CISCE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 शुरू, जानें जरूरी गाइडलाइंस
Kaushiki | Published:
board xam
CISCE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 आज से शुरू हो गई, लेकिन छात्रों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं! देरी, ड्रेस कोड या मोबाइल—जरा सी गलती और मुश्किलें बढ़ सकती हैं!
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज, 13 फरवरी से शुरू कर दी हैं। ये परीक्षाएं 5 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन पर्यावरण विज्ञान (environmental science) की परीक्षा हो रही है, जबकि 14 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज (english language) का पेपर होगा। जिला प्रशासन ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचने और स्कूल ड्रेस में आने को कहा है।
CISCE (Council for the Indian School Certificate Examinations) एक शिक्षा बोर्ड है, जो भारत में ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं कराता है। इसका सिलेबस थोड़ा ज्यादा कठिन होता है और ये प्रैक्टिकल बेस्ड होता है, जिससे छात्रों को अच्छी पढ़ाई और आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर तैयारी मिलती है।
देशभर के छात्र इस परीक्षा में दो शिफ्टों में शामिल होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। वहीं, प्रयागराज में किसी छात्र का यदि आने-जाने की असुविधा हो रही हो, तो उस छात्र के लिए बाद में नई तारीख तय की जाएगी।
छात्रों के लिए जारी किए गए जरूरी दिशा-निर्देश
- CISCE ने परीक्षा से पहले छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंच जाएं।
- जिला प्रशासन ने भी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तारीख से पहले अपने परीक्षा केंद्र का पता कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें...
स्कूल ड्रेस में ही पहुंचें परीक्षा केंद्र
- परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की निर्धारित ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
- वहीं, उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे ट्रांसपोर्ट को आसान बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दोपहिया वाहनों का ही प्रयोग करें।
- परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को अपने विद्यालय या विभाग से जारी पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें..
परीक्षा में शामिल होने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन (unfair means) का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- परीक्षार्थी अपने साथ कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य अनावश्यक सामग्री न लाएं।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले पूरी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- सभी छात्रों को अपने पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी चीजें पहले से तैयार रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें..
CISCE परीक्षा क्या है
ये भी पढ़ें..
FAQ
- CISCE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 कब से शुरू हो रही है?
परीक्षा 13 फरवरी 2025 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलेगी। - छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना चाहिए?
उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। - क्या परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या स्मार्टवॉच ले जाना अनुमति है?
नहीं, परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं। - अगर परीक्षा किसी कारणवश छूट जाए तो क्या होगा?
प्रयागराज के छात्रों के लिए 14 फरवरी की परीक्षा छूटने पर बाद में नई तारीख दी जाएगी। - क्या स्कूल ड्रेस पहनकर परीक्षा केंद्र जाना अनिवार्य है?
हां, छात्रों को अपने निर्धारित स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari