हिंदू धर्म में पूजा करते समय सही आसन पर बैठना क्यों है जरूरी, यहां जानें जरूरी नियम

Kaushiki | May 31, 2026, 15:37 IST
Share
Puja Path Best Aasan
Puja Path Best Aasan

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान सही आसन का चुनाव करना बेहद जरूरी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार कुश, ऊन, रेशम और सूती कपड़े से बने आसन सबसे शुभ होते हैं। गलत आसन जैसे प्लास्टिक की चटाई का उपयोग करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

Latest Religious News: सनातन धर्म में भगवान की भक्ति और साधना का विशेष स्थान होता है। हर घर में सुबह और शाम को देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा का पूरा फल कैसे मिलता है?

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, केवल मंत्रों का जाप करना ही काफी नहीं होता है। पूजा के दौरान आप किस चीज के आसन पर बैठे हैं, ये भी बहुत मायने रखता है। सही आसन हमारी मानसिक ऊर्जा और एकाग्रता को कई गुना बढ़ा देता है।

Puja Aasan Rules
Puja Aasan Rules


पूजा-पाठ में आसन पर क्यों बैठेते हैं

शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान जमीन पर सीधे बैठने के बजाय आसन पर बैठना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि,

  • आध्यात्मिक ऊर्जा की सुरक्षा:
    जब हम पूजा या मंत्र जाप करते हैं, तो हमारे शरीर में एक खास दिव्य ऊर्जा पैदा होती है। अगर हम सीधे जमीन पर बैठेंगे, तो पृथ्वी की ग्रेविटेशनल फोर्स उस ऊर्जा को सोख लेगी। आसन एक इंसुलेटर की तरह काम करता है। उस शक्ति को हमारे शरीर के अंदर ही रखता है।
  • एकाग्रता और मन की शांति:
    सही आसन पर बैठने से शरीर को आराम मिलता है और रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है। इससे पूजा के दौरान हमारा मन इधर-उधर नहीं भटकता और ध्यान आसानी से लग जाता है।
  • धरती माता के प्रति सम्मान:
    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सीधे जमीन पर बैठकर पैर रगड़ना या बिना आसन के पूजा करना सही नहीं माना जाता। आसन बिछाना धरती माता और भगवान दोनों के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है।
  • नकारात्मक ऊर्जा से बचाव:
    कुश या ऊन से बने शुद्ध आसन पर बैठने से घर की और आसपास की कोई भी नेगेटिव एनर्जी या बुरी नजर आपके पास नहीं आ पाती है। ये आपके चारों ओर एक सुरक्षा कवच बना देता है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता:
    सीधे ठंडी या गर्म जमीन पर बैठने से शरीर में बीमारियां हो सकती हैं। आसन पर बैठने से हमारा शरीर बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी से पूरी तरह सुरक्षित और साफ रहता है।

कुश के आसन को सर्वोत्तम क्यों माना गया है

पौराणिक मान्यताओं में कुश यानी एक विशेष घास से बने आसन को सबसे पवित्र माना गया है। वैदिक काल से ही ऋषि-मुनि अनुष्ठान के दौरान कुश के आसन का उपयोग करते आ रहे हैं।

मान्यता है कि, इस आसन पर बैठने से हमारे आसपास की सभी नकारात्मक शक्तियां तुरंत दूर रहती हैं। यह शरीर में मानसिक शांति को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके उपयोग से मन इधर-उधर नहीं भटकता और ध्यान आसानी से लग जाता है।

Puja Path Niyam: जमीन पर बैठकर क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा, आसन का इस्तेमाल  करने समय इन नियमों का रखें ध्यान - Puja Path Niyam Why is it important to  sit on
Puja Path Niyam: जमीन पर बैठकर क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा, आसन का इस्तेमाल करने समय इन नियमों का रखें ध्यान - Puja Path Niyam Why is it important to sit on


सर्दियों में ऊन का आसन

शुद्ध ऊन से बना आसन हमारे शरीर के तापमान और ऊर्जा को पूरी तरह संतुलित रखता है। सर्दियों के मौसम में ईश्वर की साधना करने के लिए ऊनी आसन को सबसे आरामदायक और अच्छा माना जाता है।

इसके अलावा मान्यता है कि, विशेष पूजा या धन की देवी लक्ष्मी के पूजन में रेशमी आसन का महत्व है। रेशम के धागों को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दीपावली या किसी बड़े हवन में इसका उपयोग करना फलदायी होता है।

सुबह-शाम आरती के लिए सूती का आसन

दैनिक रूप से घर के मंदिर में की जाने वाली सामान्य पूजा के लिए सूती आसन बेस्ट है। सूती यानी कॉटन का आसन बहुत ही सहज, साफ और पवित्र माना जाता है।

इस आसन को आप आसानी से धोकर हमेशा स्वच्छ रख सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा का आसन हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। गंदे आसन पर बैठने से घर में दरिद्रता और अशांति का वास होने लगता है।

पूजा में प्लास्टिक और कालीन के इस्तेमाल से बचें

वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक पूजा के समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आजकल लोग घरों में प्लास्टिक की चटाई या आर्टिफीसियल कालीन बिछाकर पूजा करने बैठ जाते हैं।

शास्त्रों में इसे पूरी तरह वर्जित और अशुभ माना गया है। प्लास्टिक एक निर्जीव वस्तु है जो ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा को हमारे भीतर आने से रोकती है। इससे की गई पूजा का कोई आध्यात्मिक लाभ शरीर को नहीं मिल पाता है।

आसन पर बैठने के पीछे का वैज्ञानिक आधार भी जानें

पूजा में आसन बिछाने के पीछे केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं।

  • ऊर्जा का इंसुलेटर:
    मानव शरीर बिजली और ऊर्जा का अच्छा कंडक्टर है, जबकि कुश या ऊन का आसन इंसुलेटर होता है। यह जमीन और शरीर के बीच सीधा संपर्क तोड़ देता है।
  • अर्थिंग से बचाव:
    मंत्र जाप या ध्यान से शरीर में जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी पैदा होती है, आसन उसे जमीन के भीतर जाने से रोकता है। इससे वह ऊर्जा शरीर में ही बनी रहती है।
  • चुंबकीय प्रवाह का संतुलन:
    जमीन पर सीधे बैठने से पृथ्वी का मैग्नेटिक फील्ड हमारे शरीर की ऊर्जा को सोख लेता है। आसन इस चुंबकीय खिंचाव को रोककर शरीर को रीचार्ज रखता है।
  • बॉडी पोस्चर और रीढ़ की हड्डी:
    आसन पर बैठने से शरीर को एक सही आधार मिलता है, जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है। ये स्थिति फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाती है और एकाग्रता लाती है।
  • बैक्टीरिया और तापमान नियंत्रण:
  • Vastu Tips- नित्य पूजा पाठ मेंसीधे फर्श पर बैठने से शरीर का तापमान तेजी से गिर सकता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। आसन शरीर के तापमान को बनाए रखता है और फर्श के धूल-मिट्टी व बैक्टीरिया से भी बचाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

FAQ

  1. पूजा करते समय जमीन पर सीधे बैठने के बजाय आसन पर बैठना क्यों जरूरी है?
    पूजा के समय सीधे जमीन पर बैठने से शरीर में पैदा होने वाली दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा को पृथ्वी की ग्रेविटेशनल फोर्स सोख लेती है। आसन जमीन और शरीर के बीच एक इंसुलेटर की तरह काम करता है, जो इस सकारात्मक ऊर्जा को शरीर से बाहर जाने से रोकता है।
  2. धार्मिक मान्यताओं में पूजा के लिए कौन सा आसन सबसे अच्छा माना जाता है?
    शास्त्रों में कुश से बने आसन को ध्यान और साधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इसके अलावा सर्दियों की पूजा के लिए शुद्ध ऊन का आसन, मां लक्ष्मी की विशेष पूजा के लिए रेशमी आसन और रोज की सामान्य पूजा के लिए कॉटन का आसन सबसे अच्छा होता है।
  3. पूजा-पाठ के दौरान प्लास्टिक की चटाई या कालीन पर बैठने से क्यों मना किया जाता है?
    वास्तु शास्त्र और धार्मिक नियमों के अनुसार पूजा में प्लास्टिक की चटाई या कृत्रिम कालीन का उपयोग करना अशुभ माना जाता है। प्लास्टिक एक निर्जीव और अशुद्ध वस्तु है, जो ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा को हमारे भीतर आने से रोकती है। इससे की गई पूजा का कोई आध्यात्मिक लाभ नहीं मिलता।
ये खबर भी पढ़ें...

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं

गर्मी में शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता, जानें सही नियम

30 या 31 मई? कब है अधिक मास की पूर्णिमा, नोट करें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Tags:
  • सनातन धर्म
  • धार्मिक ग्रंथ
  • नित्य पूजा पाठ
  • vastu tips
  • Latest Religious News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज