क्या एआई छीन लेगा डिजाइनर्स की नौकरी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Anjali Dwivedi | Apr 28, 2026, 16:37 IST
Share
AI Tools Transforming Designing World
AI Tools Transforming Designing World

एआई टूल्स ने डिजाइनिंग को तेज और प्रोफेशनल बना दिया है। अब कैनवा और मिडजर्नी जैसे टूल्स की मदद से बिना किसी बड़े सॉफ्टवेयर के मिनटों में बेहतरीन विजुअल्स और विज्ञापन तैयार किए जा रहे हैं।

डिजाइनिंग की दुनिया आज एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। एआई टूल्स ने अब डिजाइनिंग के काम को बहुत ही आसान बना दिया है। बिना किसी बड़े सॉफ्टवेयर के अब प्रोफेशनल डिजाइन बनाना संभव हो गया है।

पहले एक छोटे से डिजाइन के लिए घंटों माथापच्ची करनी पड़ती थी। अब सिर्फ एक लाइन का प्रॉम्प्ट लिखते ही स्क्रीन पर डिजाइन तैयार है। इसी वजह से छोटे शहरों के युवा भी इस क्षेत्र में उभर रहे हैं। अब एक पोस्ट या ब्रोशर बनाने में केवल कुछ सेकंड लगते हैं। क्रिएटर्स को बस एक प्रॉम्प्ट से रेडीमेड लेआउट और फॉन्ट मिल जाते हैं।

एआई बना नया डिजाइन असिस्टेंट

  • कैनवा एआई (मैजिक डिजाइन): ये टूल टेक्स्ट के आधार पर सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन और विज्ञापन डिजाइन खुद ही बना देता है।
  • एडोबी फायरफ्लाई: ये टूल प्रोफेशनल इमेज बनाने और एडिटिंग के लिए काम आता है, खासकर फोटोशॉप यूजर्स के लिए।
  • मिडजर्नी: ये एक फेमस टूल है जो हाई क्वालिटी आर्टिस्टिक और कॉन्सेप्ट-आधारित विजुअल्स बनाने के लिए जाना जाता है।
  • डाल-ई: टेक्स्ट के आधार पर इमेज बनाने और आइडिया को विजुअल फॉर्म में बदलने में मदद करता है।
  • रनवे एमएल: ये टूल वीडियो कंटेंट बनाने, बैकग्राउंड एडिटिंग और एआई-आधारित क्रिएटिव कामों के लिए तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

एक्सपर्ट की राय और भविष्य की दिशा

एआई एक्सपर्ट सुरेंद्र प्रभाकर कहते हैं कि डिजाइनिंग अब बहुत सुलभ हो गई है। अब फर्क आपकी सोच से पड़ता है, न कि सॉफ्टवेयर के ज्ञान से।

हालांकि, एक जैसे डिजाइनों से मौलिकता पर खतरा भी बढ़ रहा है। आने वाले समय में वही डिजाइनर सफल होगा जो इसे सहायक मानेगा।

डिजाइनर विमल कर्मकार कहते हैं कि इससे कॉपी-पेस्ट डिजाइन की बाढ़ आई है। असली चुनौती अब दूसरों से बिल्कुल अलग और यूनिक दिखने की है। क्रिएटिव सोच आज भी केवल इंसान की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।

अवसर, चुनौतियां और अपग्रेड होने का समय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसअब बेसिक और जूनियर लेवल के डिजाइन कार्यों को बदल रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पारंपरिक डिजाइनर्स को अब खुद को अपस्किल करना होगा। उन्हें ब्रांडिंग और स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में खुद को मजबूत करना होगा। आज बिना औपचारिक ट्रेनिंग के भी युवा इस फील्ड में आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम अब नए डिजाइनर्स के लिए पोर्टफोलियो और मार्केटप्लेस बन गया है। डिजाइनिंग का पूरा स्पेस अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा डेमोक्रेटिक हो गया है। आने वाला कल उन्हीं का है जो तकनीक के साथ तालमेल बिठाएंगे। एआई न्यूज

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की दोबारा परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Google Research Fellowship से AI और पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने का चांस, करें आवेदन

Google PhD Fellowship में छात्रों को रिसर्च के लिए मिलेंगे 47 लाख रुपए, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगे 9 बेहतरीन Google Chrome Extension, जानें कैसे

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • एआई
  • एआई न्यूज
  • एआई टूल्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर