नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026: 9वीं और 11वीं में एडमिशन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
Anjali Dwivedi | Published:
Navodaya Vidyalaya
नवोदय विद्यालय में क्लास 9 एवं 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 23 अक्टूबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक छात्र बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी सारी जानकारी यहां देखें।
NVS Admission: देशभर के प्रेस्टीजियस नवोदय विद्यालय स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन पाने का सपना देख रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा एकेडमिक सेशन 2026 के लिए लेटरल एंट्री एडमिशन हेतु आवेदन की लास्ट डेट आज, यानी 23 अक्टूबर 2025 को फिक्स की गई है।
ऐसे में, यदि आपने अभी तक अपने बच्चे का आवेदन पत्र नहीं भरा है, तो बिना देर किए तुरंत NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करिए।
यह छात्रों के लिए फ्री एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने का आखिरी मौका है। नवोदय विद्यालय समिति ने साफ किया है कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करना है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। छात्र या अभिभावक नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं-
नवोदय विद्यालय(Navodaya Vidyalaya) एडमिशन पाने के लिए छात्रों को कमेटी द्वारा निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना जरूरी है। स्पेशली आयु सीमा(age limit) और करंट ऐकडेमिक स्टेटस पर ध्यान देना जरूरी है।
जो छात्र कक्षा 8वीं या 10वीं पास कर चुके हैं वे आवेदन की लास्ट डेट के बावजूद इस लेटरल एंट्री चयन टेस्ट के लिए पात्र नहीं हैं।
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2025 को देशभर में फिक्स एग्जाम सेंटरों पर करवाया जाएगा। इस एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से ही एलिजिबल छात्रों को सीटें जाएंगी।
परीक्षा पैटर्न की मुख्य विशेषताएं:
यह जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन सुनिश्चित करने का सबसे जरूरी चरण है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एनवीएस ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके परीक्षा से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी तैयारी शुरू कर दें। आज आवेदन की लास्ट डेट है, इसलिए इस लास्ट चांस गंवाए बिना तुरंत फॉर्म भरें।
ये खबरें भी पढ़े...
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट देकर कैसे पाएं कम समय में सफलता?
GATE Registration 2026: गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
एमपी पुलिस भर्ती में भूलने की आदत छुड़ा देंगी खान सर की ये इंप्रेसिव नेमोनिक्स टेक्निक्स
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में सरकार ने तोड़ा वादा, एक पंगे के चलते हजारों युवा नहीं कर सकेंगे आवेदन
ऐसे में, यदि आपने अभी तक अपने बच्चे का आवेदन पत्र नहीं भरा है, तो बिना देर किए तुरंत NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करिए।
यह छात्रों के लिए फ्री एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने का आखिरी मौका है। नवोदय विद्यालय समिति ने साफ किया है कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करना है।
NVS प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- एडमिशन लिंक चुनें: वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा (9वीं या 11वीं) के लिए आवेदन करना है, उस संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें: इसके बाद कैंडिडेट नए पोर्टल पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें: इसमें सभी जरूरी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें: रजिस्ट्रेशन के बाद, छात्र के सिग्नेचर और फोटोग्राफ आदि स्कैन करके अपलोड कर दें।
- फॉर्म सबमिट करें: भरे हुए फॉर्म को अच्छी तरह से चेक के बाद लास्ट में सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: फ्यूचर के रिफरेन्स और रिकॉर्ड के लिए, पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर सेफ रख लें।
नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
| कक्षा | आयु सीमा डेट ऑफ बर्थ) | एजुकेशनल क्वालिफिकेशन | निवास संबंधी शर्त |
| 9वीं | 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच हुआ हो। | छात्र का8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है। | छात्र का उसी जनपद का निवासी होना चाहिए जिसमें नवोदय विद्यालय स्थित है। |
| 11वीं | 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच हुआ हो। | छात्र काकक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। | कोई अतिरिक्त निवास शर्त नहीं दी गई है। |
NVS लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 की डिटेल्ड जानकारी
परीक्षा पैटर्न की मुख्य विशेषताएं:
| विशेषता | विवरण |
| परीक्षा का नाम | लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 |
| एग्जाम डेट | 7 फरवरी 2025 |
| नंबर ऑफ क्वेश्चन | 100 बहुविकल्पीय प्रकार के क्वेश्चन (MCQs) |
| टाइम ड्यूरेशन | कुल 2 घंटे 30 मिनट (2:30 घंटे) |
| क्वेश्चन पेपर की भाषा | हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध |
ये खबरें भी पढ़े...
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट देकर कैसे पाएं कम समय में सफलता?
GATE Registration 2026: गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
एमपी पुलिस भर्ती में भूलने की आदत छुड़ा देंगी खान सर की ये इंप्रेसिव नेमोनिक्स टेक्निक्स
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में सरकार ने तोड़ा वादा, एक पंगे के चलते हजारों युवा नहीं कर सकेंगे आवेदन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari