इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Anjali Dwivedi | Nov 11, 2025, 17:23 IST
Share
INDIAN AERMY
INDIAN AERMY

भारतीय सेना में भर्ती कई माध्यमों से होती है। सैनिक और अधिकारी बनने के लिए अलग-अलग योग्यता है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। सैनिक GD के लिए साढ़े 17 से 21 साल एज लिमिट है। फिजिकल और मेडिकल टेस्ट जरूरी है।

देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। जब बात भारतीय सेना में भर्ती की हो, तो यह गर्व और सम्मान की बात बन जाती है। इंडियन आर्मी भर्ती में हर साल लाखों युवाओं को मौका देती है। ऐसे में बहुत से लोगों को भर्ती का क्राइटेरिया नहीं पता होता। कौन आवेदन कर सकता है? क्या उम्र और योग्यता होना जरूरी है? सिलेक्शन प्रोसेस कैसा होता है? यहां इन सब टॉपिक्स पर बात करते हैं।

Indian Army में भर्ती होने के कई अलग-अलग रास्ते हैं। कुछ पदों पर सीधी भर्ती होती है। बाकी पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।

भर्ती के मुख्य रास्ते

  • सैनिक भर्ती: 10वीं या 12वीं पास युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। यह पद जनरल ड्यूटी (GD), क्लर्क आदि के लिए होता है।
  • अधिकारी भर्ती (NDA/CDS): अधिकारी बनने के लिए 12वीं के बाद NDA परीक्षा दें। ग्रेजुएशन के बाद CDS परीक्षा दी जा सकती है।
  • टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES): इंजीनियरिंग कर रहे उम्मीदवार इसके जरिए शामिल हो सकते हैं।
  • मेडिकल और नर्सिंग: इस फील्ड के युवाओं के लिए अलग से भर्ती निकाली जाती है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?

सेना में भर्ती के लिए पढ़ाई पद के हिसाब से तय होती है।

  • सैनिक जनरल ड्यूटी (GD): कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
  • क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल: 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स कोई भी विषय हो सकता है।
  • अधिकारी बनने के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • टेक्निकल एंट्री स्कीम: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में 60 परसेंट अंक जरूरी हैं।

सेना भर्ती के लिए एज लिमिट

  • सैनिक GD: उम्र साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • क्लर्क, टेक्निकल, ट्रेड्समैन: साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करें।
  • NDA परीक्षा: साढ़े 16 से साढ़े 19 वर्ष की आयु सीमा तय है।
  • CDS परीक्षा: 19 से 25 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है।
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों से उम्र में छूट मिलती है।

जरूरी फिजिकल स्टैंडर्ड्स

हर उम्मीदवार को कुछ फिजिकल स्टैंडर्ड्स पूरे करने होते हैं।

  • हाइट: कम से कम 157 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • वेट: यह उम्र और कद के अनुसार तय किया जाता है।
  • सीना (Chest): सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए। फुलाने के बाद यह 82 सेंटीमीटर तक होना चाहिए।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट

फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी बहुत जरूरी है। इसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है। पुल-अप्स, पुश-अप्स और बैलेंस टेस्ट जैसे प्रैक्टिस शामिल होते हैं।

मेडिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट के बाद मेडिकल जांच होती है। आंख, कान, दांत, दिल और बाकी शरीर की जांच की जाती है। यह पक्का किया जाता है कि उम्मीदवार पूरी तरह स्वस्थ है।

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है?

  • ऑनलाइन आवेदन: सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई करें।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CEE): इसके बाद CEE आयोजित होती है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग जैसे विषय होते हैं।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट: लिखित परीक्षा पास करने के बाद यह टेस्ट होता है।
  • मेडिकल जांच: शारीरिक और स्वास्थ्य की जांच होती है।
  • मेरिट लिस्ट: अंत में सभी चरणों के आधार पर चयन होता है।
2025 में सरकारी नौकरी के लिए नए मौके आ रहे हैं। The Sootr लाया है latest Sarkari Naukri updates, जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, और पब्लिक सेक्टर की बड़ी जॉब ओपनिंग्स शामिल हैं। चाहे आपका इंटरेस्ट बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, डिफेंस, सिविल सर्विस या bank job में हो, यहां आपको हर तरह की govt jobs 2025 के लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स मिलेंगे। Sarkari Naukri की तैयारी शुरू करें और The Sootr के साथ सबसे तेज़ और सही जॉब अलर्ट्स पाएं।

ये खबरें भी पढ़ें....

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!

सरकारी नौकरी: RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों भर्ती, फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • Indian Army
  • भारतीय सेना
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • govt jobs
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज