फ्री में बनें Claude AI एक्सपर्ट, एंथ्रोपिक ने लॉन्च किए कोर्स
Anjali Dwivedi | Mar 09, 2026, 15:29 IST
anthropic-academy-free-ai-courses
Anthropic ने अपने यूजर्स को Claude AI के साथ काम करना सिखाने के लिए एंथ्रोपिक एकेडमी के तहत फ्री कोर्स लॉन्च किए हैं। इन कोर्सेस में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को सर्टिफिकेट के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाई जाएंगी।
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि करियर की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए, लोकप्रिय एआई मॉडल क्लाउड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने एक शानदार पहल की है।
कंपनी ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए मुफ्त एआई कोर्स लॉन्च किए हैं। इस प्रोग्राम का मकसद लोगों को किताबी ज्ञान के बजाय प्रैक्टिकल एआई स्किल्स सिखाना है। ताकि वे एआई के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
प्रोफेशनल्स के लिए नया
एंथ्रोपिक ने अपने इस नए लर्निंग प्लेटफॉर्म को एंथ्रोपिक एकेडमी का नाम दिया है। यह एक ऐसा डिजिटल हब है जहां स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स, टीचर्स और डेवलपर्स के लिए स्ट्रक्चर्ड कोर्स तैयार किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां यूजर्स ऑनलाइन लर्निंग सिस्टम के जरिए अपनी सुविधा और रफ्तार से पढ़ाई कर सकते हैं।
कंपनी का मानना है कि एआई एजुकेशन तक सबकी पहुंच होनी चाहिए, क्योंकि यह अब हर इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी है।
इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोर्स पूरा करने के बाद कंपनी सर्टिफिकेट भी दे रही है। इसे आप अपनी प्रोफेशनल स्किल्स के तौर पर रिज्यूमे या लिंक्डइन पर दिखा सकते हैं। एंथ्रोपिक एकेडमी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना कोई फीस दिए हाई-क्वालिटी की एआई ट्रेनिंग हासिल कर सके।
एंथ्रोपिक ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई लर्निंग ट्रैक तैयार किए हैं। आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट:
एंथ्रोपिक की इस पहल का बड़ा उद्देश्य एक ऐसा वर्कफोर्स तैयार करना है जो एआई सिस्टम के साथ काम करने में पूरी तरह सहज हो। चाहे कोडिंग हो, रिसर्च, शिक्षा या फिर बिजनेस ऑपरेशन- हर क्षेत्र में एआई की भूमिका बढ़ने वाली है। कंपनी का लक्ष्य है कि लोग एआई का जिम्मेदारीपूर्वक और उत्पादकता के साथ उपयोग करना सीखें।
अगर आप भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। इच्छुक यूजर्स को एंथ्रोपिक के ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल पर जाकर एक फ्री अकाउंट बनाना होगा। साइन-अप करने के बाद आप अपनी पसंद का लर्निंग ट्रैक (एआई तकनीक) चुन सकते हैं और तुरंत अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। यह कदम न केवल एआई टूल्स बनाने की दिशा में है, बल्कि इंसानों को उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने के काबिल बनाने की ओर भी एक बड़ा निवेश है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Best Course After 12th : 12वीं के बाद जल्दी चाहिए बढ़िया नौकरी, ये कोर्स रहेंगे बेस्ट
डिग्री या डिप्लोमा? करियर के लिए क्या होगा बेहतर, ये रही पूरी गाइड
Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई
16 साल की उम्र में कॉलेज और 40 की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिलिए मैथ्स की जादूगर नलिनी से
कंपनी ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए मुफ्त एआई कोर्स लॉन्च किए हैं। इस प्रोग्राम का मकसद लोगों को किताबी ज्ञान के बजाय प्रैक्टिकल एआई स्किल्स सिखाना है। ताकि वे एआई के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
प्रोफेशनल्स के लिए नया डिजिटल हब
कंपनी का मानना है कि एआई एजुकेशन तक सबकी पहुंच होनी चाहिए, क्योंकि यह अब हर इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी है।
कोर्स पूरा करें और पाएं प्रोफेशनल सर्टिफिकेट
बिगिनर्स से लेकर कोडिंग एक्सपर्ट्स के लिए कुछ खास
- क्लाउड 101 (Claude 101): यह उन लोगों के लिए एक बेसिक कोर्स है जो यह समझना चाहते हैं कि क्लाउड एआई आखिर काम कैसे करता है।
- एआई फ्लूएंसी: यह कोर्स विशेष रूप से एजुकेटर्स, स्टूडेंट्स और नॉन-प्रॉफिट संस्थाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
- बिल्डिंग विद क्लाउड API: यह कोर्स डेवलपर्स के लिए है, जो एंथ्रोपिक के मॉडल्स को असल एप्लीकेशन में इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं।
- मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) का परिचय: इसके जरिए डेवलपर्स यह जान पाएंगे कि MCP सर्वर कैसे डिजाइन करें और क्लाउड को बाहरी टूल्स और सर्विसेज से कैसे जोड़ा जाए।
भविष्य के लिए तैयार हो रहा वर्कफोर्स
एनरोलमेंट प्रक्रिया क्या है?
ये खबरें भी पढ़ें...
Best Course After 12th : 12वीं के बाद जल्दी चाहिए बढ़िया नौकरी, ये कोर्स रहेंगे बेस्ट
डिग्री या डिप्लोमा? करियर के लिए क्या होगा बेहतर, ये रही पूरी गाइड
Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई
16 साल की उम्र में कॉलेज और 40 की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिलिए मैथ्स की जादूगर नलिनी से
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA