CUET UG 2025: NTA की नई वेबसाइट लॉन्च, इस बार सिर्फ CBT मोड में होगा एग्जाम
Kaushiki | Feb 26, 2025, 12:26 IST
CUET UG 2025
CUET UG 2025 में बड़ा बदलाव। अब परीक्षा सिर्फ CBT मोड में होगी,। इस बार ये सिर्फ 13 भाषाओं में होगी। कुछ विषय हटाए गए हैं, जिससे छात्रों को नए पैटर्न के मुताबिक तैयारी करनी होगी।
CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक नई ऑफिसियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in लॉन्च कर दी है। इस वेबसाइट के माध्यम से ही स्टूडेंट्स को CUET UG से जुड़ी सभी जानकारियां और अपडेट्स दिए जाएंगे।
इस परीक्षा के माध्यम से देशभर की कई केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटीज में स्नातक (अंडर-ग्रेजुएट) प्रोग्राम्स में दाखिले होते हैं। हालांकि, CUET UG 2025 की ऑफिसियल घोषणा और डिटेल्ड नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दे दी जाएगी।
CUET UG 2025 के एग्जाम पैटर्न में भाषाओं की संख्या भी घटा दी गई है। पहले परीक्षा 33 भाषाओं में होती थी, लेकिन अब इसे सिर्फ 13 भाषाओं में लिया जाएगा।
बता दें कि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये स्पष्ट किया है कि, CUET UG परीक्षा हर साल की तरह इस बार भी केवल एक बार आयोजित की जाएगी। कई विद्यार्थी इस परीक्षा को साल में दो बार कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
CUET UG परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को ये कन्फर्म करना होगा कि, उनके पास सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं नहीं। एप्लीकेशन प्रोसेस को आसान और सही तरीके से पूरा करने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:
इस परीक्षा के माध्यम से देशभर की कई केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटीज में स्नातक (अंडर-ग्रेजुएट) प्रोग्राम्स में दाखिले होते हैं। हालांकि, CUET UG 2025 की ऑफिसियल घोषणा और डिटेल्ड नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दे दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
CBT मोड में होगा एग्जाम
बता दें कि, इस साल CUET UG परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव ये किया गया है कि, इस बार ये पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। पहले ये परीक्षा हाइब्रिड मोड (CBT और पेन-पेपर) में होती थी, लेकिन इस बार ये केवल कंप्यूटर पर दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा के सब्जेक्ट्स की संख्या भी घटा दी गई है। पहले CUET UG 63 सब्जेक्ट्स में आयोजित होता था, लेकिन अब ये परीक्षा केवल 37 सब्जेक्ट्स में किया जाएगा। जिन विषयों को हटा दिया गया है, उन विषयों में एडमिशन जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
13 भाषाओं में होगा एग्जाम
- ये भाषाएं हैं: बंगाली, असमी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगू और उर्दू।
- इसके अलावा, डोमेन-स्पेसिफिक विषयों की संख्या भी कम कर दी गई है। पहले जहां 29 डोमेन विषय होते थे, अब इसमें केवल 23 विषय ही उपलब्ध होंगे।
- इस बार आंत्रप्रेन्योरशिप (Entrepreneurship), टीचिंग एप्टीट्यूड (Teaching Aptitude), फैशन स्टडीज (Fashion Studies), टूरिज्म (Tourism), लीगल स्टडीज (Legal Studies) और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (Engineering Graphics) जैसे विषय परीक्षा से हटा दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें..
साल में एक बार ही होगा एग्जाम
ये खबर भी पढ़ें..
आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- मोबाइल नंबर: एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए एक एक्टिव मोबाइल नंबर जरूरी है। माता-पिता का मोबाइल नंबर बैकअप के तौर पर दिया जा सकता है।
- ईमेल आईडी: परीक्षा से संबंधित सभी इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन, जैसे एडमिट कार्ड और रिजल्ट, ईमेल पर भेजी जाएंगी।
- पासपोर्ट साइज फोटो: फोटो स्पष्ट होनी चाहिए और सफेद बैकग्राउंड में हो। यह JPEG/JPG फॉर्मेट में होनी चाहिए और इसका साइज 10–200 KB के बीच होना चाहिए।
- सिग्नेचर: सफेद कागज पर काले या नीले रंग की स्याही से सिग्नेचर करें। यह JPEG/JPG फॉर्मेट में होना चाहिए और इसका साइज 4–30 KB होना चाहिए।
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो): यदि छात्र SC, ST, OBC-NCL, या EWS कैटेगरी में आता है, तो उसे प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी (PDF फॉर्मेट, 50–300 KB) अपलोड करनी होगी।
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो): विकलांगता (Persons with Disabilities) वाले उम्मीदवारों के लिए यह प्रमाणपत्र जरूरी होगा। (PDF फॉर्मेट, 50–300 KB)।
ये खबर भी पढ़ें...
FAQ
- इस बार CUET UG कितने विषयों में होगा?
इस बार परीक्षा केवल 37 विषयों में आयोजित होगी, जबकि पहले यह 63 विषयों में होती थी। - क्या CUET UG साल में दो बार आयोजित होगा?
नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक यह परीक्षा हर साल की तरह केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी। - CUET UG 2025 में कौन-कौन सी भाषाएं शामिल हैं?
इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, उड़िया, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, असमी और उर्दू शामिल हैं। - CUET UG 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार NTA की नई ऑफिसियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman