बोर्ड परीक्षा की फर्जी खबर फैलाई तो होगा एक्शन, CBSE ने दी चेतावनी

Rahul Garhwal | Feb 13, 2024, 20:22 IST
Share
cbse warning fake news
cbse warning fake news

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। बोर्ड ने इसी बीच एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें परीक्षा से जुड़ी फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी गई है।

NEW DELHI. CBSE बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर सारी तैयारी कर ली हैं। CBSE ने एक गाउडलाइन जारी की है जिसमें एग्जाम को नकल और अफवाहों से मुक्त बनाने की बात कही गई है। इसी के साथ परीक्षा से जुड़ी फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बोर्ड ने बच्चों और पैरेंट्स को अराजक तत्वों से सावधान रहने की हिदायत भी दी है।

CBSE की गाइडलाइन

cbse guidelines
cbse guidelines

बोर्ड ने कहा कि अक्सर परीक्षा के दौरान फर्जी सोशल हैंडल और यूट्यूब पर पेपर लीक आदि की खबरें आती हैं। साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र एग्जाम से पहले लीक करने का दावा किया जाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर को भी अराजक तत्वों की तरफ से शेयर किए जाने का दावा किया जाता है।

फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अराजक तत्व प्रश्न पत्र के फर्जी पेपर और वीडियो शेयर करते हैं। ऐसा दावा करते हैं कि उनके पास संबंधित पेपर का पहले से एक्सेस है। वे पैरेंट्स और बच्चों से पैसे ऐंठ लेते हैं और बाद में अभिभावकों को ठगी का पता चलता है। बोर्ड ऐसे अराजक तत्वों की मॉनिटरिंग करेगा और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ IPC सहित IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए..

CBSE के नाम से कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स, जानिए कौनसा है ऑफिशियल हैंडल

IIM इंदौर में 100 फीसदी प्लेसमेंट, औसत पैकेज 25.68 लाख, अधिकतम 1 करोड़

बच्चे और पैरेंट्स भी कर सकते हैं शिकायत

बोर्ड ने कहा है कि फर्जी खबरें फैलाने वालों की शिकायत बच्चे और पैरेंट्स भी कर सकते हैं। CBSE ने इसके लिए ई-मेल आईडी भी जारी की है।

Tags:
  • cbse
  • cbse exam
  • CBSE Guideline
  • cbse 10th and 12th exams
  • cbse fake news
  • cbse fake news action
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती