November 2025 School Holidays: नवंबर में इतने दिन हैं स्कूलों की छुट्टियां, यहां चेक करें

Anjali Dwivedi | Published:
Share
school
school

अक्टूबर में लंबी छुट्टियों के बाद, नवंबर 2025 भी स्कूल के बच्चों के लिए मजेदार होने वाला है। जानिए नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, किस राज्य में मिलेगी एक्सट्रा छुट्टी। फुल हॉलिडे लिस्ट यहां देखें।

अक्टूबर का महीना तो लंबी छुट्टियों और त्योहारों में निकल गया, जिसमें दुर्गा पूजा, दिवाली और चक्रवात मोंथा जैसी वजहों से स्कूल बंद रहे। लेकिन बच्चों के लिए अच्छी खबर यह है कि साल का 11वां महीना यानी नवंबर 2025 भी छुट्टियों के मामले में पीछे नहीं है।

नवंबर का महीना त्योहारों, सरकारी छुट्टियों और वीकेंड्स से भरा हुआ है। यानी स्कूल जाने वाले बच्चों को इस महीने भी मौज-मस्ती करने का खूब मौका मिलने वाला है। नवंबर के शुरुआती और आखिरी दिनों में भी खास छुट्टियां पड़ रही हैं।

नवंबर 2025 में कितनी छुट्टियां?

नवंबर 2025 में अलग-अलग वजहों और अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रखें कि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं, क्योंकि कुछ छुट्टियां सिर्फ स्टेट-स्पेसिफिक होती हैं। पूरे नवंबर की बात करें तो लगभग 9 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां(school holidays) रहेंगी, जिनमें खास धार्मिक पर्व, सरकारी छुट्टियां और वीकेंड हॉलीडेज शामिल हैं।

नवंबर 2025 की खास हॉलिडे लिस्ट

आइए जानते हैं कि नवंबर 2025 में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे:

1. नवंबर की पहली तारीख को कहां बंद रहेंगे स्कूल?

नवंबर की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है।

डेट: 1 नवंबर 2025

दिन: शनिवार

वजह: हरियाणा दिवस

कहां छुट्टी: हरियाणा में।

यह छुट्टी हरियाणा के गठन की एनवर्सरी के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर हरियाणा में सरकारी छुट्टी होती है, इसलिए सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

2. 2 नवंबर को कहां रहेगी स्कूलों की छुट्टी?

डेट: 2 नवंबर 2025

दिन: रविवार

वजह: वीकेंड हॉलिडे

कहां छुट्टी: पूरे देश में।

क्योंकी यह रविवार है, इसलिए देश भर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिसे भी कही घूमने जाना है वो अपनी वीकेंड प्लानिंग तैयार कर लें। हरियाणा में तो 1 और 2 नवंबर को लगातार दो दिन स्कूल बंद रहेंगे, बच्चों की तो बल्ले-बल्ले है।

ये खबरें भी पढ़ें...

RRB JE Notification 2025 जारी, 2500 से ज्यादा पोस्ट पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

Amazon Layoffs: AI के चलते 30 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

3. गुरु नानक देव जयंती पर स्कूल की छुट्टी

डेट: 5 नवंबर 2025

दिन: बुधवार

वजह: गुरु नानक देव जयंती

कहां छुट्टी: लगभग पूरे देश में।

1 और 2 नवंबर के बाद सीधे 5 नवंबर को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस दिन सिख समुदाय के पहले गुरु, गुरु नानक देव (Guru Nanak Jayanti) जी का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। नगर कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और भजन-संगीत का आयोजन किया जाता है।

4. नवंबर के वीकेंड्स (संडे) की मौज

इस महीने बच्चों के लिए 5 रविवार हैं, यानी 5 दिन तो सिर्फ मौज-मस्ती के लिए।

रविवार: 2 नवंबर, 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर और 30 नवंबर।

ध्यान दें: जिन स्कूलों में हर दूसरे शनिवार को भी छुट्टी रहती है, वहाँ 8 नवंबर को भी छुट्टी रहेगी।

5. 25 नवंबर को कहां बंद रहेंगे स्कूल?

डेट: 25 नवंबर 2025

दिन: मंगलवार

वजह: गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस

कहां छुट्टी: पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जैसे क्षेत्रों में।

यह दिन सिख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर इन राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।

अक्टूबर की तरह नवंबर भी छुट्टियों का भरपूर मौका लेकर आया है। बच्चों को इन छुट्टियों का इस्तेमाल आराम करने, त्योहारों को एन्जॉय करने और अपनी हॉबीज को समय देने में करना चाहिए।

FAQ

  1. नवंबर 2025 में कुल कितनी छुट्टियां हैं?
    नवंबर 2025 में त्योहारों, सरकारी छुट्टियों और 5 रविवार को मिलाकर लगभग 9 दिनों की छुट्टियां हैं।
  2. गुरु नानक देव जयंती कब है?
    गुरु नानक देव जयंती 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को है, जिस दिन देशभर के कई स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  3. 1 नवंबर को किस वजह से छुट्टी रहेगी?
    1 नवंबर 2025 (शनिवार) को हरियाणा दिवस होने के कारण हरियाणा राज्य में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...

Sainik School Admission 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन का लास्ट चांस, तुरंत भरें फॉर्म

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, कल से आवेदन शुरु

Tags:
  • सरकारी छुट्टी
  • school holidays
  • Guru Nanak Jayanti
  • School
  • स्कूलों
  • वीकेंड प्लानिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर