12वीं आर्ट्स के बाद AI में बनाएं करियर, जानें बेस्ट कोर्स

Anjali Dwivedi | Feb 20, 2026, 18:10 IST
Share
arts-students-career-options-artificial-intelligence
arts-students-career-options-artificial-intelligence

12वीं आर्ट्स के छात्र भी अब AI कोर्स कर सकते हैं। डेटा स्टोरीटेलिंग, NLP और UX डिजाइन जैसे क्षेत्रों में करियर के बेहतरीन मौके हैं। गूगल और सरकारी पोर्टल से ये कोर्स किए जा सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के दौर की हकीकत बन चुका है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में इसका दबदबा है। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय अब कक्षा 3 से ही AI की पढ़ाई अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में 12वीं आर्ट्स के छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे भी इस तकनीकी दौड़ का हिस्सा बन सकते हैं? अब इसका जवाबहां है।

आर्ट्स बैकग्राउंड के छात्र न केवल AI सीख सकते हैं, बल्कि इस क्षेत्र में शानदार करियर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे और कौन से कोर्स उनके लिए बेहतर हैं।

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए AI की राह हुई आसान

आमतौर पर AI को कोडिंग और हार्डवेयर से जोड़कर देखा जाता है, जो आर्ट्स के छात्रों को मुश्किल लग सकता है। लेकिन आज बदलते दौर में नो-कोड प्लेटफॉर्म्स और आसान प्रोग्रामिंग भाषाओं (जैसे Python) ने इस बाधा को खत्म कर दिया है। अब एक आर्ट्स स्टूडेंट भी डेटा मॉडल तैयार कर सकता है। बस जरूरत है सही दिशा और थोड़ी मेहनत की।

करियर को उड़ान देंगे ये खास AI कोर्स

  • डेटा स्टोरीटेलिंग: यह आर्ट्स के छात्रों के लिए सबसे बेहतरीन क्षेत्र है। इसमें जटिल डेटा को एक कहानी की तरह पेश करना सिखाया जाता है, जो बिजनेस और मार्केटिंग में बहुत मांग में है।
  • नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग: अगर आपकी पकड़ भाषा या साहित्य पर है, तो आप AI मॉडल को इंसानी भाषा समझने के लिए ट्रेन कर सकते हैं। भाषा वैज्ञानिकों की मांग AI सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है।
  • UX डिजाइन और मनोविज्ञान: AI मॉडल पूरी तरह से यूजर बिहेवियर और साइकोलॉजी पर आधारित होते हैं। मनोविज्ञान (Psychology) की समझ रखने वाले छात्र UX रिसर्चर बनकर भविष्य संवार सकते हैं।
  • एआई चैटबॉट निर्माण: बिना भारी-भरकम कोडिंग के भी नो-कोड प्लेटफॉर्म की मदद से चैटबॉट(एआई चैटबॉट का यूज) बनाए जा सकते हैं। आर्ट्स के छात्र इसमें रचनात्मक इनपुट देकर इसे बेहतर बना सकते हैं।
  • डेटा जर्नलिज्म: भविष्य डेटा का है। जर्नलिज्म के छात्रों के लिए डेटा एनालिटिक्स और AI का मेल करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

कहां से शुरू करें पढ़ाई?

AI की पढ़ाई के लिए अब महंगे कॉलेज ही एकमात्र विकल्प नहीं हैं। गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियां 3 से 6 महीने के प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स करा रही हैं। इसके अलावा भारत सरकार के स्वयं पोर्टल पर भी बेहतरीन AI कोर्स उपलब्ध हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

JEE Mains 2026: अब पढ़ाई के दौरान IIT कैंपस बदल सकेंगे छात्र

छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई

GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tags:
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • Google
  • एआई चैटबॉट का यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच