12वीं के बाद ये AI courses दिलाएंगे आपको हाई सैलरी जॉब्स, ये रही कोर्सेज की लिस्ट

Kaushiki | Published:
Share
career in ai 2025
career in ai 2025

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के डिजिटल युग में सबसे तेजी से बढ़ते हुए क्षेत्रों में से एक है। 12वीं के बाद AI में करियर बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कोर्सेस हैं, जिनसे आप लाखों-करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी के दुनिया में एक क्रांति लेकर आया है। स्मार्टफोन में एलेक्सा, कारों में ऑटो ड्राइविंग सिस्टम और अन्य कई जॉब्स में आज AI का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में AI प्रोफेशनल्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छा और उच्च सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो AI आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कोर्सेज 2025 के बारे में जो आपको एक बेहतरीन करियर का रास्ता दिखा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सीख लो AI : अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवरों की जरूरत

बेस्ट आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कोर्सेज

IIT मद्रास- AI और डेटा साइंस कोर्स

कोर्स की जानकारी:

  • प्लेटफॉर्म: swayam.gov.in
  • योग्यता: कोई भी ग्रेजुएट या छात्र
  • समय: 12 सप्ताह
  • फीस: फ्री (सर्टिफिकेट के लिए एक हजार रुपए)
  • IIT मद्रास का यह AI और डेटा साइंस कोर्स AI की बेसिक जानकारी, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग को कवर करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो AI के बेसिक्स से शुरुआत करना चाहते हैं और इस क्षेत्र में गहरी समझ हासिल करना चाहते हैं।
Google का फ्री मशीन लर्निंग क्रैश कोर्स

कोर्स की जानकारी:

  • प्लेटफॉर्म: developers.google.com
  • योग्यता: पायथन लैंग्वेज की जानकारी हो
  • समय: 15 घंटे (सेल्फ-पेस्ड)
  • फीस: फ्री
  • यह कोर्स विशेष रूप से शुरुआती लोगों के लिए है, जो मशीन लर्निंग और AI को समझना चाहते हैं। इसमें वीडियो, कोडिंग प्रैक्टिस और असली प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
IIIT हैदराबाद- एडवांस्ड AI/ML सर्टिफिकेट

कोर्स की जानकारी:

  • प्लेटफॉर्म: TalentSprint
  • योग्यता: ग्रेजुएट या फाइनल ईयर छात्र
  • समय: 6 महीने
  • फीस: 2 लाख रुपए के लगभग
  • यह कोर्स इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, एक्सपर्ट गाइडेंस और लाइव क्लासेज के साथ आता है। यह AI और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के इच्छुक छात्रों के लिए बेहतरीन कोर्स है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का AI स्पेशलाइजेशन

कोर्स की जानकारी:

  • प्लेटफॉर्म: coursera.org
  • योग्यता: बेसिक कोडिंग और मैथ्स
  • समय: 3-6 महीने
  • फीस: 3 हजार रुपए से 5 हजार रुपए प्रति महीना
  • यह AI स्पेशलाइजेशन कोर्स प्रोफेसर एंड्रयू एनजी द्वारा तैयार किया गया है। इस कोर्स में प्रैक्टिकल लर्निंग और असाइनमेंट्स मिलते हैं, जिससे आप AI के वेरियस एस्पेक्ट्स को गहराई से समझ सकते हैं।
MIT का AI कोर्स

कोर्स की जानकारी:

  • प्लेटफॉर्म: edX
  • योग्यता: कंप्यूटर साइंस और मैथ्स में बुनियादी ज्ञान
  • समय: 12 सप्ताह
  • फीस: 25 हजार रुपए के लगभग
  • MIT का AI कोर्स उन लोगों के लिए है जो AI के प्रिंसिपल्स और उनके एप्लीकेशन को समझने के लिए तैयार हैं। इस कोर्स में आपको AI के विभिन्न पहलुओं जैसे नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... MP के छात्रों को मिलेगा AI सीखने का मौका, 53 स्कूलों में शुरू हो रहा AI का सिलेबस

AI कोर्स के लिए तैयारी कैसे करें

पायथन की जानकारी

  • पायथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज AI के लिए सबसे जरूरी भाषा मानी जाती है।
  • आपको पायथन की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश AI और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम पायथन में होते हैं।
मैथमेटिक्स और स्टेटिस्टिक्स

  • AI और मशीन लर्निंग में मैथमेटिक्स और स्टेटिस्टिक्स की बुनियादी समझ होनी चाहिए।
  • विशेष रूप से, आपको लिनियर एल्जेब्रा, कैलकुलस और स्टेटिस्टिक्स के की प्रिंसिपल्स को समझना जरूरी है।
कोर्स और सर्टिफिकेट

  • AI कोर्स में दाखिला लेने के बाद, सुनिश्चित करें कि आप कोर्स के सभी मॉड्यूल्स में भाग लें और सर्टिफिकेट लें।
  • सर्टिफिकेट आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप

  • AI में करियर बनाने के लिए, आपको कुछ रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत होती है।
  • इंटर्नशिप करने से आपको हाथों-हाथ अनुभव मिलेगा और आपकी पहचान भी बनेगी।
ये खबर भी पढ़ें...

आईटी हब के रूप में उभरता छत्तीसगढ़, रायपुर में बनेगा देश का पहला AI डेटा सेंटर

भारत में बढ़ रही AI Ethics की डिमांड, टॉप कंपनियों में नौकरी करने का मिल सकता है मौका

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Artificial Intelligence Open AI | Artificial Intelligence | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद | एजुकेशन न्यूज Career in AI

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • Artificial Intelligence Open AI
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • एजुकेशन न्यूज
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद
  • Career in AI
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर