप में पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि, मंदिर में 16वीं सदी से अखंड ज्योति जल रही है जो आज भी श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक बनी हुई है।

कैसे आई माता हिंगलाज रायसेन

इतिहास के मुताबिक, महंत भगवानदास महाराज, जो खाकी अखाड़े की चौथी पीढ़ी के संत थे, 16वीं सदी में बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज शक्तिपीठ की यात्रा पर निकले थे। करीब दो वर्षों की कठिन यात्रा के बाद वे वहां से अग्नि रूपी ज्योति लेकर वापस लौटे और उसे रायसेन के नरवरिया गांव में स्थापित किया।

ये खबर भी पढ़ें... MP का 3 सौ साल पुराना काली माता मंदिर, क्यों है ये मंदिर दुनिया में इकलौता

चमत्कारों का घर

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि, यहां जो भी महिलाएं सच्चे मन से संतान प्राप्ति की कामना करती हैं, उन्हें माता का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है। यही कारण है कि सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं, बल्कि सालभर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें... 300 साल पुराना काली माता का मंदिर, यहां तंत्र पूजा और दिव्य आभूषणों से सजती है मां

मंदिर परिसर में वेद-पुराण की शिक्षा

मंदिर परिसर में एक संस्कृत विद्यालय भी संचालित होता है जहां छात्रों को वेद, पुराण और कर्मकांड की शिक्षा दी जाती है। यह स्थल न केवल धार्मिक, बल्कि शैक्षणिक रूप से भी जरूरी बन चुका है।

बारना नदी का महत्व

मंदिर के पास बारना नदी बहती है, जिसे मां नर्मदा की सहायक नदी माना जाता है। इस नदी में स्नान कर भक्त मंदिर की परिक्रमा करते हैं और विशेष फल प्राप्त करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP का अनोखा माता मंदिर, यहां नवरात्रि में जीभ चढ़ाने की है परंपरा, क्या है इसका रहस्य

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • latest news
  • शक्तिपीठ
  • mata mandir
  • प्राचीन दुर्गा माता मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा